सुरक्षा कारणों से, आपको हमारे Xsolla पेमेंट प्रोवाइडर के साथ अपनी ट्रांज़ैक्शन को वेरिफ़ाई करने के लिए कहा जा सकता है जो दुनिया भर के यूज़र्स को आपके पेमेंट को सुरक्षित और सेफ बनाने की अनुमति देता है. कार्ड वेरिफ़िकेशन एक आम तरीका है जो पेमेंट को सुरक्षित रखने में सपोर्ट करता है.
वेरिफ़िकेशन प्रोसेस ऐसे काम करता है:
Xsolla आपके फ़ाइनेंशियल अकाउंट पर एक माइक्रो-ट्रांज़ैक्शन क्रिएट करेगा (जो आमतौर पर $0.20 से $0.90 USD के बीच होगी). इस माइक्रो-ट्रांज़ैक्शन की रकम आपके अकाउंट से कटेगी, वही आपका वेरिफ़िकेशन कोड है जिसे आपको फ़ॉर्म में एंटर करना होगा. आपको सिर्फ़ उस रकम का नंबर डालना है जो आपके अकाउंट से कटी है. जैसे, अगर आपका कोड $0.44 है, तो ट्रांज़ैक्शन वेरीफ़ाई करने के लिए आपको फ़ॉर्म में सिर्फ़ 0.44 डालना होगा.
- वेरिफ़िकेशन कोड 3 घंटे तक के लिए मान्य होते हैं.
- अगर आपको एक से ज़्यादा कोड मिलते हैं, तो हमेशा सबसे नए वाले कोड को उपयोग करें.
- अगर आपका कोड एक्स्पायर हो जाता है, तो उसी कार्ड से दोबारा पेमेंट करने पर एक नया कोड अपने आप जनरेट होकर आपको मिल जाएगा.
अपनी खरीद को वेरिफ़ाई नहीं करने पर क्या होगा:
आपकी खरीद को कैंसिल कर दिया जाएगा और इस कोशिश के लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. एक बात का ध्यान रखें: ट्रांज़ैक्शन की वजह से फ़ाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन में सिक्योरिटी अलर्ट ट्रिगर हो सकता है और आपकी पेमेंट कुछ दिनों के लिए "पेंडिंग" स्टेट में अटक सकती है. कृपया ध्यान दें कि कुछ बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां "पेंडिंग" और "पब्लिश्ड" शुल्कके बीच का फ़र्क नहीं दिखाती हैं.
ये जो पेंडिंग सिक्योरिटी शुल्क हैं, वे Roblox को नहीं भेजे जाते हैं. अगर पेंडिंग शुल्क अभी तक आपके अकाउंट में वापस नहीं आए हैं, तो वे 1 से 10 वर्किंग दिनों के अंदर वापस हो जाने चाहिए.
वेरिफ़िकेशन शुल्क का क्या होता है:
माइक्रो-ट्रांज़ैक्शन की जो रकम काटी गई थी, वह Xsolla के साथ आपकी खरीद पूरी हो या न हो, 1 से 10 वर्किंग दिनों के अंदर अपने आप आपके अकाउंट में वापस आ जाएगी.
वेरिफ़िकेशन प्रोसेस के बारे में ज़्यादा जानकारी Xsolla पेज पर मौजूद है: FAQ.