Roblox को अनइंस्टॉल / दोबारा इंस्टॉल करें
अगर आपको कोई समस्या आ रही है और आपने हाल ही में प्रोग्राम को दोबारा इंस्टॉल करके नहीं देखा है, तो नीचे दिए गए दो आर्टिकल के अंत में बताए गए स्टेप्स का उपयोग करके प्रोग्राम को अनइंस्टॉल करें और फिर से इंस्टॉल करें:
अपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करें
अगर आप Roblox के किसी भी ऐप का उपयोग करते समय कोई समस्या रिपोर्ट कर रहे हैं, तो अपने कंप्यूटर को रीस्टार्ट करके देखें; इससे समस्या हल हो सकती है.
लॉग्स रीसेट करें
अगर कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने से भी मदद नहीं मिलती है, तो नीचे दिए गए तरीकों को फ़ॉलो करें.
- कमांड और स्पेस बार बटन को दबाएँ
- कॉपी और पेस्ट करें: ~/Library/Logs/Roblox/
- फ़ोल्डर खोलें और उसके अंदर की हर चीज़ डिलीट कर दें.
- उसी समस्या को दोबारा लाने की कोशिश करें.
आज़माने के लिए अन्य चीज़ें
अगर अनइंस्टॉल और दोबारा इंस्टॉल करने से भी मदद नहीं मिली, तो कृपया फ़ॉलोइंग तरीके आज़माएँ.
- Roblox ऐप्लिकेशन & Studio 10.13 (High Sierra) और उससे आगे के वर्ज़न पर इंस्टॉल होगा.
- फ़िलहाल, हम Apple Silicon / M1 चिप्स को सपोर्ट करते हैं.
- अगर आप फ़िलहाल Safari वेब ब्राउज़र उपयोग कर रहे हैं और आपको कोई समस्या आ रही है, तो हमारे सपोर्ट किए जाने वाले ब्राउज़र जैसे कि Firefox या Google Chrome का उपयोग करके देखें.
- चेक कर लें कि Roblox का आइकॉन फ़िलहाल आपके डॉक पर है और Roblox ऐप्लिकेशन आपके ऐप्लिकेशन फ़ोल्डर में दिखाई दे रही है.
- अगर आपको वेबसाइट से एक्सपीरिएंस खेलने में समस्या आ रही है, तो प्रोग्राम को डॉक से लॉन्च करने की कोशिश करें.
- सेटिंग्स फ़ाइल्स डिलीट करके अपनी Roblox सेटिंग्स को पूरी तरह से रीसेट करने की कोशिश करें. ऐसा करने के लिए लाइब्रेरी में जाएँ-> फिर पसंद में जाएँ और सभी Roblox com फ़ाइलों को डिलीट करें दें. जब Studio/प्लेयर को दोबारा लॉन्च किया जाएगा, तो यह उन सभी को फिर से इंस्टॉल कर देगा.
अगर फ़ॉलोइंग सुझावों का पालन करने के बाद भी आपको कोई समस्या आती है, तो कृपया Roblox कस्टमर सपोर्ट से कॉन्टैक्ट करें और फ़ॉलोइंग विवरण उपलब्ध करवाएँ:
- Roblox यूज़रनेम:
- रिसीव किया गया गड़बड़ी का कोई भी मैसेज:
- आपके डिवाइस के मॉडल का नाम:
- Mac OS वर्ज़न:
- गड़बड़ी सुधारने के लिए उठाए जाने वाले स्टेप:
कृपया कोई और जानकारी भी दें जिससे हमें रिपोर्ट की गई समस्या को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सके, साथ ही अपने डिवाइस या नेटवर्क में किए गए हाल के बदलाव भी बताएँ.