Roblox खेलने का तरीका
- Roblox प्लेयर इंस्टॉल करें
- Microsoft Edge, Firefox, या Chrome जैसे किसी भी नए ब्राउज़र का उपयोग करके Roblox की वेबसाइट पर जाएँ
- Roblox में लॉग इन करने के बाद, कोई भी एक्सपीरिएंस खोलें और हरे रंग के खेलें बटन पर क्लिक करें
- एक पॉप-अप विंडो खुलेगी जो आपको बताएगी कि Roblox प्लेयर इंस्टॉल हो रहा है
- किसी भी मॉडर्न ब्राउज़र जैसे Microsoft Edge, Firefox, या Chrome का उपयोग करके Roblox प्लेयर को लॉन्च करें
- Roblox की वेबसाइट पर कोई भी गेम खोलें
- खेलें चुनें
- एक दूसरी पॉप-अप विंडो खुल सकती है, जिसमें आपसे कोई प्रोग्राम चुनने के लिए कहा जाएगा. Roblox को चुनें और कन्फ़र्म करें. अगर आप मेरी पसंद याद रखें को चुनते हैं, तो आपको भविष्य में यह ऐक्शन दोबारा नहीं करना पड़ेगा
MacOS पर Firefox के माध्यम से Roblox कैसे इंस्टॉल करें और खेलें
1. Roblox प्लेयर को इंस्टॉल करें
- फ़ायरफ़ॉक्स का उपयोग करके Roblox वेबसाइट पर जाएँ
- Roblox में लॉग इन करने के बाद, कोई भी एक्सपीरिएंस खोलें और हरे रंग के खेलें बटन पर क्लिक करें
- एक पॉप-अप विंडो खुलेगी जो आपको बताएगी कि Roblox प्लेयर इंस्टॉल हो रहा है
2. प्लेयर को लॉन्च करें
-
हमेशा roblox-प्लेयर लिंक्स खोलने के लिए इस ऐप्लिकेशन का उपयोग करें पर टिक करें, और फिर चुनें पर क्लिक करें ताकि फ़ाइंडर विंडो खुल जाए
- फ़ाइंडर विंडो में, पाथनेम इनपुट लाने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट CMD+SHIFT+G का उपयोग करें
- पाथनेम में /Applications/Roblox.app/Contents/MacOS/Roblox.appएंटर करें , और वापस
दबाएँ - इसके बाद, फ़ाइंडर विंडो में, Roblox.app को चुनें, और खोलें
पर क्लिक करें - डायलॉग बॉक्स से ऐप्लिकेशन चुनें, Roblox.app को चुनें और लिंक खोलें
पर क्लिक करें - Roblox को चलते रहना चाहिए, और 'खेलें' बटन पर क्लिक करके Roblox एक्सपीरिएंस खोलना भविष्य में काम करना चाहिए.
Roblox Studio कैसे इंस्टॉल करें
अपने खुद के Roblox एक्सपीरिएंस क्रिएट के लिए, आपको Roblox Studio इंस्टॉल करना होगा. आप ऐसा कैसे कर सकते हैं, यह यहाँ बताया गया है.
- Roblox वेबसाइट पर जाएँ और अपने अकाउंट में लॉग इन करें
- Roblox में लॉग इन करने के बाद, अपने किसी भी एक्सपीरिएंस पर जाएँ, ऊपरी-दाएँ कोने में
पर क्लिक करें, और एडिट करें चुनें
- एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी जो बताएगी कि Roblox Studio इंस्टॉल हो रहा है.
- इंस्टॉल होते ही, Studio अपने आप खुल जाएगा