यह Roblox डिक्शनरी उन पूंजीकृत शब्दों के लिए कुछ परिभाषाएं शामिल करता है जो Roblox प्लैटफ़ॉर्म की शर्तों में उपयोग किए जाते हैं. किसी भी संदेह से बचने के लिए, यह Roblox डिक्शनरी एक सहायक संदर्भ के रूप में इस्तेमाल होने के लिए है, लेकिन इस Roblox शब्दकोश में दी गई परिभाषाओं और Roblox प्लैटफ़ॉर्म की शर्तों में पाई गई परिभाषाओं के बीच किसी भी टकराव की स्थिति में, Roblox की शर्तों में दी गई परिभाषाएँ ही मान्य होंगी.
| टर्म | परिभाषा |
| अकाउंट | Roblox अकाउंट, जिसे यूज़र को हमारी सेवाओं के कुछ हिस्सों और फ़ंक्शनैलिटी को ऐक्सेस करने के लिए बनाना ज़रूरी है. |
| अतिरिक्त शर्तें | शर्तों और नियमों का कोई भी ऐसा सेट—जो यूज़र की शर्तें, Roblox Creator की शर्तें, Roblox कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स, Roblox प्राइवेसी और कुकी पॉलिसी, और रीजनल सप्लीमेंटल प्रोविज़न के अलावा हो—और जो यूज़र या क्रिएटर के सेवाओं के इस्तेमाल पर लागू होता हो. |
| संबंधित पक्ष | Roblox, साथ ही Roblox के ऑफिसर, डायरेक्टर, कर्मचारी, सलाहकार, सहयोगी, इंवेस्टर, बिज़नेस पार्टनर, सहायक कंपनियां और एजेंट. |
| सहायक उपयोग | क्रिएटर द्वारा Roblox को दिया गया एक अधिकार, जिसके तहत Roblox क्रिएटर के UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) का इस्तेमाल करके अपनी सेवाओं या Roblox की मार्केटिंग और ऐड दे सकता है. |
| ऐप | Roblox मोबाइल एप्लिकेशन. |
| अपील करें | वह प्रक्रिया जिसके द्वारा एक यूज़र Roblox के इन फैसलों की समीक्षा लिए रिक्वेस्ट कर सकता है: (i) किसी यूज़र के अकाउंट या सेवाओं के ऐक्सेस को निलंबित या समाप्त करना, या (ii) Roblox प्लैटफ़ॉर्म की शर्तें का उल्लंघन करने पर UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) या अन्य वर्चुअल कॉन्टेंट को हटाना. |
| आर्बिट्रेशन एग्रीमेंट | यूज़र के लिए शर्तों में एक अनिवार्य प्रावधान, जो केवल उन यूज़र्स पर लागू होता है जो अमेरिका में रहते हैं. इसके तहत, जो विवाद MIDR (मैंडेटरी इन्फ़ॉर्मल डिसप्यूट रिज़ॉल्यूशन) के माध्यम से नहीं सुलझते, उन्हें व्यक्तिगत रूप से और बाध्यकारी मध्यस्थता के ज़रिए सुलझाना ज़रूरी है। साथ ही, यह सेक्शन 11(b) के अनुसार जूरी ट्रायल के अधिकार और किसी भी क्लास एक्शन या क्लास आर्बिट्रेशन को छोड़ने पर भी सहमति देता है. |
| कैश आउट | आपके कमाए हुए Robux को DevEx की शर्तों में निर्धारित नकद निकालने के लिए "वर्तमान कैश आउट के लिए एक्सचेंज रेट" पर अमेरिकी डॉलर के बदले लेने का एक विकल्प. |
| चीन का पब्लिशर | Shenzhen Tencent Computer Systems Co., Ltd |
क्लासिक अवतार | कुछ खास अवतार मॉडल जो Roblox द्वारा बनाए और स्वामित्व में हैं, जिन्हें Roblox Creator की शर्तों के सेक्शन 2(b)(iv) में निर्धारित (set forth) अनुसार केवल सेवाओं पर उपयोग के लिए क्रिएटर्स को उपलब्ध कराता है. मॉडिफ़ाइड क्लासिक अवतार भी देखें. |
