अकाउंट स्विचर क्या होता है?
अकाउंट स्विचर, कई अकाउंट वाले Roblox यूज़र को वेब पर इन अकाउंट के बीच आसानी से ऐक्सेस और स्विच करने में सक्षम बनाता है.
मैं अकाउंट स्विचर कैसे ऐक्सेस करूं?
होम पेज के ऊपर दाईं ओर दिए गियर आइकॉन पर क्लिक करें, फिर स्विच अकाउंट को चुनें.
नोट: यह सुविधा केवल 13 साल या उससे अधिक उम्र के यूज़र और बिना पेरेंट प्रिविलेज वाले के अकाउंट्स के लिए काम करती है.
मैं अकाउंट स्विचर के साथ कितने अकाउंट में लॉग इन कर सकता हूँ?
आप अकाउंट स्विचर का उपयोग करके अधिकतम पाँच अकाउंट जोड़ सकते हैं.
क्या अकाउंट स्विचर में जोड़े गए अकाउंट अन्य डिवाइस पर दिखाई देंगे या अन्य लोगों को दिखाई देंगे?
नहीं. अकाउंट स्विचर पर अकाउंट पूरी तरह से प्राइवेट होते हैं और केवल आपके डिवाइस पर स्टोर होते हैं. यह अन्य यूज़र को यह नहीं दिखाता कि आप किन अकाउंट के बीच स्विच कर रहे हैं और यह आपके अन्य डिवाइस पर भी दिखाई नहीं देगा.
मेरे पास कई अकाउंट हैं. अगर मैं Roblox की उपयोग की शर्तों का उल्लंघन करता हूँ और ट्रस्ट और सुरक्षा टीम मेरे अकाउंट पर ऐक्शन लेने का फ़ैसला लेती है, तो क्या वे मेरे एक से अधिक अकाउंट पर ऐक्शन लेंगे?
हमारे कम्यूनिटी को सुरक्षित रखने के लिए, अगर कोई यूज़र हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो हम उन सभी अकाउंट पर ऐक्शन ले सकते हैं, जिनके बारे में हम यह तय करते हैं कि वे एक ही यूज़र के हैं. यह फ़ैसला लेते समय हम कई कारणों पर विचार करते हैं.