Roblox का लक्ष्य है कि वह पूरी दुनिया में काम करे और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँच पाए. इसे पूरा करने के लिए, हमें स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करना होगा. हमारे पास कभी-कभार सरकार और रेग्युलेटर्स से रिक्वेस्ट आती हैं, जिनकी वजह से किसी क्षेत्र में Roblox के कुछ फ़ीचर्स या कॉन्टेंट को सीमित करना पड़ सकता है. अगर हमें लगता है कि आपकी रिक्वेस्ट सही है, तो हम आम तौर पर ऐसी रिक्वेस्ट को मान लेते है.
फ़ीचर्स में तीन तरह के मुख्य लिमिटेशन होते हैं. सबसे पहली चीज़ है मॉनेटाइज़ेशन और ट्रेडिंग फ़ीचर्स, जिसमें लूट बॉक्स पर पाबंदी, पेड आइटम ट्रेडिंग और अवतार रीसेलिंग जैसी चीज़ें शामिल हैं. दूसरा है कम्यूनिकेशन फ़ीचर्स, जिसमें स्थानीय स्तर पर सामान्य बातचीत और वॉइस चैट से जुड़े खास नियम होते है. अंत में, ऐसे कॉन्टेंट फ़ीचर्स होते हैं जिनमें एड टारगेटिंग, सर्च रिज़ल्ट्स और कुछ खास कैटगरी या कॉन्टेंट पर क्षेत्रीय रिस्ट्रिक्शन हो सकती हैं.
कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि हमें सरकार या रेगुलेटर्स के कहने पर कॉन्टेंट के कुछ हिस्से हटाने पड़ें. ऐसी स्थिति में, हम पहले देखेंगे कि वह कॉन्टेंट Roblox के ग्लोबल कम्यूनिटी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन करता है या नहीं. अगर कोई कॉन्टेंट हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड के खिलाफ़ नहीं है, पर फिर भी किसी स्थानीय कानून या नियम का उल्लंघन करता है, तो उस क्षेत्र में हम ऐसे कॉन्टेंट को दबा सकते हैं या बंद कर सकते हैं.
हम अपनी कम्यूनिटी के लिए और ज़्यादा पारदर्शिता लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सभी यूज़र समझ सकें कि उनके कॉन्टेंट पर किसी भी क्षेत्रीय नियम का इम्पैक्ट हुआ है या नहीं.