क्लासिक ड्रेस | पुराने 2D वर्चुअल आइटम, जिनमें टी-शर्ट, शर्ट और पैंट शामिल हैं, जिन्हें क्रिएटर्स ने सेवाओं पर अवतार शॉप के ज़रिए डिज़ाइन और बेचा है. |
| कम्यूनिटी | क्रिएटर्स के लिए एक ऐसी जगह जिसे वे ख़ुद मैनेज करते हैं और मालिक होते हैं. इसका मक़सद अपने ऑडियंस के साथ सामाजिक तौर पर जुड़ना, साथ ही अपने एक्सपीरिएंस और वर्चुअल कॉन्टेंट को दिखाना और उसके बारे में अपडेट देना होता है. यूज़र्स एक ऐसा स्पेस भी बना सकते हैं जहां प्लेयर्स समान रुचियां शेयर करने वाले अन्य लोगों के साथ जुड़ सकते हैं और चर्चाओं में भाग ले सकते हैं. |
| क्रिएटर | कोई भी यूज़र जो सेवाओं पर UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) बनाता है, अपलोड करता है, पब्लिश करता है, जनरेट करता है या किसी भी तरह से उपलब्ध कराता है. क्रिएटर्स में डेवलपर्स शामिल हैं, लेकिन यह सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं है. |
क्रिएटर रिवॉर्ड | क्रिएटर रिवॉर्ड्स एक बोनस प्रोग्राम है जो क्रिएटर्स को यह इज़ाजत देता है कि वे एक्सपीरिएंस पब्लिश करके, अपने कॉन्टेंट से प्लैटफ़ॉर्म पर जितना इंगेजमेंट पाते हैं, उसके लिए सीधे Roblox से कमाई कर सकें. क्रिएटर्स इस प्रोग्राम के माध्यम से दो तरीकों से कमाई कर सकते हैं - एक डेली एंगेजमेंट पुरस्कार और एक दर्शक विस्तार पुरस्कार. |
| क्रिएटर की शर्तें | सेवाओं को ऐक्सेस करने वाले सभी यूज़र्स पर उपयोग की शर्तें लागू होती हैं इनमें Roblox Studio का इस्तेमाल, एक्सपीरिएंस और वर्चुअल कॉन्टेंट की पेशकश, और सेवाओं पर संगीत के इस्तेमाल जैसी चीज़ें शामिल हैं. |
| डेवलपर | एक क्रिएटर जो Roblox पर एक एक्सपीरिएंस बनाता है, विकसित करता है, और पब्लिश करता है. |
DevEx प्रोग्राम की योग्यता की शर्तें | DevEx प्रोग्राम के ज़रिए कमाए गए Robux को कैश आउट करने के लिए ज़रूरी शर्तें, जो DevEx प्रोग्राम की शर्तें में दी गई हैं. |
DevEx प्रोग्राम की शर्तें | वे उपयोग की शर्तें जो DevEx प्रोग्राम के लिए एक्सचेंज रेट और सामान्य ज़रूरी शर्तों, पॉलिसियों, और सीमाओं को नियंत्रित और स्पष्ट करती हैं. DevEx की शर्तें अतिरिक्त शर्तें मानी जाती हैं. |
DevEx प्रोग्राम | इसका मतलब है “डेवलपर एक्सचेंज प्रोग्राम.” एक खास, सिर्फ़ आवेदन पर आधारित प्रोग्राम, जिसके ज़रिए Roblox मंज़ूरशुदा क्रिएटर्स को उनके कमाए हुए Robux को असली करेंसी में एक्सचेंज की इजाज़त देता है. यह प्रोग्राम DevEx प्रोग्राम की शर्तें द्वारा शासित होता है |
विवाद | कोई भी विवाद, क्लेम या मतभेद जो Roblox प्लैटफ़ॉर्म की शर्तें के तहत या उनसे किसी भी तरह से जुड़ा हो, भले ही वह कॉन्ट्रैक्ट, अपकृत्य, या किसी अन्य कानूनी या न्यायसंगत आधार पर आधारित हो. |
