Roblox पर स्क्रीनशॉट क्या हैं?
स्क्रीनशॉट किसी एक्सपीरिएंस में आपके डिवाइस की स्क्रीन पर दिखाई देने वाली चीज़ों का स्नैपशॉट लेने और सेव करने का एक तरीका है. जब आप स्क्रीनशॉट लेते हैं, तब हम इन-एक्सपीरिएंस UI हटा देते हैं.
स्क्रीनशॉट्स सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और इन्हें डेस्कटॉप और मोबाइल डिवाइस पर सपोर्ट किया जाता है. यूज़र्स अपने इन-एक्सपीरिएंस कंट्रोल से किसी भी समय इस फ़ीचर को चालू या बंद कर सकते हैं.
मैं Roblox पर स्क्रीनशॉट कैसे लूं?
किसी एक्सपीरिएंस में रहते समय इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- अपनी स्क्रीन के ऊपर, बाईं तरफ़ हैमबर्गर मेन्यू
पर जाएँ
- मेन्यू से कैप्चर चुनें
- अब एक्सपीरिएंसेस के अंदर आपकी स्क्रीन की दाईं तरफ़ एक कैप्चर आइकॉन दिखाई देगा:
- किसी एक्सपीरिएंस में स्क्रीनशॉट लेने के लिए कैप्चर आइकॉन पर टैप करें
- आप स्क्रीन पर कैप्चर को जोड़ने या वहाँ से हटाने के लिए किसी भी समय हैमबर्गर मेन्यू से “कैप्चर करें” चुन सकते हैं.
मैं अपने फ़्रेंड्स के साथ स्क्रीनशॉट कैसे शेयर करूं?
शेयरिंग सुविधा केवल मोबाइल डिवाइस पर 13+ यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. किसी एक्सपीरिएंस में रहते समय स्क्रीनशॉट शेयर करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- अपनी स्क्रीन के ऊपर, बाईं तरफ़ दिए हुए Roblox मेन्यू पर जाएँ.
- सबसे ऊपर के मेन्यू से कैप्चर चुनें.
- कैप्चर मेन्यू से आपके कैप्चर किए गए स्क्रीनशॉट दिखाई देंगे
- स्क्रीनशॉट पर टैप करके एक कैरसेल खोलें, जिससे आप उस स्क्रीनशॉट को ध्यान से देख और चुन सकते हैं जिसे आप शेयर करना चाहते हैं
- जब आपको वह स्क्रीनशॉट मिल जाए जिसे आप शेयर करना चाहते हैं, तो शेयर आइकॉन पर टैप करें:
- एक शेयर स्क्रीन मेन्यू दिखाई देगा जिससे आप अपना पसंदीदा सोशल प्लैटफ़ॉर्म चुन सकते हैं और/या स्क्रीनशॉट किसी दूसरे फ़्रेंड को SMS कर सकते हैं.
- इमेज शेयर होने के बाद पानेवाले को उस एक्सपीरिएंस सेशन में ले जाने के लिए एक इनवाइट लिंक जोड़ा जाएगा जिसमें आप मौजूद हैं.
- नोट: सभी डिवाइस और/या ऐप्स स्क्रीनशॉट और इनवाइट लिंक दोनों को शामिल करना सपोर्ट नहीं करते हैं, इसलिए रिज़ल्ट अलग-अलग हो सकते हैं.
अगर इनवाइट लिंक पर क्लिक करते समय आप एक्सपीरएंस में नहीं हैं, तो पानेवाला इस मैसेज के साथ एक्सपीरिएंस में एंटर करेगा कि आप अब वहां नहीं हैं.
जब स्क्रीनशॉट लिया जाता है, तो हम स्क्रीनशॉट के फ़्रेम में अवतार के ऊपर दिए गए इन-एक्सपीरिएंस UI और नामों को हटा देते हैं.
मैं अपने स्क्रीनशॉट की गैलरी कहाँ ढूँढूं?
किसी भी एक्सपीरिएंस को शुरू करके गैलरी को ऐक्सेस किया जा सकता है. एक्सपीरिएंस में एंटर कर लेने के बाद इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- अपनी स्क्रीन के ऊपर, बाईं तरफ़ दिए हुए Roblox मेन्यू पर जाएँ.
- सबसे ऊपर के मेन्यू से कैप्चर चुनें.
- कैप्चर मेन्यू से किसी भी कैप्चर किए गए स्क्रीनशॉट को टैप करके उसे कैरसेल में देखें.
मैं अपने डिवाइस स्टोरेज में स्क्रीनशॉट कैसे सेव करूं?
स्क्रीनशॉट आपके Roblox ऐप स्टोरेज में सेव किए जाते हैं. किसी एक्सपीरिएंस में रहते समय अपने डिवाइस स्टोरेज में स्क्रीनशॉट सेव करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- अपनी स्क्रीन के ऊपर, बाईं तरफ़ दिए हुए Roblox मेन्यू पर जाएँ.
