अगर आप मार्केटप्लेस से Robux से खरीदे अपने आइटम ढूँढ रहे हैं, तो उन्हें चेक करने के लिए अपनी इनवेंट्री में जाएँ. अगर आप Robux से खरीदे अपने एक्सपीरिएंसेस आइटम ढूँढ रहे हैं, तो उन्हें चेक करने के लिए क्रिएट करें पर चले जाएँ. ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे 'मैंने एक्सपीरिएंसेस से आइटम खरीदे' देखें.
अगर आप अपने देश की करेंसी जैसे कि डॉलर, यूरो, पेसो, रियाल, येन या वॉन से खरीदे आइटम ढूँढ रहे हैं, तो मैंने अभी-अभी पैसे से जो आइटम खरीदा वो कहाँ है? आर्टिकल को चेक करें.
मैंने मार्केटप्लेस से आइटम खरीदे
आपकी इनवेंट्री में आपके आइटम को सही तरीके से रखने में मदद करने के लिए कैटगरी हैं. हैट, बाल, ऐनिमेशन, चेहरे और पैकेज वगैरह जैसी सभी कैटगरी ज़रूर चेक करें.
आपकी इनवेंट्री देखने के लिए निर्देश:
दूसरे प्लेयर्स एक्सपीरिएंसेस को सजाने में उपयोग करने के लिए ऐसे पैकेज या डीकैल क्रिएट कर सकते हैं जो ऑफ़िशियल Roblox आइटम जैसे दिखते हैं. खरीदने से पहले अंतर पहचानने के लिए, आप आइटम डिटेल पेज पर उसके टाइटल के नीचे आइटम टाइप देख सकते हैं.
मैंने एक्सपीरिएंसेस से आइटम खरीदे
Roblox हर किसी को इमर्सिव 3D एक्सपीरिएंसेस की कल्पना करने और उसे क्रिएट करने की ताकत देता है. आप Robux के उपयोग से सीधे इन एक्सपीरिएंस डेवलपर्स से पर्क और वर्चुअल आइटम खरीद सकते हैं.
- एक्सपीरिएंस पासेस एक्सपीरिएंस के स्टोर पेज पर बेचे जाते हैं और बाकी सभी वर्चुअल आइटम एक्सपीरिएंस के अंदर बेचे जाते हैं.
- कीमत और क्वालिटी डेवलपर द्वारा तय किए और बनाए रखे जाते हैं, Roblox द्वारा नहीं.
- एक्सपीरिएंस के डेवलपर से प्राइवेट मैसेज या उनके ग्रुप के ज़रिए कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करें.