कमाए हुए Robux | एक क्रिएटर या डेवलपर द्वारा, वर्चुअल कॉन्टेंट या अन्य UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) (उपयोगकर्ता द्वारा बनाई गई सामग्री) की सीधी बिक्री या अन्य मॉनेटाइज़ेशन के माध्यम से कमाए गए Robux, जिसे उन्होंने अकेले या एक कम्यूनिटी के साथ मिलकर सेवाओं पर बनाया है, बशर्ते यह Roblox प्लैटफ़ॉर्म की शर्तें और किसी भी लागू अतिरिक्त शर्तों के अनुपालन में हो. कमाए हुए Robux में केवल वे Robux शामिल हैं जो आपने Roblox प्लैटफ़ॉर्म की शर्तें और कम्यूनिटी स्टैंडर्ड के पूरी तरह से अनुपालन में रहकर, सेवाओं पर वर्चुअल कॉन्टेंट या अन्य UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) की सीधी बिक्री या अन्य मॉनेटाइज़ेशन से बनाए हैं (चाहे अकेले या किसी समुदाय के साथ), या वे Robux जो Roblox द्वारा नामित प्रमोशन अभियानों में पुरस्कृत किए गए हों. इसमें वे Robux शामिल हैं, जो इनसे कमाए गए हैं, लेकिन केवल इन्हीं तक सीमित नहीं हैं:
उस वर्चुअल कॉन्टेंट के मॉनेटाइज़ेशन के अलावा जो आपने बनाया है, अगर किसी अन्य तरीके से Robux हासिल किए जाते हैं (जैसे कि मेंबरशिप प्लान या रेफ़रल बोनस से मिले Robux, Robux या गिफ़्ट कार्ड की खरीद, या आपके द्वारा नहीं बनाए गए वर्चुअल सामानों की ट्रेडिंग/बिक्री), तो उन्हें कमाए हुए Robux नहीं माना जाता है. इसमें वे Robux शामिल हैं, जो इनसे हासिल किए गए हैं, लेकिन केवल इन्हीं तक सीमित नहीं हैं:
Robux को कमाए हुए Robux माना जाए या नहीं, यह तय करने का अधिकार पूरी तरह से Roblox के विवेक पर निर्भर करता है. |
| एक्सपीरिएंस | डेवलपर्स द्वारा सेवाओं पर पब्लिश किया गया इंटरैक्टिव कॉन्टेंट जिसे यूज़र्स के इंगेजमेंट और मनोरंजन के लिए बनाया गया है. |
| एक्सपीरिएंस के नियम | वे कस्टम नियम जो क्रिएटर्स बनाते हैं और जो एक्सपीरिएंस और उन एक्सपीरिएंस के अंदर यूज़र्स के ऐक्शन को नियंत्रित करते हैं. एक्सपीरिएंस के नियम, एक्सपीरिएंस के क्रिएटर द्वारा बनाए, कंट्रोल किए और एडमिनिस्टर किए जाते हैं, Roblox द्वारा नहीं. |
| FAA (फ़ेडरेशन आर्बिट्रेशन ऐक्ट) | Federal Arbitration Act (9 U.S.C. § 1 et seq.) जो आर्बिट्रेशन एग्रीमेंट की शर्तों को नियंत्रित करता है. |
| FedArb | एक राष्ट्रव्यापी वैकल्पिक विवाद समाधान फ़र्म जो यूज़र टर्म्स के सेक्शन 11(b) में बताए गए Roblox के MIDR (मैंडेटरी इन्फ़ॉर्मल डिसप्यूट रिज़ॉल्यूशन) प्रक्रिया के तहत होने वाली सभी मध्यस्थता की कार्यवाही का प्रबंधन करती है. |
ग्रुप | Roblox क्रिएटर इकोनॉमिक शर्तों के उद्देश्य से, एक "ग्रुप" तब मौजूद होता है जब क्रिएटर्स मिलकर सेवाओं के ज़रिए कोई एक्सपीरिएंस या कोई अन्य वर्चुअल कॉन्टेंट रिलीज़ करने के लिए एक साथ आए हों. |
| गार्जियन | नाबालिग यूज़र के पेरेंट या लीगल गार्जियन. |
| एक्सपीरिएंस में आइटम | किसी एक्सपीरिएंस के अंदर यूज़र्स द्वारा हासिल किया जा सकने वाला UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट), जिसका इस्तेमाल सिर्फ़ उसी एक्सपीरिएंस के अंदर किया जा सकता है. एक्सपीरिएंंस के आइटम में गेमपास और खास क्षमताएँ शामिल हैं, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं. |
