हमारा क्विक लॉग-इन फ़ीचर आपको बिना पासवर्ड डाले एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन करने देता है, बशर्ते आप पहले से ही उस दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन हों.
दूसरे डिवाइस पर क्विक लॉग फ़ीचर का उपयोग करते समय, इन बातों का ध्यान रखें:
- • सिर्फ़ वही कोड डालें, जिनके लिए आपने रिक्वेस्ट की थी
- किसी और यूज़र का कोड कभी न डालें.
किसी नए डिवाइस में लॉग इन करना
लॉग इन करने के लिए, आपको दो तरह के निर्देशों को फ़ॉलो करना होगा.
वन-टाइम कोड जेनरेट करें
- अपने नए डिवाइस पर, लॉग-इन पेज खोलें.
- दूसरे डिवाइस से लॉग इन करें बटन पर क्लिक करें.
- वन-टाइम कोड दिखेगा, जो सिर्फ़ 5 मिनट के लिए वैलिड होता है.
वन-टाइम कोड को ऑथेंटिकेट करें
- अपने लॉग इन किए हुए डिवाइस पर अकाउंट सेटिंग्स में जाएँ फिर क्विक लॉग-इन में जाएँ.
- चेतावनी पर ध्यान देने के बाद, अपने नए डिवाइस पर दिखने वाले वन-टाइम कोड को डालें और एंटर करें पर क्लिक करें.
- अकाउंट का पूरा ऐक्सेस दें चुनने से पहले, सभी जानकारी को रिव्यू करें.
- जब आपका नया डिवाइस लॉग इन हो जाएगा, तो 'पूरा हो गया' मैसेज दिखाई देगा.
QR कोड ट्रबलशूटिंग
अगर आपको QR कोड से लॉग इन करने का विकल्प दिखता है और आपको दिक्कत आ रही है, तो ये स्टेप्स आज़माएँ:
- पक्का करें कि आपने Roblox ऐप का सबसे नया वर्ज़न इंस्टॉल किया हुआ है.
- आपको QR कोड स्कैन करने के लिए एक और ऐप की ज़रूरत पड़ेगी. आप अपने डिवाइस के कैमरा ऐप या अपनी पसंद का कोई भी QR कोड स्कैनर उपयोग कर सकते हैं!
- पक्का करें कि आप जिस डिवाइस से QR कोड स्कैन कर रहे हैं, उस पर आप लॉग-इन हों.
- कुछ फ़ोन पर (जैसे Google Pixel), इन-बिल्ट कैमरा ऐप QR
कोड को सही तरह से हैंडिल नहीं कर पाता है. कोई दूसरा QR कोड स्कैनर इंस्टॉल करने की कोशिश करें या उसकी जगह
छह-कैरेक्टर वाला कोड डालकर लॉग इन करें.
नोट: यह फ़ीचर अभी Xbox पर उपलब्ध नहीं है. यह फ़ीचर तभी काम करता है जब आपके डिवाइस एक-दूसरे के पास हों.
और आखिर में, हो सकता है कि यह फ़ीचर फ़िलहाल सभी प्लेयर्स के लिए उपलब्ध न हो.
सिक्योरिटी जोड़ना
हम आपके अकाउंट की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ये फ़ीचर जोड़ने का सुझाव देते हैं.
-
अपना अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन फ़ीचर को चालू करें.
- ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने अकाउंट में 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन जोड़ें देखें.
- ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने अकाउंट में 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन जोड़ें देखें.
-
अकाउंट को अपने ईमेल एड्रेस या फ़ोन नंबर से वेरिफ़ाई करना ज़रूरी है.
- ज़्यादा जानकारी के लिए, अपना ईमेल एड्रेस या फ़ोन नंबर वेरिफ़ाई करेंदेखें.
अतिरिक्त मदद