अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो आपको उसे रीसेट करके अकाउंट रिकवरी फ़ीचर का उपयोग करके एक नया पासवर्ड क्रिएट करना होगा.
- हमारा सुझाव है कि आप अपने अकाउंट में एक ईमेल एड्रेस जोड़ें. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपना ईमेल एड्रेस वेरिफ़ाई करें और अपने अकाउंट को सुरक्षित रखें आर्टिकल्स देखें.
ईमेल एड्रेस का उपयोग करके अपने पासवर्ड को रीसेट करें
- Roblox के लॉग इन पेज पर पासवर्ड या यूज़रनेम भूल गए? चुनें.
- इस रिकवरी पेज पर आपको "अपने Roblox अकाउंट को रिकवर करें" टाइटल दिखेगा.
-
बॉक्स में अपना ईमेल एड्रेस डालें. सबमिट करें बटन दबाएँ.
-
यह पक्का करें कि आप एक वैलिड ईमेल एड्रेस जोड़ रहे हैं.
-
उदाहरण के लिए, अगर आपका पता "name.example@domain.com" है और Roblox अकाउंट पर यह "nameexample@domain.com" है, जिसमें बिंदु नहीं है, तो आपको इसे बिना बिंदु के टाइप करना होगा.
-
-
उन निर्देशों के साथ एक ईमेल भेजा जाएगा जो आपके ईमेल एड्रेस से जुड़ा है. ईमेल में पासवर्ड रीसेट करें बटन दबाएँ.
-
अगर कुछ मिनटों के बाद भी ईमेल नहीं आता है, तो कृपया अपने जंक/स्पैम फ़ोल्डर्स को चेक करें.
-
-
पासवर्ड रीसेट करें का पेज खुल जाएगा.
-
एक अकाउंट: इससे एक पेज खुलेगा जहाँ आप अपना नया पासवर्ड डाल सकते हैं.
-
एक से ज़्यादा अकाउंट: उस अकाउंट को चुनें जिसका पासवर्ड आप रीसेट करना चाहते हैं.
-
-
अपना नया पासवर्ड डालें और उसे कन्फ़र्म करें. सबमिट करें बटन दबाएँ.
नया पासवर्ड ज़रूर बनाएँ. अपने पुराने पासवर्ड का उपयोग न करें या किसी दूसरे अकाउंट के पासवर्ड का दोबारा उपयोग न करें.
अपने फ़ोन नंबर का उपयोग करके अपना पासवर्ड रीसेट करें
- Roblox के लॉग इन पेज पर पासवर्ड या यूज़रनेम भूल गए? चुनें.
- इस रिकवरी पेज पर आपको "अपने Roblox अकाउंट को रिकवर करें" टाइटल दिखेगा.
- अगर आपके अकाउंट में कोई ईमेल एड्रेस अटैच नहीं है, लेकिन आपका फ़ोन नंबर शामिल है, तो आपको फ़ोन नंबर के ज़रिए अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए फ़ोन टैब पर क्लिक करना होगा.
- अपना कंट्री कोड चुनें.
- फ़ोन नंबर बॉक्स में अपना फ़ोन नंबर डाले और जारी रखें दबाएँ.
- वेरिफ़ाई करें चुनें और प्रोसेस को पूरा करें. इससे आपके फ़ोन पर 6-अंकों वाला नंबर भेजा जाएगा.
- बॉक्स में कोड (6-अंकों वाला) नंबर डालें. वेरिफ़ाई करें बटन दबाएँ.
- पासवर्ड रीसेट पेज खुलेगा
- एक अकाउंट: इससे एक पेज खुलेगा जहाँ आप अपना नया पासवर्ड डाल सकते हैं.
- एक से ज़्यादा अकाउंट: उस अकाउंट को चुनें जिसका पासवर्ड आप रीसेट करना चाहते हैं.
- अपना नया पासवर्ड डालें और उसे कन्फ़र्म करें. सबमिट करें बटन दबाएँ.
अभी भी कोई समस्या आ रही है?
- तकनीकी समस्याओं को ट्रबलशूट करें
- अगर आपने अपने अकाउंट में कोई ईमेल एड्रेस या फ़ोन नंबर नहीं जोड़ा है, और आप अपना पासवर्ड रीसेट करने की कोशिश करते हैं, तो आप इस फ़ीचर से अपना पासवर्ड रीसेट नहीं कर सकते हैं.
- अपने लॉग इन की समस्या के बारे में विस्तार से बताने के लिए, कस्टमर सपोर्ट से कॉन्टैक्ट करें. पासवर्ड रीसेट करने या किसी भी जानकारी को रीसेट करने से पहले, सभी प्लेयर्स को अकाउंट की ओनरशिप को वेरिफ़ाई करना होगा.
सिक्योरिटी जोड़ना
यह पक्का करें कि दूसरों से अपने अकाउंट को बचाने के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के रूप में आपने 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन (2SV) को चालू किया हुआ है. इसे चालू करने के तरीके के बारे में जानकारी लेने के लिए, हमारा अपने अकाउंट में 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन जोड़ें देखें.
अतिरिक्त हेल्प