कैटलॉग में ऐसे कई अलग-अलग आइटम हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं. लेकिन किसी कॉन्टेस्ट में जीते गए या गिफ़्ट के रूप में हासिल किए गए आइटम उन्हें हासिल करने की यादों के साथ आपकी इनवेंट्री में चार चाँद लगा सकते हैं.
मुझे वो कैसे मिल सकते हैं?
इस टाइप के आइटम आमतौर पर फ़ॉलोइंग में से किसी एक तरीके से दिए जाते हैं:
- छुट्टियों के दौरान गिफ़्ट के रूप में
- स्पेशल इवेंट्स के दौरान कुछ खास चीज़ें करने पर अवॉर्ड
- Roblox कॉन्टेस्ट प्राइज़ के रूप में दिए जाते हैं
- Roblox गिफ़्ट कार्ड खरीदने पर एक खास प्रमोशन
नोट करें: कभी-कभी कॉन्टेस्ट या प्रमोशनल आइटम आखिरकार बिक्री के लिए पेश किए जा सकते हैं, इसलिए कैटलॉग पर ज़रूर नज़र रखें!
मुझे अवॉर्ड और प्राइज़ के बारे में डिटेल्स कहाँ मिल सकती है?
छुट्टियों/स्पेशल इवेंट अवॉर्ड और कॉन्टेस्ट प्राइज़ के नियम फ़ॉलोइंग तरीकों से उपलब्ध करवाए जाते हैं:
- ऑफ़िशियल बैनर के ज़रिए हमारी वेबसाइट पर
- इवेंट के पेज पर
- हमारे ऑफ़िशियल Roblox ब्लॉग पर
अगर किसी दिए गए आइटम के लिए सभी शर्तें पूरी नहीं होती हैं, तो उसे अकाउंट को नहीं दिया जाएगा.
गिफ़्ट कार्ड प्रमोशन के बारे में क्या बता सकते हैं?
मौजूदा गिफ़्ट कार्ड प्रमोशन की जानकारी यहाँ क्लिक करके मिल सकती है. कृपया ध्यान रखें कि कुछ प्रमोशन के लिए खास कीमत वाले कार्ड खरीदने की ज़रूरत हो सकती है.