मार्केटप्लेस वो जगह है जहाँ आप ज़्यादातर शानदार ड्रेस और आइटम खरीदकर अपने अवतार को कस्टमाइज़ कर सकते हैं. आप पेज के सबसे ऊपर दिए गए मार्केटप्लेस को क्लिक करके वहाँ पहुँच सकते हैं.
लेआउट
जब आप पहली बार मार्केटप्लेस में एंटर करेंगे, तब आपको नए और फ़ीचर किए गए आइटम की एक लिस्ट पेश की जाएगी. ये एक शानदार जगह है जहाँ आपको बहुत सारे हैट्स और गियर दिखाई देंगे, जिसके बारे में हर कोई जोश-ओ-खरोश से बातें करेगा. इस पेज के सबसे ऊपर दिए गए ऐरो बटन का उपयोग करके आप अलग-अलग आइटम कैटगरी को पलट-पलटकर देख सकेंगे.
आप पेज के सबसे ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में कीवर्ड या टाइटल से भी आइटम सर्च कर सकेंगे. आप स्क्रीन की बाईं तरफ़ दिए गए मेन्यू से कैटगरी के अनुसार भी ब्राउज़ कर सकते हैं.
फ़िल्टर्स
कैटगरी चुन लेने के बाद या सर्च बार का उपयोग कर लेने के बाद आप बिक्री टाइप, क्रिएटर, कीमत, सॉर्ट्स और अनुपलब्ध आइटम जैसे फ़िल्टर का उपयोग करके अपने सर्च को और छोटा कर सकते हैं.
अतिरिक्त मदद