Roblox एक्सपीरिएंसेस को हमारे प्लेयर्स और डेवलपर्स की कम्यूनिटी क्रिएट करती है और ऑनलाइन मल्टीप्लेयर एक्सपीरिएंसेस और यूज़र द्वारा क्रिएट किए गए कॉन्टेंट दोनों के लिए ऐक्सेस की ज़रूरत होती है.
अगर आपका बच्चा Xbox One पर फ़ैमिली अकाउंट के तहत है, तो Roblox ऐप पर एक्सपीरिएंसेस के ऐक्सेस की अनुमति देने के लिए कुछ सेटिंग्स को ऐडजस्ट करने की ज़रूरत हो सकती है.
- शुरू करने के लिए उस मेन अकाउंट में लॉग इन करें जिसके पास फ़ैमिली अकाउंट पर कंट्रोल है
- उसके बाद सभी सेटिंग्स -> अकाउंट -> फ़ैमिली पर जाएँ
- वहाँ पहुँचने पर उस चाइल्ड अकाउंट को चुनें जिसके लिए आप ऐक्सेस की अनुमति देना चाहते हैं
- उसके बाद प्राइवेसी & ऑनलाइन सुरक्षा -> Xbox लाइव प्राइवेसी -> डिटेल देखें & कस्टमाइज़ करें पर जाएँ
इस पेज पर आकर आपको "कम्यूनिकेशन & मल्टीप्लेयर" और "एक्सपीरिएंस कॉन्टेंट" दोनों की सेटिंग्स में बदलाव करने होंगे.
कम्यूनिकेशन & मल्टीप्लेयर
- इस सेक्शन को चुनें और "आप मल्टीप्लेयर एक्सपीरिएंसेस को जॉइन कर सकते हैं" को ढूँढ निकालें
- पुल-डाउन मेन्यू में अनुमति दें को चुनें
एक्सपीरिएंस कॉन्टेंट
- इस सेक्शन को चुनें और "आप कॉन्टेंट देख और शेयर कर सकते हैं" को ढूँढ निकालें
- पुल-डाउन मेन्यू में हर कोई को चुनें
ये कर लेने के बाद फ़ैमिली मेंबर्स की लिस्ट तक वापस बाहर आ जाएँ. अगर आप एक से ज़्यादा बच्चे को ऐक्सेस देना चाहते हैं, तो हरेक बच्चे के लिए ये स्टेप रिपीट करें.
*नोट करें* अगर आपके बच्चे का "कॉन्टेंट का ऐक्सेस" विकल्प "10 साल की उम्र तक उपयुक्त" से नीचे सेट किया हुआ है, तो एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी जो Roblox ऐप को ऐक्सेस करने के लिए पेरेंट की परमिशन की रिक्वेस्ट करेगी.
अतिरिक्त मदद