नोट: नीचे बताए गए कुछ फ़ीचर सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं.
आप कॉन्टैक्ट्स शेयर करने की परमिशन क्यों मांग रहे हैं?
Roblox, कॉन्टैक्ट इंपोर्टर नाम का फ़ीचर शुरू कर रहा है, जिसकी मदद से वे यूज़र्स जो आपका फ़ोन नंबर जानते हैं, Roblox पर आपको आसानी से ढूँढ पाएंगे और आपसे जुड़ पाएँगे. हम आपके डिवाइस में स्टोर किए गए कॉन्टैक्ट्स का उपयोग करके, Roblox पर ऐसे दूसरे यूज़र्स को खोजने के लिए आपकी परमिशन मांगकर, आपकी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहते हैं जिन्हें आप जानते हों.
मेरे फ़ोन नंबर का उपयोग कैसे किया जाएगा?
अगर आप फ़्रेंड्स को आपको ढूंढने की अनुमति देते हैं, तो वो यूज़र्स जिनके पास आपका फ़ोन नंबर है आप उन्हें उनके फ़्रेंड सुझाव के रूप में देखेंगे. वे आपके कॉन्टैक्ट का नाम उसी तरह देख पाएंगे जैसा कि उनके डिवाइस में स्टोर है, जिसे वेरिफ़ाई नहीं किया गया है (यानी, अगर आपके डिवाइस में "बेस्टी" नाम का कोई कॉन्टैक्ट है, तो कॉन्टैक्ट इंपोर्टर का उपयोग करने पर वह व्यक्ति उसी नाम से दिखेगा). अगर आपका असली पहला और आख़िरी नाम किसी व्यक्ति के डिवाइस में सेव है, तो यह कॉन्टैक्ट नाम आपका असली नाम हो सकता है. Roblox आपके फ़ोन नंबर का उपयोग सिर्फ़ उन उद्देश्यों के लिए करेगा जिनके लिए आप अनुमति देते हैं. फ़ोन वेरिफ़िकेशन के फ़ायदों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया यहाँ देखें.
मैं डिस्कवरेबल यानि खोजें जाने योग्य होने को कैसे ऑप्ट-इन करूं?
आपको डिस्कवरेबल यानि खोजें जाने योग्य होने का विकल्प सिर्फ़ अपना फ़ोन नंबर वेरिफ़ाई करने के बाद ही मिलेगा. अपना फ़ोन नंबर वेरिफ़ाई करने के तुरंत बाद आपके पास अनुमति देने का विकल्प होगा, या आप किसी भी समय सेटिंग्स -> प्राइवेसी के अंदर जाकर सहमति दे सकते हैं.
मैं बाद में इस फ़ीचर को कैसे बंद कर सकता हूं?
आप कभी भी अपने अकाउंट में सेटिंग्स -> प्राइवेसी में जाकर, अपने फ़ोन नंबर के ज़रिए दूसरों के लिए डिस्कवरेबल यानि 'खोजे जाने योग्य' होने की सुविधा से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं.
मेरी प्राइवेसी के बारे में क्या? मेरा फ़ोन नंबर कौन-कौन देख सकता है?
Roblox यूज़र आपका फ़ोन नंबर नहीं देख पाएँगे. Roblox आपका फ़ोन नंबर और कॉन्टैक्ट्स थर्ड पार्टी के साथ शेयर नहीं करता है.
जिन यूज़र्स के कॉन्टैक्ट्स में मेरा फ़ोन नंबर होगा, वे क्या देख पाएंगे?
अगर आप अनुमति देते हैं, तो जिस यूज़र के डिवाइस कॉन्टैक्ट्स में आपका फ़ोन नंबर सेव है, उसे Roblox पर आपका कॉन्टैक्ट नाम दिखाई देगा—जैसे कि, फ़्रेंड सुझाव,फ़्रेंड रिक्वेस्ट या आपकी प्रोफ़ाइल में.
आप कॉन्टैक्ट इंपोर्टर के साथ मेरी सुरक्षा और प्राइवेसी की रक्षा कैसे कर रहे हैं?
प्राइवेसी और सुरक्षा पक्की करने के लिए, आप चुन सकते हैं कि दूसरे लोग आपके फ़ोन नंबर से Roblox पर आपको खोज पाएंगे या नहीं. एक और सुरक्षा और प्राइवेसी के तरीके के तौर पर, Roblox पर किसी के भी आपसे जुड़ने से पहले आपके पास फ़्रेंड इनवाइट को मना करने या स्वीकार करने का विकल्प है.
