ओवरव्यू & ज़रूरतें
Roblox को तेज़ी से लॉन्च करें! अपने पसंदीदा एक्सपीरिएंस को 1-टैप करके ऐक्सेस करने के लिए, हमारे नए विजेट को अपने होम स्क्रीन या लॉक स्क्रीन पर जोड़ें.
Roblox विजेट का उपयोग करने के लिए, यह देख लें कि आपके डिवाइस में Roblox का नया वर्ज़न इंस्टॉल हो और वह iOS 16 या iPadOS 17 या उससे ऊपर के वर्ज़न या Android 13+ पर चल रहा हो.
अपने फ़ोन में कौन-से विजेट जोड़े जा सकते हैं?
दो तरह के विजेट उपलब्ध हैं:
|
लॉक स्क्रीन (सिर्फ़ iOS) अपने लॉक स्क्रीन पर Roblox का शॉर्टकट जोड़ें और सिर्फ़ 1 टैप से Roblox लॉन्च करें. |
होम स्क्रीन रीसेंटली प्लेड विजेट को अपने होम स्क्रीन पर जोड़ें और सिर्फ़ 1 टैप से हाल ही का एक्सपीरिएंस लॉन्च करें. |
|
|
लॉक स्क्रीन में जोड़ रहे हैं (सिर्फ़ iOS)
- स्क्रीन के नीचे 'कस्टमाइज़ करें' बटन दिखाई देने तक लॉक स्क्रीन को टच करके दबाकर रखें.
- कस्टमाइज़ पर टैप करें.
- विजेट्स फ़्रेम (घड़ी के नीचे) पर टैप करें, इससे "विजेट्स जोड़ें" का चयन स्क्रीन खुलेगा.
- Roblox विजेट को ढूँढने के लिए स्क्रोल करें और इसे अपनी स्क्रीन में जोड़ने के लिए टैप या ड्रैग करें.
- स्क्रीन के ऊपर, दाईं तरफ़ हो गया पर टैप करें.
होम स्क्रीन में जोड़ना
iPhone या iPad पर
- उस होम स्क्रीन पेज को ढूँढें जहाँ आप विजेट जोड़ना चाहते हैं, फिर होम स्क्रीन के बैकग्राउंड को तब तक दबाकर रखें जब तक ऐप आइकॉन हिलने न लगें.
- स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद, एडिट करें पर टैप करें. इसके बाद, विजेट गैलरी खोलने के लिए, विजेट जोड़ें पर टैप करें.
- Roblox ढूँढने के लिए स्क्रोल या सर्च करें. इसे टैप करके रीसेंटली प्लेड विजेट चुनें.
- अपने होम स्क्रीन पर Roblox विजेट जोड़ने के लिए विजेट जोड़ें पर टैप करें.
- जब ऐप्स हिल रहे हों, तो विजेट को स्क्रीन पर अपनी पसंद की जगह मूव करें और हो गया पर टैप करें.
Android पर
- उस होम स्क्रीन पेज को ढूँढें जहाँ आप विजेट जोड़ना चाहते हैं, फिर होम स्क्रीन के बैकग्राउंड को तब तक दबाकर रखें जब तक होम स्क्रीन एडिटिंग ऑप्शन न दिखाई दें.
- विजेट पर टैप करें.
- Roblox को सर्च करें और इसे चुनें.
- रीसेंटली प्लेड विजेट चुनें और जोड़ें पर टैप करें.
- विजेट को आपकी होम स्क्रीन पर जोड़ दिया जाएगा और आप उसे रीसाइज़ कर सकेंगे.
ट्रबलशूटिंग
हम iOS और Android यूज़र्स के लिए विजेट्स को धीरे-धीरे रोल ऑउट कर रहे हैं. अगर आपको अभी तक यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो बाद में फिर से चेक करें. रिमाइंडर के तौर पर, यह देख लें कि आपके डिवाइस में Roblox का नया वर्ज़न इंस्टॉल हो और वो ऊपर बताई गई ऑपरेटिंग सिस्टम की ज़रूरतों को पूरा करता हो.