वॉइस चैट का उपयोग करते समय मैं कैसे सुरक्षित रहूँ?
अगर आप किसी को ऐसी भाषा का उपयोग करते हुए सुनते हैं जो हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करती है, तो कृपया उसे म्यूट कर दें और दुर्व्यवहार की रिपोर्ट सबमिट करें. मॉडरेशन और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए Roblox प्लैटफ़ॉर्म पर कहीं भी वॉइस ऑडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
वॉइस रिकॉर्डिंग का उपयोग किसलिए किया जाता है?
Roblox सिर्फ़ सुरक्षा और मॉडरेशन के उद्देश्यों के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग का उपयोग करता है. इन उपयोग में ये शामिल हैं, लें इन्हीं तक सीमित नहीं हैं: दुर्व्यवहार की रिपोर्ट का मॉडरेटर द्वारा इवैल्यूएशन, ऑटोमैटिक सुरक्षा डिटेक्शन सिस्टम की ट्रेनिंग और इवैल्यूएशन और प्लैटफ़ॉर्म की पूरी सुरक्षा को मापना. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया प्राइवेसी पॉलिसी देखें.
Roblox न तो किसी थर्ड-पार्टी के साथ वॉइस रिकॉर्डिंग शेयर करता है और न ही किसी ऐडवरटाइज़िंग या मार्केटिंग उद्देश्य के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग का उपयोग करता है.
रिकॉर्डिंग कैसे स्टोर की जाती हैं?
आपकी जानकारी की सुरक्षा हमारे लिए ज़रूरी है. हमने पर्सनल डेटा का नुकसान, दुरुपयोग या छेड़छाड़ से बचाव करने के लिए उपाय किए हैं. रिकॉर्डिंग एन्क्रिप्ट की जाती हैं और सिर्फ़ मॉडरेशन या संबंधित सुरक्षा टीम ही उन्हें ऐक्सेस कर सकती हैं.
अगर किसी भी कम्यूनिटी स्टैंडर्ड के उल्लंघन की रिपोर्ट नहीं की जाती है या उसका पता नहीं चलता है, तो रिकॉर्डिंग 7 दिनों के बाद डिलीट कर दी जाती है.
वॉइस रिकॉर्डिंग समेत सभी पर्सनल जानकारी, प्राइवेसी अधिकारों की रिक्वेस्ट द्वारा हटाई जा सकती है (सुरक्षा अपवाद और जुरिस्डिकशन-संबंधी ज़रूरतें लागू हो सकती हैं).
क्या मेरा डेटा किसी के साथ शेयर किया जाएगा?
वॉइस रिकॉर्डिंग का ऐक्सेस सिर्फ़ ऊपर बताए गए सुरक्षा और मॉडरेशन उपयोगों तक पूरी तरह से सीमित है.
हम न तो आपका डेटा बेचते हैं और न ही किसी ऐडवरटाइज़िंग या मार्केटिंग उद्देश्य के लिए थर्ड-पार्टी के साथ वॉइस रिकॉर्डिंग शेयर करते हैं.
अगर कानून प्रवर्तन द्वारा रिक्वेस्ट की जाती है और कोर्ट अप्रूव करता है, तो हम कानून प्रवर्तन को प्रासंगिक रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवाएंगे.
हम अपने ऑटोमेटेड दुर्व्यवहार पहचान और मॉडरेशन सिस्टम में सुधार करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और इस कोशिश के हिस्से के तौर पर हम थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर के साथ कोलैबरेट कर सकते हैं और उनके साथ अनाम रिकॉर्डिंग या रिकॉर्डिंग की ट्रांसक्रिप्ट शेयर कर सकते हैं. Roblox अपने सभी सर्विस प्रोवाइडर को एक कड़े जाँच प्रोसेस से इवैल्यूएट करता है जिसमें उनके डेटा हैंडलिंग अभ्यासों का रिव्यू भी शामिल है.
क्या बिना वॉइस रिकॉर्डिंग के वॉइस फ़ीचर का उपयोग किया जा सकता है?
आपकी सुरक्षा और पूरी कम्यूनिटी की सुरक्षा पक्की करने के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग समेत सभी वॉइस इंटरैक्शन एक ही रिपोर्टिंग और मॉडरेशन सिस्टम के अधीन होते हैं.