वॉइस चैट क्या है?
वॉइस चैट एक ऐसा फ़ीचर है जो लोगों को Roblox पर उतने ही नैचरल तरीके से बातचीत करने देता है जितना वे असली दुनिया में करते हैं.
डेवलपर्स अपने एक्सपीरिएंसेस में वॉइस चैट को जोड़ना चुन सकता है और इसलिए कुछ एक्सपीरिएंसेस खेलते समय हो सकता है कि ये सपोर्ट न हो सके.
13 साल या उससे ज़्यादा उम्र वाले वो यूज़र्स जिनकी उम्र चेक हो चुकी है, एक जैसी एज ग्रुप वाले यूज़र्स के साथ वॉइस चैट का उपयोग करने के योग्य हैं. फिर वो ऐसे किसी भी Roblox एक्सपीरिएंस में वॉइस चैट का उपयोग कर सकेंगे जो इसे सपोर्ट करता हो.
वॉइस चैट कहां उपलब्ध है?
वॉइस चैट इस समय इन देशों के सभी 13 साल या उससे ज़्यादा उम्र के यूज़र्स के लिए उपलब्ध है जिनकी उम्र चेक हो चुकी है: अल्जीरिया, एंगुइला, एंटीगुआ और बारबुडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, अज़रबैजान, बहामास, बारबाडोस, बेलारूस, बेल्जियम, बरमूडा, बोलीविया, ब्राज़ील, ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, बुल्गारिया, कनाडा, केमन द्वीपसमूह, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, डोमिनिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, एल साल्वाडोर, फ़ॉकलैंड द्वीप समूह, फ़िजी, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, जॉर्जिया, जिब्राल्टर, ग्रीस, ग्रेनाडा, ग्वाटेमाला, ग्वेर्नसे, गुयाना, होंडुरास, हांगकांग, हंगरी, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, आइल ऑफ़ मैन, इटली, जमैका, जापान, जर्सी, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, लीबिया, लिकटेंस्टीन, लक्ज़मबर्ग, मकाओ, मलेशिया, मेक्सिको, मोल्दोवा, मोनाको, मोंटसेराट, मोरक्को, नीदरलैंड्स, न्यू केलडोनिया, न्यूज़ीलैंड, निकारागुआ, नॉर्वे, पनामा, पैराग्वे, पेरू, पोलैंड, फ़िलिपींस, पुर्तगाल, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सैन मैरिनो, सर्बिया, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, ताइवान, थाईलैंड त्रिनिदाद और टोबैगो, ट्यूनीशिया, तुर्क और कैकोस द्वीप समूह, यू.एस. वर्जिन द्वीप समूह, यूक्रेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, उरुग्वे, उज़्बेकिस्तान, वेटिकन सिटी और वेनेज़ुएला.
जो यूज़र इन देशों में नहीं हैं, उन्हें वॉइस चैट चालू करने के लिए ID वेरिफ़िकेशन का उपयोग करना चाहिए.
वॉइस चैट कैसे चालू किया जा सकता है?
13 साल या उससे ज़्यादा उम्र के योग्य यूज़र्स जिन्होंने अपनी ID वेरिफ़ाई कर ली है या चेहरे की उम्र का अनुमान लगाने के प्रोसेस को पूरा कर लिया है, वे एक्सपीरिएंस के अंदर वॉइस चैट का उपयोग करने का विकल्प चुन सकते हैं. फिर आप ऐसे किसी भी Roblox एक्सपीरिएंस में वॉइस चैट का उपयोग कर सकेंगे जो इसे सपोर्ट करता हो. डिटेल्ड स्टेप्स के लिए, हमारा मैं वॉइस चैट कैसे चालू करूं?हेल्प आर्टिकल देखें.
अगर आपको ID वेरिफ़िकेशन या चेहरे से उम्र का अनुमान लगाने का प्रोसेस पूरा करने के बाद इन-एक्सपीरिएंस सेटिंग में वॉइस चैट टॉगल नहीं दिखता है, तो हो सकता है कि यह फ़ीचर आपके क्षेत्र में उपलब्ध न हो.
