एक्सपीरिएंसेस खेलने के लिए Xbox One कंसोल, Xbox Live Gold अकाउंट और इंटरनेट कनेक्शन ज़रूरी है. Roblox आपको Xbox Live स्टोर में मिल जाएगा. ये फ़्री है!
Roblox के साथ आप बहुत सारे अलग-अलग एक्सपीरिएंसेस खेल सकते हैं. जब आप पहली बार खेलना शुरू करते हैं, तब वो आपको होम पेज स्क्रीन और एक्सपीरिएंसेस स्क्रीन पर मिलेंगे. जब आप कुछ एक्सपीरिएंसेस खेल लेंगे, उसके बाद आप होम पेज स्क्रीन पर अपने हाल ही में खेले गए एक्सपीरिएंसेस भी देख पाएँगे.
Xbox पर Roblox के अंदर हर एक्सपीरिएंस के नियम, कंट्रोल और एक्सपीरिएंस मैकेनिक्स थोड़े-से अलग-अलग होंगे. हालाँकि सामान्य कंट्रोल वहीं रहेंगे, जैसा कि नीचे दिखाया गया है.
नोट करें: इस कंट्रोलर मैप को एक्सपीरिएंस में किसी भी समय ऐक्सेस किया जा सकता है. इसके लिए ऊपर दिखाए गए "Roblox मेन्यू" बटन पर क्लिक करें, फिर सेटिंग्स विकल्प (बाईं तरफ़ थंब-स्टिक पर ऊपर दबाएँ) चुनें और मदद टैब को ऐक्सेस करने के लिए राइट बम्पर (RB) को क्लिक करें.