अब यूज़र्स अपने फ़्रेंड्स और परिवार के साथ एक लिंक क्रिएट करके शेयर कर सकते हैं, जिससे वे सीधे यूज़र के अकाउंट में Robux खरीद कर दे सकते हैं. ये खरीदारी फ़ाइनल होती है और पैसे रिफ़ंड नहीं होते हैं.
यह फ़ीचर अभी अमेरिका में सिर्फ़ कंप्यूटर या वेब पर चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध है. लिंक शेयर करने के लिए, Roblox पर आपकी उम्र कम से कम 18 या उससे ज़्यादा होनी चाहिए. गिफ़्ट देने वाले की उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए और वो अमेरिका में रहते हों और चेकआउट के समय उन्हें अपना फ़ोन नंबर वेरिफ़ाई करना होगा.
Robux गिफ़्ट करना कैसे काम करता है
Robux के लिए रिक्वेस्ट कैसे करें:
- रिक्वेस्ट करने वाले डेस्कटॉप या वेब से Robux खरीदें पेज पर नेविगेट करें. इस पेज के टॉप पर वे "Robux रिक्वेस्ट करें" को चुनेंगे
- रिक्वेस्ट करने वालों को गिफ़्ट Robux वाला पेज दिखेगा, जहाँ से वो लिंक या QR कोड कॉपी करके शेयर कर सकते हैं.
- रिक्वेस्ट करने वालों को Robux का गिफ़्ट मिलने पर एक स्ट्रीम नोटिफ़िकेशन मिलेगा.
- Robux गिफ़्ट होते ही, रिक्वेस्ट करने वालों को अपने बैलेंस अकाउंट में Robux दिख जाएगा. Robux का गिफ़्ट मिलने के बाद, रिक्वेस्ट करने वाले उसे रिजेक्ट नहीं कर सकते हैं.
Robux कैसे गिफ़्ट करें:
- गिफ़्ट देने वालों को एक लिंक मिलेगा, जो उन्हें Robux गिफ़्ट करने के लिए लैंडिंग पेज पर ले जाएगा.
- वो लिंक गिफ़्ट देने वाले के डिवाइस के वेब ब्राउज़र में ही खुलेगा. लिंक देखने के लिए गिफ़्ट देने वालों के पास Roblox ऐप होना ज़रूरी नहीं है.
- गिफ़्ट देने वालों को रिक्वेस्ट करने वाले का Roblox यूज़रनेम और अवतार दिखाई देगा. गिफ़्ट देने वालों को ऐसे लोगों को Robux गिफ़्ट नहीं करना चाहिए जिन्हें वो पर्सनली नहीं जानते हैं.
- गिफ़्ट देने वाले पैकेज पसंद करके उसे खरीद सकते हैं और गिफ़्ट के साथ एक मैसेज भी अटैच कर सकते हैं.
-
चेकआउटचुनने पर, गिफ़्ट देने वालों को अपने फ़ोन नंबर से अपनी पहचान वेरिफ़ाई करने के लिए कहा जाएगा. आपके फ़ोन पर एक वेरिफ़िकेशन कोड भेजा जाएगा.
- ध्यान दें कि गिफ़्ट देने वालों को अपना फ़ोन नंबर वेरिफ़ाई करने के लिए Roblox अकाउंट या लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं है.
- एक बार वेरिफ़ाई हो जाने के बाद, गिफ़्ट देने वाले अपनी पेमेंट की जानकारी डालेंगे और खरीदारी पूरी करेंगे. कन्फ़र्मेशन की रसीद आपके ईमेल पर भेज दी जाएगी.
रिफ़ंड की पॉलिसी:
सभी खरीदारी या गिफ़्टिंग फ़ाइनल होगी और पैसे रिफ़ंड नहीं होंगे. खरीदारी पूरी करने से पहले हमेशा ये दो बार चेक कर लें कि आप सही पैकेज खरीद रहे हैं और सही व्यक्ति को गिफ़्ट कर रहे हैं.
Robux गिफ्ट करने से जुड़े सवाल (FAQ):
सवाल: मेरा क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर रहा है
जवाब: हम प्रीपेड कार्ड से पेमेंट स्वीकार नहीं करते. अगर आप प्रीपेड कार्ड का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो पेमेंट के किसी दूसरे तरीके से कोशिश करके देखें.
सवाल: जो लिंक मैंने क्लिक किया था वह स्कैम था
जवाब: अगर आपको ऐसा लगे कि नकली लिंक या कोई Roblox यूज़र धोखा दे रहा है, तो हमें कॉन्टैक्ट करके और जानकारी भेजें जिससे हम और जाँच कर सकें. कृपया पेमेंट कन्फ़र्म करने से पहले हमेशा एक बार अच्छे से चेक कर लें कि आप सही व्यक्ति के लिए खरीदारी कर रहे हैं.
सवाल: मुझे गिफ़्ट मिला लेकिन कोई वर्चुअल आइटम नहीं मिला
जवाब: जो Robux पैकेज इस फ़ीचर से मिलते हैं, उन पर कोई वर्चुअल बोनस आइटम या बोनस Robux अप्लाई नहीं होता, ये स्टैंडर्ड कीमत पर होते हैं. अगर आपके पास मासिक प्रीमियम मेंबरशिप है, तब भी Robux पैकेज की कीमतें नॉन-प्रीमियम होंगी.