वॉइस चैट डेस्कटॉप, मोबाइल, VR, Playstation और Xbox पर उपलब्ध है. यूज़र इन-एक्सपीरिएंस सेटिंग से PlayStation पर “वॉइस जॉइन” कर सकते हैं.
मैं एक्सपीरिएंस में अपने माइक्रोफ़ोन को कैसे म्यूट करूं?
आप स्क्रीन के ऊपर, बाईं तरफ़ दिए गए माइक्रोफ़ोन आइकॉन को टैप करके एक्सपीरिएंस में अपने माइक्रोफ़ोन को म्यूट और अनम्यूट कर सकते हैं.
म्यूट होने पर माइक्रोफ़ोन आइकॉन में एक लाल स्लैश मौजूद होगा जो बताता है कि आपके डिवाइस के माइक्रोफ़ोन को फ़िलहाल म्यूट किया गया है.
.
अनम्यूट करने के लिए आइकॉन को टैप करें जिससे माइक्रोफ़ोन आइकॉन का बेस सॉलिड रंग का हो जाएगा. ये बताता है कि आपका माइक्रोफ़ोन अब और म्यूट नहीं है. आपके बोलते ही माइक्रोफ़ोन के अंदर हरे रंग का ग्राफ़िक ऐनिमेट करने लगेगा. अगर माइक्रोफ़ोन पर लाल डॉट दिखे, तो समझिए Roblox ऑडियो रिकॉर्ड कर रहा है.
मैं वॉइस चैट से कैसे डिस्कनेक्ट करूं?
इन-गेम सेटिंग्स में जाकर, वॉइस चैट को कनेक्टेड से डिस्कनेक्टेड में टॉगल करके वॉइस चैट से डिस्कनेक्ट किया जा सकता है.
मैं कैसे बताऊँ कि वॉइस चैट किसके पास है?
| 13+ यूज़र्स जिन्होंने वॉइस चैट चालू किया हुआ है, उन्हें यूज़र नाम के बगल में और वॉइस चैट चालू किए हुए दूसरे यूज़र्स के अवतार के ऊपर एक स्पीकर आइकॉन दिखाई देगा. |
मैं वॉइस चैट में यूज़र्स को कैसे म्यूट या ब्लॉक करूं या दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करूं?
किसी दूसरे यूज़र की वॉइस चैट को म्यूट करना
|
आप वॉइस चैट एक्सपीरिएंस में दूसरे यूज़र को उनके अवतार के सिर के ऊपर या Roblox मेन्यू में उनके नाम के पास दिखने वाले स्पीकर आइकॉन पर क्लिक करके म्यूट कर सकते हैं. म्यूट करना सिर्फ़ वॉइस चैट पर लागू होता है, टेक्स्ट चैट पर नहीं. ये सिर्फ़ तब तक चलेगा जब तक आप एक्सपीरिएंस सेशन में हैं. किसी यूज़र को अनम्यूट करने के लिए Roblox मेन्यू को ऐक्सेस करें और उनके यूज़रनेम के बगल में दिए गए स्पीकर आइकॉन को क्लिक करें. |
किसी दूसरे यूज़र को ब्लॉक करना
आप वॉइस चैट एक्सपीरिएंस में किसी दूसरे यूज़र को ब्लॉक कर सकते हैं ताकि वो आपके साथ वॉइस चैट या एक्सपीरिएंस टेक्स्ट चैट में शामिल न हो सके. कृपया हमारा हेल्प आर्टिकल यहाँ देखें: कैसे किसी दूसरे यूज़र को ब्लॉक करें. |
दुर्व्यवहार की रिपोर्ट
|
अगर कोई व्यक्ति उपयोग की शर्तों या कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन कर रहा है, तो हमारी मॉडरेशन टीम के पास रिपोर्ट फ़ाइल करने के लिए 'दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें' फ़ीचर का उपयोग करें. अब आप 'दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें' फ़ीचर का उपयोग करते समय "वॉइस चैट" को साफ़ तौर पर बता सकते हैं. कृपया हमारा हेल्प आर्टिकल यहाँ देखें: नियमों के उल्लंघनों की रिपोर्ट कैसे करें.
|
मुझे कैसे पता चलेगा कि कौन-से एक्सपीरिएंसेस वॉइस चैट को सपोर्ट करते हैं?
