Roblox अवतार शॉप Roblox मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है और इसे स्क्रीन के सबसे नीचे दिए गए नेविगेशन बार के ज़रिए ऐक्सेस किया जा सकता है.
मार्केटप्लेस सर्च करना
टैबलेट
- स्क्रीन के सबसे नीचे दिए गए मार्केटप्लेस बटन को टैप करें
- यहाँ से आप मार्केटप्लेस को ठीक वैसे ही नेविगेट कर सकते हैं जैसे आप डेस्कटॉप/लैपटॉप पर करते हैं. इसमें सहायता के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
फ़ोन
- स्क्रीन के सबसे नीचे, दाएँ कोने में और "...बटन पर टैप करें
- मार्केटप्लेस पर टैप करें
- वो कैटगरी चुनें जिसे आप सर्च करना चाहते हैं (कलेक्टिबल, ड्रेस, गियर, वगैरह)
- ऑप्शंस में स्क्रोल करें. सबसे नीचे पहुँचने पर और विकल्प अपने आप लोड हो जाएँगे.
नोट करें: आप ज़्यादा खास आइटम देखने के लिए सर्च बार में कोई कीवर्ड (निन्जा, पाइरेट, वगैरह) एंटर कर सकते हैं.
आइटम खरीदना
जब आप अपना सिलेक्शन कर लेंगे, तो आइटम पेज पर नाम, विवरण और कैटगरी (अगर लागू हो) जैसी और जानकारी डिसप्ले की जाएगी. यहाँ से आप अपनी खरीदारी कर सकते हैं.
टैबलेट
इंटरफ़ेस और ख़रीदने का प्रोसेस वैसा ही है जैसा डेस्कटॉप/लैपटॉप कंप्यूटर पर होते हैं. इसमें सहायता के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें.
फ़ोन
- अवतार शॉप में वो आइटम ढूँढें जिसे आप खरीदना चाहते हैं.
- हरे रंग के खरीदें बटन को टैप करें.
- आपको कन्फ़र्मेशन स्क्रीन पर भेज दिया जाएगा. पहले अभी खरीदें को और फिर शॉपिंग जारी रखें को टैप करें
नोट करें: किसी लिमिटेड या लिमिटेड-U आइटम की इमेज के नीचे लिस्ट की गई प्राइस वही प्राइस होगी जिस पर वो आइटम फ़िलहाल बेचा जा रहा है.