| लाइसेंस वाला म्यूज़िक | साउंड रिकॉर्डिंग और म्यूज़िकल वर्क्स, जिनमें साउंड इफ़ेक्ट्स भी शामिल हैं. Roblox इन्हें थर्ड-पार्टी लाइसेंस के ज़रिए क्रिएटर्स और डेवलपर्स को देता है, ताकि वे इनका इस्तेमाल सिर्फ़ सेवाओं पर एक्सपीरिएंस या अन्य UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) के अंदर कर सकें. |
| Luobu Studio | Roblox Studio का एक ऐसा वर्ज़न जिसे Roblox (Shenzhen) Digital Science and Technology Co., Ltd द्वारा संचालित किया जाता है. यह PRC (पीपुल रिपब्लिक ऑफ़ चाइना) में क्रिएटर्स और डेवलपर्स को UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) बनाने की इज़ाजत देता है, ताकि उसे सेवाओं और/या Luobulesi Game पर पब्लिश किया जा सके. |
| Luobulesi Game | Roblox प्लैटफ़ॉर्म का वह वर्ज़न जिसे Shenzhen Tencent Computer Systems Co., Ltd द्वारा संचालित किया जाता है, और जो PRC (पीपुल रिपब्लिक ऑफ़ चाइना) में रहने वाले यूज़र्स के इस्तेमाल के लिए है. |
| मार्केटप्लेस | यह एक मार्केटप्लेस है, जिसके ज़रिए यूज़र्स अपने अवतारों को ड्रेस पहनाने और एक्सेसराइज़ करने के लिए वर्चुअल कॉन्टेंट ख़रीद सकते हैं. |
| MIDR (मैंडेटरी इन्फ़ॉर्मल डिसप्यूट रिज़ॉल्यूशन) | इसका मतलब “मैंडेटरी इन्फ़ॉर्मल डिसप्यूट रिज़ॉल्यूशन” है. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा Roblox के साथ यूज़र के सभी विवादों को यूज़र के लिए शर्तें के सेक्शन 11 में बताए गए अनुसार शासित और हल किया जाएगा. |
| नाबालिग | सेवाओं का वह यूज़र जो अपने क्षेत्र या निवास के राज्य में कानूनी रूप से वयस्क होने की उम्र से कम उम्र का है. |
मॉडिफ़ाइड क्लासिक अवतार | एक क्लासिक अवतार जिसे Roblox Creator की शर्तों के सेक्शन 2(b)(iv) में बताए गए नियमों के अनुसार बदला, कस्टमाइज़ किया गया, और मॉडिफ़ाई किया गया है. |
म्यूज़िकल वर्क | किसी क्रिएटर (और/या अन्य लोगों जिनके साथ क्रिएटर ने कोलैबरेट किया है) द्वारा लिखा गया या अन्यथा स्वामित्व वाला संगीत. |
| अदर कॉन्टेंट लाइसेंस | वह नॉन-एक्सक्लूसिव, लिमिटेड, रिवोकेबल, और नॉन-ट्रांसफ़रेबल लाइसेंस जो Roblox क्रिएटरों को देता है. यह लाइसेंस क्रिएटरों को अपनी UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट)के साथ अदर Roblox कॉन्टेंट का इस्तेमाल सिर्फ़ सेवाओं पर करने की इज़ाजत देता है, जैसा कि Roblox Creator की शर्तों के सेक्शन 2(a)(v) में बताया गया है. |
अदर Roblox लाइसेंस | क्लासिक अवतार या मॉडिफ़ाइड क्लासिक अवतार के अलावा, कोई भी ऐसा कॉन्टेंट जिसे Roblox बनाता है, डेवलप करता है, और क्रिएटरों को सेवाओं पर उपलब्ध कराता है. |
ओनर | वह व्यक्ति या इकाई जिसे किसी कम्यूनिटी द्वारा चुना जाता है: (i) सेवाओं पर कम्यूनिटी का प्रतिनिधित्व करने के लिए, (ii) कम्यूनिटी को रजिस्टर करने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल एड्रेस को कंट्रोल करने के लिए, और (iii) sएवाओं पर कम्यूनिटी की ओर से काम करने के लिए. |
| PRC (पीपुल रिपब्लिक ऑफ़ चाइना) | रिपब्लिक ऑफ चाइना के लोग |