- सबसे ऊपर के मेन्यू से कैप्चर चुनें.
- कैप्चर मेन्यू से आपके कैप्चर किए गए स्क्रीनशॉट दिखाई देंगे
- स्क्रीनशॉट पर टैप करके एक कैरसेल खोलें, जिससे आप उस स्क्रीनशॉट को पास से देख सकते हैं.
- जब आपको वह स्क्रीनशॉट मिल जाए जिसे आप सेव करना चाहते हैं, तो उसे अपने कैमरा रोल या डेस्कटॉप पर "पिक्चर्स" फ़ोल्डर में सेव करने के लिए सेव आइकॉन पर टैप करें.
मैं स्क्रीनशॉट कैसे डिलीट करूं?
किसी एक्सपीरिएंस में रहते समय स्क्रीनशॉट डिलीट करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- अपनी स्क्रीन के ऊपर, बाईं तरफ़ दिए हुए Roblox मेन्यू पर जाएँ.
- सबसे ऊपर के मेन्यू से कैप्चर चुनें.
- कैप्चर मेन्यू से आपके कैप्चर किए गए स्क्रीनशॉट दिखाई देंगे
- स्क्रीनशॉट पर टैप करके एक कैरसेल खोलें, जिससे आप उस स्क्रीनशॉट को पास से देख सकते हैं.
- जब आपको वो स्क्रीनशॉट मिल जाए जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं, तो उसे डिलीट करने के लिए ट्रैश कैन आइकॉन को टैप करें.
क्या इस फ़ीचर को बंद किया जा सकता है?
हाँ, आप Roblox मेन्यू में किसी भी समय इस फ़ीचर को टॉगल करके ऑन या ऑफ़ कर सकते हैं.
यह फ़ीचर किन डिवाइस को सपोर्ट करेगा?
फ़िलहाल स्क्रीनशॉट डेस्कटॉप और मोबाइल डिवाइस पर उपलब्ध है. भविष्य में ये और भी डिवाइस पर उपलब्ध होंगे.
स्क्रीनशॉट शेयर करते समय क्या उसे Roblox एक्सपीरिएंस से वापस लिंक किया जा सकेगा?
यूज़र स्क्रीनशॉट और लिंक शेयर करके उन्हें एक्सपीरिएंस से जॉइन कर सकता है. सभी सोशल प्लैटफ़ॉर्म एक ही समय पर स्क्रीनशॉट और इनवाइट लिंक दोनों की शेयरिंग को सपोर्ट नहीं करते हैं; रिज़ल्ट अलग-अलग हो सकते हैं.
अगर मैं अपने डिवाइस से Roblox ऐप्लिकेशन डिलीट कर दूं, तो मेरे स्क्रीनशॉट का क्या होगा?
अगर आप Roblox ऐप्लिकेशन डिलीट करते हैं, तो आपकी गैलरी से सभी स्क्रीनशॉट भी डिलीट हो जाएँगे क्योंकि कैप्चर किए गए स्क्रीनशॉट Roblox ऐप्लिकेशन स्टोरेज में तब तक सेव हुए रहते हैं जब तक कि आपने उन्हें अपने डिवाइस के कैमरा रोल या डेस्कटॉप के "पिक्चर्स" फ़ोल्डर में सेव नहीं किया हो.
सुरक्षा और प्राइवेसी
स्क्रीनशॉट लेते और शेयर करते समय यूज़र्स के लिए कौन-से सुरक्षा टूल्स मौजूद हैं?
जब स्क्रीनशॉट लिया जाता है, तो हम स्क्रीनशॉट के फ़्रेम के अंदर मौजूद अवतार के सभी Roblox एलियस हटा देते हैं. स्क्रीनशॉट में कोई वॉइस या ऑडियो भी रिकॉर्ड नहीं होता.
अगर कोई Roblox से अनुचित कॉन्टेंट लेकर शेयर करे, तो क्या होगा?
हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड यह पक्का करने में मदद करते हैं कि हमारे शेयर्ड एडवेंचर में हर कोई सुरक्षित और अपनापन महसूस करे. ये स्टैंडर्ड Roblox पर और Roblox पर अन्य यूज़र्स के साथ सभी ऐक्शन पर लागू होते हैं.
यदि आपको हमारे प्लैटफ़ॉर्म से लिए गए स्क्रीनशॉट में ऐसा कॉन्टेंट दिखाई देता है जो आपके अनुसार कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो हम आपको दुर्व्यवहार की रिपोर्ट फ़ीचर का उपयोग करके हमें सूचित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. Roblox के उपयोग को कंट्रोल करने वाली कानूनी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए हमारी उपयोग की शर्तें देखें.
अतिरिक्त हेल्प
मैं Roblox साइट पर और नॉन-Roblox ऐप्स/मोबाइल पर स्क्रीनशॉट कैसे लूं?