कस्टम एक्सपीरिएंस नियमों के बारे में मुझे क्या जानना चाहिए?
क्रिएटर्स ऐसे कस्टम नियम बना सकते हैं जो उनकी एक्सपीरिएंस और उन एक्सपीरिएंस के अंदर यूज़र्स के ऐक्शन को कंट्रोल करेंगे. कस्टम एक्सपीरिएंस नियम क्रिएटर्स द्वारा बनाए और मैनेज किए जाते हैं, न कि Roblox द्वारा.
कस्टम एक्सपीरिएंस नियमों के संबंध में इन बातों को ध्यान में रखना ज़रूरी है:
- कस्टम एक्सपीरिएंस के नियमों की अनुमति तब तक है जब तक वे Roblox उपयोग की शर्तों और कम्यूनिटी स्टैंडर्ड से टकराते न हों.
- क्रिएटर्स के लिए इन नियमों को बनाना वैकल्पिक है.
- अगर क्रिएटर्स कस्टम नियम बनाने का फ़ैसला करते हैं, तो उन्हें अपने एक्सपीरिएंस के नियमों को साफ़ तौर पर किसी ऐसी जगह बताना होगा जिसे सभी यूज़र्स ऐक्सेस कर सके.
- कस्टम एक्सपीरिएंस नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट Roblox के 'दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें' सिस्टम के ज़रिए नहीं की जा सकती.
- क्रिएटर्स अपने कस्टम नियमों को तोड़ने पर की जाने वाली कार्रवाई को हैंडिल करने के लिए खुद के सिस्टम बनाते और मैनेज करते हैं.
- अगर यूज़र्स को लगता है कि उनका बैन ग़लत था, तो उन्हें सीधे क्रिएटर्स से ही अपील करनी चाहिए. Roblox, कस्टम एक्सपीरिएंस नियमों के उल्लंघन से जुड़ी अपील को नहीं देखता है.
- अगर Roblox को यह लगता है कि किसी क्रिएटर के एक्सपीरिएंस के नियम या उन नियमों को लागू करने का तरीका हमारी पॉलिसीज़ (जैसे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड या सेवा की शर्तें) का उल्लंघन कर रहा है, तो Roblox उस एक्सपीरिएंस पर मॉडरेशन कर सकता है.
अगर डेवलपर्स अपने कस्टम एक्सपीरिएंस नियमों के आधार पर यूज़र्स के खिलाफ़ कार्रवाई करते हैं, तो यूज़र्स उस एक्सपीरिएंस के अंदर हासिल किए गए वर्चुअल कॉन्टेंट तक अपने ऐक्सेस खो सकते हैं. इसमें एक्सपीरिएंस सब्सक्रिप्शन भी शामिल है: अगर किसी यूज़र को 14 दिनों से ज़्यादा समय के लिए किसी एक्सपीरिएंस से बैन किया जाता है, तो उनका एक्सपीरिएंस सब्सक्रिप्शन बिना किसी रिफ़ंड के अपने आप कैंसिल हो जाएगा.
सब्सक्रिप्शन को मैनेज करने और कैंसिल करने के बारे में यहाँ ज़्यादा जानें.
कृपया ध्यान दें कि जो नियम कम्यूनिटी स्टैंडर्ड के खिलाफ़ जाते हैं, उनकी अनुमति नहीं है. ऐसी स्थितियों में, कृपया हमारी दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें और ब्लॉकिंग फ़ीचर्स का उपयोग करें.