PRO (परफ़ॉर्मिंग राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन) | इसका मतलब “परफ़ॉर्मिंग राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन” है. एक ऐसा संगठन जो कुछ म्यूज़िकल वर्क का प्रतिनिधित्व करता है और कॉपीराइट धारकों और उन पार्टियों के बीच मध्यस्थता का कार्य करता है जो कॉपीराइट किए गए कार्यों का सार्वजनिक रूप से उपयोग करना चाहते हैं, विशेष रूप से रॉयल्टी कलेक्शन करने में. |
| प्राइवेसी पॉलिसी | वह पॉलिसी जो बताती है कि Roblox सेवाओं के यूज़र्स के बारे में किस तरह की जानकारी इकट्ठा करता है, Roblox उस जानकारी को कैसे सुरक्षित रखता है, और Roblox उस जानकारी का इस्तेमाल कैसे कर सकता है. प्राइवेसी पॉलिसी यूज़र की शर्तों का हिस्सा है. |
| पब्लिश करें | वह माध्यम जिसके ज़रिए कोई यूज़र या क्रिएटर सेवाओं पर UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) बनाता है, अपलोड करता है, सबमिट करता है, पब्लिश करता है, दिखाता है, जनरेट करता है, भेजता है, या किसी भी तरह से उपलब्ध कराता है. |
| रैंडम वर्चुअल आइटम | एक एक्सपीरिएंस में उपलब्ध एक वर्चुअल आइटम जिसे यूज़र द्वारा 'यादृच्छिक रूप से' हासिल किया जा सकता है. |
| रीसेल | वह प्रक्रिया जिसके द्वारा एक Roblox Premium मेंबर सेवाओं पर और अवतार शॉप के माध्यम से Roblox द्वारा क्रिएट किये गए कुछ वर्चुअल कॉन्टेंट को पुनः बेच सकता है. |
| Roblox | Roblox Corporation, जिसमें इसकी निर्दिष्ट सहायक कंपनियां शामिल हैं: Roblox Prepaid Company LLC, Roblox Godo Kaisha या Roblox Japan, Roblox Canada Inc., Roblox UK Limited (जिसे पहले Ceebr Limited कहा जाता था), Roblox India Services Private Limited, Roblox Korea Limited, Roblox Australia Pty Ltd, और Roblox Netherlands B.V. |
| Roblox IP | बौद्धिक संपदा, जिसमें सेवाओं के इंटरफ़ेस, ग्राफ़िक्स (जिसमें Roblox क्लासिक अवतार और मॉडिफ़ाइड क्लासिक अवतार शामिल हैं, जैसा कि Roblox Creator की शर्तों के सेक्शन 2 में बताया गया है), ट्रेडमार्क, डिज़ाइन, जानकारी, आर्टवर्क, डेटा, कोड, प्रॉडक्ट, सॉफ़्टवेयर और बाकी सभी तत्व शामिल हैं. साथ ही, इनके अधिकार और इनके किसी भी तरह के बदलाव भी शामिल हैं, और इन सबका एकमात्र मालिक Roblox है. |
| Roblox Premium | एक रिन्यू होने वाला सब्सक्रिप्शन जो यूज़र्स को सेवाओं पर कुछ अतिरिक्त फ़ायदे देता है. |
| Roblox Studio | फ़्री सॉफ़्टवेयर टूल जो क्रिएटर्स को 3D एक्सपीरिएंस, वर्चुअल कॉन्टेंट और दूसरे ययूज़र जनरेटेड कंटेंट UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) को बनाना, विकसित करना, बदलना, चलाना और सर्विसेस पर प्रकाशित करने की अनुमति देता है |
| Roblox प्लैटफ़ॉर्म की शर्तें | वे शर्तें और नियम जो एक यूज़र और क्रिएटर के सेवाओं के इस्तेमाल पर लागू होती हैं और उन्हें नियंत्रित करती हैं. Roblox की शर्तों में यूज़र की शर्तें, क्रिएटर की शर्तें, Roblox कम्यूनिटी स्टैंडर्ड, Roblox प्राइवेसी और कुकी पॉलिसी, रीजनल सप्लीमेंटल प्रोविज़न और अन्य अतिरिक्त शर्तें शामिल हैं. |
