यह आर्टिकल आपके वेरिफ़ाई किए हुए ईमेल एड्रेस या फ़ोन नंबर का उपयोग करके आपके Roblox यूज़रनेम को रिकवर करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश देता है. अकाउंट रिकवरी प्रोसेस से गुज़रने पर, आप अपना यूज़रनेम देख पाएँगे और अपना पासवर्ड रीसेट कर पाएँगे.
अपना यूज़रनेम ढूँढना
अपना यूज़रनेम ढूँढने के लिए, प्रोफ़ाइल पेज पर नेविगेट करें और अपने डिसप्ले नाम के नीचे @username देखें.
अपने ईमेल एड्रेस का उपयोग करके अपना अकाउंट रिकवर करें
- लॉग इन पेज पर यूज़रनेम या पासवर्ड भूल गए चुनें.
- इस रिकवरी पेज पर आपको "अपने Roblox अकाउंट को रिकवर करें" टाइटल दिखेगा.
-
ईमेल बॉक्स में अपना ईमेल एड्रेस डालें और सबमिट करें बटन दबाएँ. आपको एक कन्फ़र्मेशन मैसेज आएगा.
- कृपया पक्का करें कि आप अपना ईमेल एड्रेस बिलकुल उसी तरह से टाइप करें, जिस तरह से आपने इसे अपने अकाउंट में डाला था.
- इससे आपको अपना अकाउंट रिकवर करने के लिए ईमेल के साथ एक लिंक भेजा जाएगा.
- इसके बाद आपको अपने अकाउंट से मैच करने वाले यूज़रनेम की एक लिस्ट मिलेगी.
- अपना यूज़रनेम पाने के बाद आप लॉग इन कर सकते हैं.
अगर कुछ मिनटों के बाद भी ईमेल नहीं आता है, तो कृपया अपने जंक/स्पैम फ़ोल्डर्स को चेक करें.
अपने फ़ोन नंबर का उपयोग करके अपना अकाउंट रिकवर करें
- लॉग इन पेज पर यूज़रनेम या पासवर्ड भूल गए चुनें.
- इस रिकवरी पेज पर आपको "अपने Roblox अकाउंट को रिकवर करें" टाइटल दिखेगा.
- फ़ोन टैब चुनें.
- अपना कंट्री कोड चुनें.
- फ़ोन नंबर बॉक्स में अपना फ़ोन नंबर डालें और जारी रखें दबाएँ.
- इससे एक कोड के साथ SMS भेजा जाएगा, जिससे यह कन्फ़र्म होगा कि यह आपका ही अकाउंट है.
- इसके बाद आपको अपने अकाउंट से मैच करने वाले यूज़रनेम की एक लिस्ट मिलेगी.
- अपना यूज़रनेम पाने के बाद आप लॉग इन कर सकते हैं.
अपना यूज़रनेम ढूँढने के दूसरे तरीके
ऊपर बताए गए तरीके तभी काम करेंगे, जब यूज़रनेम भूलने से पहले अकाउंट में कोई ईमेल या फ़ोन नंबर जुड़ा हुआ हो. यूज़रनेम ढूँढने का एकमात्र दूसरा तरीका यह है कि अगर आपने Roblox पर कोई खरीदारी की हो. कुछ खरीदारी की रसीद में उस अकाउंट का यूज़रनेम होता है जिससे खरीदारी की गई थी, और आप उसे वहाँ ढूँढ सकते हैं.
बिना किसी ईमेल, फ़ोन नंबर या खरीददारी हिस्ट्री के, अकाउंट को रिकवर करने का कोई तरीका नहीं है.