चुने गए डेवलपर्स, क्रिएटर्स और ब्रांड अब अपने एक्सपीरिएंस में फ़िज़िकल मर्चेंडाइज़ बेच सकते हैं. ये व्यापारी अपनी मर्चेंडाइज़ की खरीदारी पर एक बोनस का फ़ायदा भी दे सकते हैं, जैसे वर्चुअल आइटम.
इसका मतलब है कि यूज़र्स Roblox के किसी एक्सपीरिएंस के अंदर फ़िज़िकल आइटम की खरीदारी कर सकते हैं. एक ऐसे एक्सपीरिएंस में, जहाँ फ़िज़िकल मर्चेंडाइज़ खरीदा जा सकता है, यूज़र्स हमारी साझेदार ई-कॉमर्स प्लैटफ़ॉर्म में से किसी एक के माध्यम से चेकआउट कर सकते हैं और अपनी खरीदारी पूरी कर सकते हैं.
FAQ
मैं किसी एक्सपीरिएंस के भीतर Roblox Commerce को कैसे ऐक्सेस करूं?
Roblox Commerce अमेरिका में रहने वाले उन यूज़र्स के लिए है जिनकी उम्र 13 साल या उससे अधिक है और टेक्सास में 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए. आप केवल डेस्कटॉप (PC/Mac) या Apple और Google मोबाइल/टैबलेट डिवाइस पर किसी एक्सपीरिएंस के भीतर ही Roblox Commerce को ऐक्सेस कर सकते हैं.
क्या मुझे Shopify पर अकाउंट बनाने की ज़रूरत है?
नहीं, खरीददारी पूरी करने के लिए आपको Shopify पर अकाउंट बनाने की कोई ज़रूरत नहीं है.
क्या मुझे Amazon अकाउंट बनाने की ज़रूरत है?
अगर आपका चेकआउट एक्सपीरिएंस Amazon की ओर से संचालित किया जाता है, तो आपको अपने पेरेंट/गार्जियन के Amazon अकाउंट में लॉग इन करना होगा और इसे अपने Roblox अकाउंट से लिंक करना होगा, ताकि खरीदारी पूरी की जा सके.
शिपिंग की कीमत कितनी है? क्या मुझे शिपिंग के लिए पैसे चुकाने होंगे? शिपिंग में कितना टाइम लगेगा?
अनुमानित शिपिंग का खर्च और डिलीवरी में लगने वाला समय, सेलर के हिसाब से अलग हो सकते हैं. चेकआउट प्रोसेस में कन्फ़र्म करते समय, आपको शिपिंग का खर्च और समय दिखाया जाएगा.
मुझे पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है.
अगर आपको पेमेंट करने में परेशानी हो रही है, तो कृपया स्टोरफ़्रंट पर उपलब्ध कॉन्टैक्ट की डिटेल्स से सीधे व्यापारी से कॉन्टैक्ट करें.
मुझे सेलर से मेरा ऑर्डर किया हुआ फ़िज़िकल आइटम अभी तक नहीं मिला.
व्यापारी खरीदे गए फ़िज़िकल आइटम की डिलीवरी और उसे पूरा करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं. अगर आपको खरीदे गए फ़िज़िकल आइटम अभी तक नहीं मिले हैं, तो कृपया स्टोरफ़्रंट पर उपलब्ध संपर्क की डिटेल्स से सीधे व्यापारी से कॉन्टैक्ट करें.
मुझे वह वर्चुअल आइटम नहीं मिला जो मेरी खरीदारी के साथ बंडल किया गया था.
वर्चुअल आइटम सिर्फ़ Roblox में की गई खरीदारी के लिए ही उपलब्ध हैं. अपना वर्चुअल आइटम पाने के लिए, Roblox के एक्सपीरिएंस के भीतर ही खरीदारी करें.
अगर आपने Roblox एक्सपीरिएंस में कोई आइटम खरीदा है और आपको उसके साथ बंडल किया हुआ वर्चुअल आइटम नहीं मिला है, तो मदद के लिए कृपया उस एक्सपीरिएंस के क्रिएटर से संपर्क करें.