यह पता लगाने के लिए की कोई एक्सपीरिएंस वॉइस चैट को सपोर्ट करता है या नहीं, इसके लिए एक्सपीरिएंस विवरण पेज को रिव्यू करें.
वॉइस डेटा का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?
Roblox वॉइस डेटा को सुरक्षा और मॉडरेशन के लिए और हमारे फ़ीचर्स और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उपयोग करता है, जैसा नीचे बताया गया है. सुरक्षा और मॉडरेशन के उपयोग में ये शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं, मॉडरेटर द्वारा दुरुपयोग रिपोर्ट की जाँच, ऑटोमैटिक सुरक्षा डिटेक्शन सिस्टम की ट्रेनिंग और सुधार, और प्लैटफ़ॉर्म की पूरी सुरक्षा को मापना. ज़्यादा जानकारी के लिए कृपया प्राइवेसी पॉलिसी देखें.
आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स के आधार पर, Roblox, अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने के लिए वॉइस डेटा का भी उपयोग कर सकता है. उदाहरण के लिए, Roblox स्पीच-टू-टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन के लिए वॉइस डेटा का उपयोग कर सकता है. आप इसे कभी भी अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में बंद कर सकते हैं.
Roblox वॉइस डेटा का उपयोग किसी भी विज्ञापन या मार्केटिंग के लिए नहीं करता है.
मैं अपने वॉइस डेटा का उपयोग कैसे मैनेज करूं?
Roblox आपके वॉइस डेटा का उपयोग सुरक्षा और मॉडरेशन के लिए करता है. आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स के आधार पर, Roblox, अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने के लिए वॉइस डेटा का भी उपयोग कर सकता है. इसे मैनेज करने के लिए, सेटिंग्स → प्राइवेसी & कॉन्टेंट मैच्योरिटीy → कम्यूनिकेशन → वॉइस डेटा यूसेज पर जाएँ और अपनी "प्रोडक्ट सुधार के लिए वॉइस डेटा" सेटिंग को अपडेट करें.
क्या मेरा डेटा किसी के साथ शेयर किया जाएगा?
हम किसी भी विज्ञापन या मार्केटिंग उद्देश्यों के लिए थर्ड पार्टी के साथ आपके वॉइस डेटा को न तो बेचते या न ही शेयर करते हैं.
हम अपने ऑटोमेटेड दुर्व्यवहार पहचान और मॉडरेशन सिस्टम में सुधार करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और इस कोशिश के हिस्से के तौर पर हम थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर के साथ कोलैबरेट कर सकते हैं और उनके साथ रिकॉर्डिंग या रिकॉर्डिंग की ट्रांसक्रिप्ट शेयर कर सकते हैं. Roblox अपने सभी सर्विस प्रोवाइडर को एक कड़े जाँच प्रोसेस से इवैल्यूएट करता है जिसमें उनके डेटा हैंडलिंग अभ्यासों का रिव्यू भी शामिल है.
क्या वॉइस रिकॉर्डिंग के बिना वॉइस चैट का उपयोग किया जा सकता है?
आपकी सुरक्षा और पूरी कम्यूनिटी की सुरक्षा पक्की करने के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग समेत सभी वॉइस इंटरैक्शन एक ही रिपोर्टिंग और मॉडरेशन सिस्टम के अधीन होते हैं.