अपने सभी लॉग-इन सेशन को मैनेज करने के लिए आप कहाँ लॉग्ड इन हैं का उपयोग करें
आपके अकाउंट की सुरक्षा सेटिंग में, आपने कहाँ लॉग इन कर रखा है सेक्शन में लॉग इन किए गए सभी सेशन दिखेंगे (साथ ही हर सेशन के लिए अनुमानित रीजनल लोकेशन, पिछली बार लॉग इन करने का समय और डिवाइस टाइप की जानकारी भी दिखेगी). इस व्यू से आप अपनी पसंद के अलग-अलग सेशन से लॉग आउट करना चुन सकते हैं या जिस सेशन में आप फ़िलहाल हैं उसे छोड़कर सभी सेशन से लॉग आउट कर सकते हैं.
ये फ़ायदेमंद क्यों है?
- आप एक कंसोलिडेटेड स्क्रीन में अपने सभी लॉग्ड-इन सेशन देख सकते हैं, जिससे आपको संभावित रूप से संदिग्ध सेशन देखने में मदद मिलती है.
- अगर आपको लगता है कि आपका कोई भी लॉग्ड-इन सेशन संदिग्ध हो सकता है, तो आप अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए इनमें से हर सेशन से अलग से लॉग आउट कर सकते हैं.
आप कहाँ लॉग्ड-इन हैं कैसे ढूँढें
- अपने अकाउंट में लॉग इन करें.
- अकाउंट सेटिंग्स में जाएँ.
- ब्राउज़र - साइट के ऊपर, दाएँ कोने में दिया गया गियर-आइकॉन
- मोबाइल ऐप: ज़्यादा के लिए तीन डॉट्स वाला आइकॉन
- सुरक्षा टैब चुनें.
- आप कहां लॉग्ड-इन हैं सेक्शन देखने के लिए नीचे की तरफ़ स्क्रोल करें.
नोट करें: कुछ मामलों में सेशन अधूरी जानकारी या बिलकुल भी बिना किसी जानकारी के साथ दिखाई दे सकते हैं और ऐसे में वो "अज्ञात" के रूप में डिसप्ले होंगे. ये पुराने सेशन हैं जिनमें इनऐक्टिविटी की वजह से अज्ञात डेटा है.
आप कहाँ लॉग्ड-इन हैं स्क्रीन से अलग-अलग लॉग-इन सेशन से साइन-आउट कैसे करें
- आप कहाँ लॉग्ड-इन हैं सेक्शन से एक सेशन चुनें.
- डिवाइस डिटेल्स, लोकेशन और सेशन के पिछली बार ऐक्टिवटाइमस्टैम्प को रिव्यू करें.
- सेशन से लॉग आउट करें चुनें.
आप कहाँ लॉग्ड-इन हैं स्क्रीन से सभी लॉग-इन किए हुए सेशन से साइन-आउट कैसे करें
- आप कहाँ लॉग्ड-इन हैं सेक्शन के सबसे नीचे दिए हुए दूसरे सभी सेशन से लॉग आउट करें बटन चुनें.