जब आप अपने Xbox पर Roblox लॉन्च करेंगे, तब होम स्क्रीन पर आपको तीन विकल्प दिखेंगे: अकाउंट क्रिएट करें, साइन-इन करें, या साइन-इन किए गए प्रोफ़ाइल का Xbox गेमरटैग.
अपना लॉग-इन तरीका चुनें:
- अकाउंट क्रिएट करें: नया Roblox अकाउंट बनाने और उसे अपने साइन-इन किए हुए Xbox प्रोफ़ाइल से लिंक करने के लिए इसे चुनें.
- साइन-इन करें: पहले से मौजूद Roblox अकाउंट में लॉग-इन करने और उसे अपने साइन-इन किए हुए Xbox प्रोफ़ाइल से लिंक करने के लिए इसे चुनें.
- Xbox गेमरटैग: अगर गेम शुरू करने से पहले आपको किसी दूसरे Xbox प्रोफ़ाइल पर स्विच करना है, तो अपना गेमरटैग चुनें.
Xbox चाइल्ड अकाउंट का उपयोग करते समय Roblox में लॉग-इन करना
अगर आपके पास Xbox चाइल्ड अकाउंट है, तो Roblox ऐप लॉन्च करने से पहले आपको Xbox One के फ़ैमिली अकाउंट में मौजूद पेरेंट से परमिशन लेनी होगी. इसके बाद, ऊपर दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करके आप लॉग-इन कर सकते हैं.