कभी-कभी, जब आप अपने नए और फ़ैन्सी नए कपड़े या गियर पहनने जाते हैं, तो आपको पता चलता है कि आपका अवतार सफलतपूर्वक अपडेट नहीं हुआ है या अब वह ग्रे 'X' जैसा दिखाई दे रहा है. अगर ऐसी दिक्कत है, तो कुछ तरीके हैं जो आप आज़मा सकते हैं.
अपने अवतार को दोबारा बनाएँ
हो सकता है कि आपका अवतार के लिए थंबनेल बनाते समय सर्वर में थोड़ी सी दिक्कत आ गई हो. अगर ऐसी बात है, तो आपको बस थंबनेल दोबारा बनाने की ज़रूरत है! ऐसा करने के लिए, सीधे अपने अवतार सेक्शन में नेविगेट करें और अपने अवतार की इमेज के नीचे दिए गए 'दोबारा बनाएँ' लिंक पर क्लिक करें. इसमें कुछ मिनट लग सकते हैं, लेकिन ज़्यादातर यह इस समस्या को ठीक कर देगा.
अपने ब्राउज़र की टेम्पररी इंटरनेट फ़ाइल्स डिलीट करें
अगर दोबारा बनाने से मदद नहीं मिलती है, तो अपने ब्राउज़र की टेम्पररी फ़ाइल्स डिलीट करने से काम बन सकता है. इस दिक्कत में मदद के लिए, कृपया यहाँ क्लिक करें और "अपनी टेम्पररी इंटरनेट फ़ाइल्स और कुकीज़ डिलीट करें' समाधान में दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.
अतिरिक्त मदद