अमान्य कार्ड या असफल पेमेंट
प्रीपेड क्रेडिट कार्ड के अमान्य होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि प्रीपेड क्रेडिट कार्ड रजिस्टर्ड नहीं है या पेमेंट करते समय डाली गई बिलिंग जानकारी, प्रीपेड क्रेडिट कार्ड में रजिस्टर हुई बिलिंग जानकारी से मैच नहीं करती.
इन गड़बड़ियों को रोकने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
- प्रीपेड कार्ड प्रोवाइडर के पास सही बिलिंग की जानकारी रजिस्टर करें. आप ऐसा कार्ड कंपनी की वेबसाइट पर जाकर या कार्ड पर दिए गए कस्टमर सर्विस नंबर पर कॉल करके कर सकते हैं.
- जब आप पेमेंट करें, तो यह पक्का कर लें कि आप Roblox पर जो बिलिंग जानकारी दे रहे हैं, वह रजिस्ट्रेशन की जानकारी से पूरी तरह मैच करती हो.
अगर समस्या पहले से ही हो रही हो तो क्या होगा?
अगर कोई ट्रांज़ैक्शन पूरा नहीं हो पा रहा है, तो फिर से खरीदारी करने की कोशिश न करें. इससे, ट्रांज़ैक्शन का प्रोसेस पूरा होने तक पेंडिंग शुल्क लग सकते हैं जो कार्ड के बैलेंस पर 10 दिनों तक की रोक लगा सकते हैं. रोक कर रखा गया अमाउंट अपने आप आपके कार्ड में वापस आ जाएगा और Roblox को कोई पेमेंट नहीं मिलेगी. अगर आपको रजिस्ट्रेशन के बाद भी कोई समस्या आती है, तो अपने कार्ड पर दिए गए कस्टमर सर्विस नंबर पर कॉल करके पता करें कि वे शुल्क को मंज़ूरी क्यों नहीं दे रहे हैं.