क्या Roblox डाउन है? Roblox स्टेटस पेज चेक करें. आप हमारा Twitter भी चेक कर सकते हैं.
आप हमारी वेबसाइट नोटिफ़िकेशन और सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए मेंटिनेंस और सर्विस से जुड़ी दिक्कतों की ताज़ा जानकारी पा सकते हैं.
अगर Roblox में अभी कोई दिक्कत आ रही है या मेंटिनेंस का काम चल रहा है, तो आपको ये चीज़ें एक्सपीरिएंस करनी पड़ सकती हैं:
- जो प्रोडक्ट आपने खरीदे हैं, वे आपको देरी से मिल सकते हैं. आप पूरी तरह निश्चिंत रहें कि अगर प्रोडक्ट तुरंत आपके अकाउंट में नहीं आता है, तो वह जल्द ही आ जाएगा. जितनी भी खरीदारियाँ पूरी हो चुकी हैं, उन सभी में प्रोडक्ट ज़रूर मिलेगा. ज़्यादातर मामलों में, प्रोडक्ट एक घंटे के अंदर अप्लाई हो जाते हैं, और अधिकतम 24 घंटो के अन्दर ज़रूर हो जाता है. यह Robux का उपयोग करके वेबसाइट पर या एक्सपीरिएंस के अंदर की गई वर्चुअल खरीदारियों के साथ भी हो सकता है.
- किसी भी एक्सपीरिएंस में जॉइन होने में देरी हो सकती है, या आप असफल हो सकते. अगर आपको एक्सपीरिएंस जॉइन करने में कोई दिक्कत आती है, तो थोड़ी देर इंतज़ार करें और फिर से कोशिश करें.
- वेबसाइट, प्लैटफ़ॉर्म या ऐप्लिकेशन्स का उपयोग करते समय आपको लैग या देरी का एक्सपीरिएंस करना पड़ सकता है.
किसी भी असुविधा के लिए हम माफ़ी चाहते हैं और आपकी समझ की सराहना करते हैं. हमारी टीम अपडेट्स पर पूरी मेहनत से काम कर रही है ताकि यह पक्का किया जा सके कि सभी प्लेयर्स Roblox का मज़ा लेते रहें.