Xbox पर अपने Roblox फ़्रेंड्स के साथ खेलने के लिए आप ये कर सकते हैं:
- जब दोनों यूज़र्स एक ही एक्सपीरिएंस पेज पर एक साथ खेलें दबाते हैं, तो उनके पास एक ही सर्वर पर खेलने की ज़्यादा संभावना होती है
- यह पक्का करने के लिए कि आप उसी एक्सपीरिएंस में जाएँ, Xbox यूज़र को पहले जॉइन करना होगा, फिर दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद यूज़र को आपकी प्रोफ़ाइल खोलनी होगी और एक्सपीरिएंस जॉइन करें को क्लिक करना होगा.
- अगर दोनों ही Xbox यूज़र हैं और दोनों ही Xbox पर कनेक्टेड हैं, तो वो फ़्रेंड्स स्क्रीन पर एक-दूसरे को चुनकर और उनके एक्सपीरिएंस को जॉइन करके एक-दूसरे को जॉइन कर सकेंगे.
क्या अपने फ़्रेंड्स के PC, Mac या फ़ोन/टैबलेट से उनके साथ ऑनलाइन खेलना संभव है?
हाँ! आप अपने फ़्रेंड के साथ एक ही सर्वर पर खेल सकते हैं, भले ही वे किसी अलग प्लैटफ़ॉर्म पर ही क्यों न हों.
क्या फ़्रेंड, ग्रुप, वगैरह जैसे दूसरे Roblox फ़ीचर्स Xbox पर उपलब्ध हैं?
किसी भी प्लैटफ़ॉर्म पर Roblox खेलते समय आप हमेशा फ़्रेंड रिक्वेस्ट रिसीव कर सकते हैं. आप Xbox में फ़्रेंड्स टैब से अपने ऑनलाइन Xbox फ़्रेंड्स भी देख सकते हैं और उनके साथ खेलने के लिए एक पार्टी भी क्रिएट कर सकते हैं. अपने सभी फ़्रेंड्स देखने के लिए या फ़्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार/मना करने के लिए PC या मोबाइल जैसे किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर अपने Roblox अकाउंट में लॉग इन करें.
अतिरिक्त हेल्प