| Roblox ट्रेडमार्क लाइसेंस | वह नॉन-एक्सक्लूसिव, पर्सनल, लिमिटेड, रिवोकेबल और नॉन-ट्रांसफ़रेबल लाइसेंस जो Roblox क्रिएटरों को देता है, ताकि वे Roblox ट्रेडमार्क (चाहे वे रजिस्टर्ड हों या अनजिस्टर्ड), का इस्तेमाल Roblox Creator की शर्तों के सेक्शन 2(b)(vi) में बताए अनुसार, सिर्फ़ वर्चुअल कॉन्टेंट बनाने या सेवाओं पर मौजूद अपने एक्सपीरिएंस के अंदर कर सकें. |
| Robux | Roblox की आधिकारिक करेंसी, जिसका इस्तेमाल सेवाओं पर वर्चुअल कॉन्टेंट या एक्सपीरिएंस का ऐक्सेस पाने के लिए किया जा सकता है. Robux रियल करेंसी के एवज नहीं हैं, ये ब्याज नहीं कमाते हैं और रियल करेंसी में इनकी कोई बराबर वैल्यू नहीं है. |
| Robux एलोकेशन | वर्चुअल कॉन्टेंट की बिक्री से कमाए गए Robux का वह हिस्सा जिसके लिए एक क्रिएटर, सेलर, और प्लैटफ़ॉर्म हक़दार हो सकते हैं. यह एलोकेशन Roblox द्वारा अपने एकमात्र विवेक पर निर्धारित किया जाता है और इसे किसी भी समय संशोधित किया जा सकता है. |
| सेवाएँ | Roblox द्वारा दी जाने वाली कोई भी सेवा या एप्लिकेशन, जैसे कि वे सुविधाएं जो यूज़र्स को वर्चुअल कॉन्टेंट डेवलप करने, दूसरों से जुड़ने, और आपके और अन्य यूज़र्स द्वारा बनाए गए वर्चुअल कॉन्टेंट का इस्तेमाल करने की इज़ाजत देती हैं. इसमें roblox.test1709.icu डोमेन पर मौजूद वेबसाइटें, हमारे Roblox मोबाइल, वर्चुअल रिऐलिटी और Xbox, और PlayStation एप्लिकेशन, Roblox प्लेयर, Roblox Studio, और हमारे अन्य वेबसाइटें, प्रॉडक्ट, सॉफ़्टवेयर, एप्लिकेशन, कॉन्टेंट, डेटा फ़ीड, और अन्य सेवाएं शामिल हैं. |
| Studio लाइसेंस | वह नॉन-एक्सक्लूसिव, लिमिटेड, रिवोकेबल, सब-लाइसेंस न दिया जा सकने वाला, और नॉन-ट्रांसफ़रेबल लाइसेंस जो Roblox क्रिएटरों को Roblox Studio इस्तेमाल करने के लिए देता है, जैसा कि Roblox Creator की शर्तें के सेक्शन 2(a)(ii) में बताया गया है. |
| टेम्पलेट | एक टूल जो Roblox द्वारा क्रिएटर्स को दिया जाता है (आमतौर पर Roblox Studio के ज़रिए)। यह टूल क्रिएटर्स के लिए UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) बनाने के लिए एक शुरुआती बिंदु का काम करता है. टेम्पलेट्स का स्वामित्व Roblox के पास है और उन्हें Studio लाइसेंस के तहत सेवाओं पर उपयोग के लिए क्रिएटर्स को लाइसेंस दिया जाता है. |
| थर्ड-पार्टी सर्विसेज़. | Roblox के अलावा अन्य व्यक्तियों या कंपनियों द्वारा बनाई और स्वामित्व वाली कोई भी मटीरियल, टूल या अन्य मटीरियल, जो सेवाओं के हिस्से के रूप में शामिल है, या प्लेटफ़ॉर्म पर या बाहर उपलब्ध कराई गई है Roblox किसी भी थर्ड-पार्टी सर्विसेज़ को न तो कंट्रोल करता है और न ही उनकी कोई ज़िम्मेदारी लेता है. |
| ट्रेड करें | वह प्रक्रिया जिसके ज़रिए Roblox Premium मेंबर सेवाओं पर मौजूद कुछ वर्चुअल कॉन्टेंट को दूसरे Roblox Premium मेंबर के साथ एक्सचेंज कर सकते हैं. |
| UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) | इसका मतलब “यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट है.” UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) किसी भी प्रकार या प्रकृति का कॉन्टेंट है, चाहे वह मटीरियल हो, ऐसेट हो, या कुछ और हो, जिसे यूज़र (जिसमें क्रिएटर्स भी शामिल हैं लेकिन वे सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं हैं) सेवाओं पर अपलोड करते हैं, बनाते और पब्लिश करते हैं, या अन्यथा उसके माध्यम से जनरेट या उपलब्ध कराते हैं. |
| UGC लाइसेंस | वह स्थायी, विश्वव्यापी, नॉन-एक्सक्लूसिव, रॉयल्टी-फ़्री अधिकार और लाइसेंस जो यूज़र्स और क्रिएटर्स अपनी UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) का इस्तेमाल करने के लिए Roblox को देते हैं, जैसा कि यूज़र के लिए शर्तों के सेक्शन 6(b) और Roblox Creator की शर्तों के सेक्शन 2(b)(ii) में बताया गया है. |
| UGC का सब्सक्रिप्शन | क्रिएटर द्वारा पेश किया गया एक रिन्यू होने वाला सब्सक्रिप्शन, जो यूज़र्स को कुछ अतिरिक्त फ़ायदे देता है. UGC का सब्सक्रिप्शन केवल वास्तविक करेंसी (वास्तविक धन) का उपयोग करके खरीदा जा सकता है. |
| लाइसेंस वाले म्यूज़िक के साथ यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंड/लाइसेंस वाले म्यूज़िक के साथ UGC | UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) (जिसमें एक्सपीरिएंस शामिल हैं) जिसमें लाइसेंस वाले म्यूज़िक को सिंक्रोनाइज़ किया गया है. |
यूज़र | कोई भी व्यक्ति या संस्था जो सेवाओं का उपयोग या ऐक्सेस करता है. |
| यूज़र की पहचान योग्य जानकारी | यूज़र की निजी पहचान योग्य जानकारी. |
| यूज़र की शर्तें | यूज़र की शर्तें: सभी यूज़र पर लागू होने वाली शर्तें, जो (i) अकाउंट बनाने, (ii) खरीदारी करने के लिए Robux इस्तेमाल करने, (iii) वर्चुअल आइटम ट्रेड करने और(iv) प्लैटफ़ॉर्म पर प्रतिबंधित ऐक्टिविटी जैसी चीज़ों के बारे में पूरी जानकारी देती हैं और उनसे जुड़े नियम बताती हैं. यूज़र की शर्तें कुछ ज़्यादा तकनीकी कानूनी शर्तों को भी कवर करती हैं जो सेवाओं के इस्तेमाल को कंट्रोल करती हैं, जिसमें इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टी का मालिकाना हक, ऑनलाइन सुरक्षा, डिसक्लेमर और अन्य बेहद अहम कानूनी शर्तें शामिल हैं. |
| वर्चुअल कॉन्टेंट | सभी UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) और Roblox द्वारा बनाया गया कॉन्टेंट—जिसमें सभी वर्चुअल आइटम्स और एक्सपीरिएंंस के आइटम शामिल हैं—जो सेवाओं पर यूज़र्स के लिए यूज़र पाने के लिए उपलब्ध है. वर्चुअल कॉन्टेंट का असली दुनिया में कोई बराबर वैल्यू नहीं है और आप सेवाओं पर किसी भी ट्रांज़ैक्शन के आधार पर किसी भी वर्चुअल कॉन्टेंट में और उसके लिए कोई भी लागू करने योग्य प्रॉपर्टी अधिकार नहीं पाते हैं. |
| वर्चुअल आइटम | कोई भी UGC (यूज़र जेनरेटेड कॉन्टेंट) या Roblox द्वारा बनाया गया कॉन्टेंट—जैसे ड्रेस या डिजिटल आइटम—जो सेवाओं पर यूज़र्स के अवतार के संबंध में उपयोग के लिए उपलब्ध हो और जिसे यूज़र खरीद या प्राप्त कर सके. |