कॉन्टैक्ट्स इंपोर्ट करना और फ़्रेंड्स से कनेक्ट करना
मैं Roblox पर अपने जान पहचान के लोगों को कैसे ढूंढूं?
Roblox पर लोगों को ढूंढने के कई तरीके हैं: जैसे कि, आप उनका यूज़रनेम सर्च कर सकते हैं या अपने डिवाइस से अपने कॉन्टैक्ट्स अपलोड करके और कॉन्टैक्ट्स को Roblox पर उन दूसरे यूज़र्स के साथ मैच करके, जिन्होंने इस फ़ीचर का विकल्प चुना है, आप अपने रियल लाइफ़ फ़्रेंड से जुड़ सकते हैं. कॉन्टैक्ट्स कनेक्ट करने के लिए, फ़्रेंड जोड़ें > फ़्रेंड्स के साथ कनेक्ट करें पर जाएं. अगर आप कॉन्टैक्ट्स कनेक्ट करते हैं, तो हम उन डिस्कवरेबल यानि खोजे जाने योग्य यूज़र्स का सुझाव दे सकते हैं जो Roblox पर हैं और आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में हैं. आपको कॉन्टैक्ट्स को फ़्रेंड इनवाइट भेजने का विकल्प भी दिखाई देगा. जब आप किसी को फ़्रेंड इनवाइट शेयर करते हैं, तो वे आपको Roblox पर फ़्रेंड के तौर पर जोड़ पाएंगे, इसलिए सिर्फ़ उन्हीं कॉन्टैक्ट्स के साथ फ़्रेंड इनवाइट शेयर करें जिन पर आप भरोसा करते हैं. फ़्रेंडके प्रोफ़ाइल पर उनका नाम ठीक वैसे ही दिखाई देगा जैसा कि आपके फ़ोन में सेव है, ताकि आप अपने फ़्रेंड को पहचान सकें.
किसी को फ़्रेंड की तरह जोड़ने पर दूसरे यूज़र को क्या दिखेगा?
आपकी भेजी गई कोई भी फ़्रेंड रिक्वेस्ट आपके Roblox प्रोफ़ाइल से आएंगी. अगर आपने अपने फ़ोन नंबर को डिस्कवरेबल यानि खोजे जाने योग्य के तौर पर सेट किया है और आप उनके डिवाइस के कॉन्टैक्ट्स में हैं, तो आपका नाम, जैसा कि उनके कॉन्टैक्ट्स में है, आपकी प्रोफ़ाइल के साथ दिख सकता है ताकि आपके फ़्रेंड को यह पता चल सके कि फ़्रेंड रिक्वेस्ट आपकी तरफ़ से आ रही है.
जब मैं कॉन्टैक्ट्स इंपोर्ट करूंगा तो Roblox कौन सा डेटा स्टोर करेगा? मैं यह डेटा कैसे डिलीट कर सकता हूं?
जब आप अपने कॉन्टैक्ट्स अपलोड करते हैं, तो हम भविष्य में आसानी से फ़्रेंडबनाने के लिए आपके डिवाइस में सेव किए गए कॉन्टैक्ट के नामों को स्टोर करते हैं. हम आपकी कॉन्टैक्ट बुक में मौजूद लोगों के फ़ोन नंबर या ईमेल एड्रेस स्टोर नहीं करते हैं. आप किसी भी समय, सेटिंग्स → प्राइवेसी में जाकर कॉन्टैक्ट डेटा को डिलीट कर सकते हैं.
मैं कॉन्टैक्ट सिंकिंग को कैसे डिस्कनेक्ट करूं?
अपने कॉन्टैक्ट सिंक करना बंद करने के लिए, आप अपने डिवाइस की सेटिंग में Roblox के कॉन्टैक्ट्स ऐक्सेस को बंद कर सकते हैं. जब आप ऑप्ट-आउट कर लेते हैं, तो आपको आपके कॉन्टैक्ट्स के हिसाब से फ़्रेंड सुझाव नहीं दिखेंगे.
अगर आपने कई डिवाइस पर कॉन्टैक्ट डेटा सिंक किया है, तो आपको यह हर डिवाइस पर अलग-अलग करना होगा या आप एक ही बार में सभी सिंक किए गए डेटा को डिलीट करने के लिए डेस्कटॉप वेब ब्राउज़र पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में जा सकते हैं. कॉन्टैक्ट इंपोर्टर का उपयोग करके जो फ़्रेंड्स जोड़े गए हैं, वे Roblox पर आपसे जुड़े रहेंगे.