हाँ, आप PC या Mac पर Roblox Studio टूल्स का उपयोग करके Roblox एक्सपीरिएंस क्रिएट कर सकते हैं और फिर उन्हें कहीं भी खेल सकते हैं. अब आप अपने एक्सपीरिएंस और पूरे Roblox एक्सपीरिएंसेस मल्टीवर्स के लिए कंसोल ऐक्सेस की परमिशन भी दे सकते हैं.
मैं अपने एक्सपीरिएंस को Xbox पर कैसे उपलब्ध करवाऊं?
अपने एक्सपीरिएंस को Xbox पर खेले जाने के लिए उपलब्ध करवाने के लिए कृपया कंप्यूटर पर फ़ॉलोइंग चीज़ें करें:
- अपने एक्सपीरिएंस के पेज पर नेविगेट करें
- एक्सपीरिएंस पेज के ऊपरी दाएँ कोने में उस मेन्यू बटन को क्लिक करें, जो आड़े ढंग से अलाइन किए हुए 3 डॉट्स जैसा दिखता है
- जो मेन्यू दिखाई दे उसमें इस प्लेस को कॉन्फ़िगर करें को क्लिक करें
- बाईं तरफ़ दिए गए ऐक्सेस करेंटैब को क्लिक करें.
- खेलने लायक डिवाइस के तहत पक्का करें कि कंसोल पर (और साथ ही हर उस प्लैटफ़ॉर्म पर जहाँ आप अपने एक्सपीरिएंस को उपलब्ध करवाना चाहते हैं) सही का निशान लगाया गया है.
- जो कॉन्टेंट एग्रीमेंट डायलॉग दिखाई दे, उसे रिव्यू करें और अगर आपका एक्सपीरिएंस सभी बताई गई ज़रूरतें पूरी करता है, तो सहमत हों को क्लिक करें
- नीचे की तरफ़ स्क्रोल करें और स्क्रीन के सबसे नीचे दिए गए नीले सेव करें बटन को क्लिक करें.
ये स्टेप्स पूरे करने के बाद, आपका एक्सपीरिएंस Xbox पर खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएगा!
मैं अपने एक्सपीरिएंसेज़ को फ़्रेंड्स के साथ कैसे खेलूं?
अगर आप अपने फ़्रेंड्स के साथ बस अपने ओरिजिनल एक्सपीरिएंसेज़ खेलना चाहते हैं, तो आप मेरे एक्सपीरिएंसेज़ का उपयोग कर सकते हैं, जो एक्सपीरिएंसेज़ टैब की दाईं तरफ़ मौजूद होता है. 'मेरे एक्सपीरिएंस' सेट अप करना तेज़ और आसान है. Roblox वेबसाइट पर पब्लिश किया गया कोई भी एक्सपीरिएंस आपके Xbox अकाउंट पर अपने आप दिखाई दे जाएगा. ऑनलाइन पब्लिश किया गया कोई भी अपडेट Xbox पर आपके 'मेरे एक्सपीरिएंसेस' प्लेस के साथ अपने आप सिंक हो जाएगा.
उसके बाद से Xbox पर फ़्रेंड्स के साथ अपना एक्सपीरिएंस खेलना उतना ही आसान है. प्लेस का ओनर अपने Xbox फ़्रेंड्स के साथ Xbox पार्टी क्रिएट कर सकता है. उसके बाद वो पार्टी में सभी के साथ सीधे एक्सपीरिएंस में jump कर सकता है. सोशल होना Roblox के वजूद का सबसे बुनियादी और ज़रूरी पहलू है और हम उम्मीद करते हैं कि Xbox पर सभी को अपने खुद के एक्सपीरिएंसेज़ खेलने और फ़्रेंड्स के साथ एक्सपीरिएंस शेयर करने में मज़ा आएगा!
मैं अपने एक्सपीरिएंस को फ़ीचर कैसे करवाऊं?
अगर आपको लगता है कि आपका एक्सपीरिएंस फ़ीचर किया गया लिस्ट में हाइलाइट किए जाने के लिए तैयार है, तो हमारे गौर करने के लिए उस प्लेस के लिंक के साथ featuredgames@roblox.test1709.icu पर एक ईमेल भेजें.
फ़ीचर किए गए एक्सपीरिएंसेस को Xbox One होम पेज स्क्रीन पर डिसप्ले किया जाएगा जिससे क्लिक-थ्रू रेट में काफ़ी बढ़ोतरी होती है. याद रखें कि सभी एक्सपीरिएंसेस Xbox पर टेस्ट किए जाएँगे और उनके Microsoft Xbox ज़रूरत स्टैंडर्ड के अनुसार होने की उम्मीद की जाएगी, इसलिए पक्का करें कि आपका एक्सपीरिएंस और GUI (ग्रैफ़िकल यूज़र इंटरफ़ेस) गेमपैड के लिए तैयार हैं!
Roblox एक्सपीरिएंस क्रिएट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए क्रिएटर डॉक्यूमेंटेशन चेक करें. अगर आप गेमपैड कंट्रोल लागू करने के बारे में ज़्यादा जानकारी चाहते हैं, तो गेमपैड चेक करें.
अतिरिक्त मदद