यह फ़ीचर उन प्लेयर्स के लिए है जिनकी उम्र 13 साल या उससे ज़्यादा है. एक फ़ोन नंबर का उपयोग सिर्फ़ एक Roblox अकाउंट पर ही किया जा सकता है.
फ़ोन नंबर जोड़ना
- अपने अकाउंट में लॉग इन करें
(अगर आप लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं, तो अपना पासवर्ड रिकवर करने के लिए ये स्टेप्स आज़माएँ) - अकाउंट सेटिंग्स में जाएँ
- ब्राउज़र: साइट के ऊपरी-दाएँ कोने में मौजूद गियर-आइकॉन को ढूँढें
- मोबाइल ऐप्स - ज़्यादा के लिए तीन डॉट्स आइकॉन को ढूँढें
- अकाउंट जानकारी टैब चुनें
-
फ़ोन जोड़ें बटन चुनें.
- पुल-डाउन मेन्यू से अपनी लोकेशन चुनें
- अपना फ़ोन नंबर और अकाउंट पासवर्ड डालें
- फ़ोन जोड़ें चुनें
फ़ोन नंबर बदलना या हटाना
- अपने अकाउंट में लॉग इन करें
(अगर आप लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं, तो अपना पासवर्ड रिकवर करने के लिए ये स्टेप्स आज़माएँ.) - अकाउंट सेटिंग्स में जाएँ
- ब्राउज़र: साइट के ऊपरी-दाएँ कोने में मौजूद गियर-आइकॉन को ढूँढें
- मोबाइल ऐप्स - ज़्यादा के लिए तीन डॉट्स आइकॉन को ढूँढें
- अकाउंट जानकारी टैब चुनें
-
फ़ोन अपडेट करेंबटन (आइकॉन पेंसिल और पेपर जैसा दिखता है) चुनें
- पुल-डाउन मेन्यू से अपनी लोकेशन चुनें
- अपना फ़ोन नंबर और अकाउंट पासवर्ड डालें
- फ़ोन नंबर एडिट करें या फ़ोन नंबर हटाएँ चुनें.
टेक्स्ट मैसेज के लिए कमांड्स
Roblox से आपको मिलने वाले टेक्स्ट मैसेज को शुरू करने और रोकने के लिए यहाँ कुछ उपयोगी कमांड दिए गए हैं:
- STOP, STOPALL, UNSUBSCRIBE, CANCEL, END, और QUIT
ये एक शब्द वाले कमांड भविष्य में आने वाले टेक्स्ट मैसेज रोक देंगे. ध्यान दें कि सिर्फ़ एक शब्द वाले मैसेज ही ब्लॉक को ट्रिगर करेंगे. उदाहरण के लिए, "STOP" जवाब देने पर आगे के मैसेज ब्लॉक हो जाएँगे, लेकिन "STOP PLEASE" जवाब देने पर ऐसा नहीं होगा.
- START, YES, और UNSTOP
इन कमांड से आपको टेक्स्ट मैसेज फिर से आने लगेंगे.
- HELP और INFO
ये कमांड आपको ऐसी जानकारी देंगे, जिसका उपयोग आप मैसेज की डिलीवरी को कंट्रोल करने के लिए ऊपर दिए गए कमांड से कर सकते हैं.