आपको यह नोटिस क्यों मिल रहा है?
यह फ़ेशियल मीडिया कैप्चर प्राइवेसी नोटिस बताता है कि जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो Roblox आपसे इमेज या वीडियो, जिसमें बायोमेट्रिक डेटा भी शामिल हो सकता है, उन्हें कैसे इकट्ठा करता है, इस्तेमाल करता है, साझा करता है, रखता है, और नष्ट करता है (यानी, एक साथ कहें तो, कैसे 'प्रोसेस' करता है). बायोमेट्रिक डेटा” में शामिल हैं:(i) “बायोमेट्रिक आइडेंटिफायर्स” — जो आपके जैविक लक्षणों के माप से बने डेटा होते हैं और जिनका उपयोग आपकी पहचान के लिए किया जाता है, जैसे रेटिना या आइरिस स्कैन, फिंगरप्रिंट, वॉइसप्रिंट, या आपके हाथ या चेहरे की बनावट का स्कैन; और (ii) “बायोमेट्रिक जानकारी” — जो किसी बायोमेट्रिक आइडेंटिफायर पर आधारित जानकारी होती है और जिसका उपयोग आपकी पहचान के लिए किया जा सकता है.
कृपया इस नोटिस को ध्यान से रिव्यू करें. Roblox की आइडेंटिटी वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया और फ़ेशियल फ़ीचर्स अन्य फ़ीचर्स का उपयोग करके, आप इस सूचना में बताए गए अनुसार अपने बायोमेट्रिक डेटा के कलेकशन, उपयोग, शेयर करने और संरक्षित रखने के लिए अपनी सहमति देते हैं.
हम किस टाइप का बायोमेट्रिक डेटा प्रोसेस करते हैं?
- फ़ेस जियॉमेट्री और वैसे ही फ़ेस स्कैन
हम बायोमेट्रिक डेटा कैसे प्रोसेस करते हैं?
- हम अपनी आइडेंटिटी वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया में सहायता के लिए एक सर्विस प्रोवाइडर, Persona, का इस्तेमाल करते हैं.
- आइडेंटिटी वेरिफ़िकेशन के लिए, Persona आपको ID की एक फ़ोटो कैप्चर करता है और एक सेल्फ़ी लेता है. इसके बाद Persona आपके ID और सेल्फ़ी से निकाली गई फ़ेस जियॉमेट्री का रिव्यू करता है, और आपके चेहरे की उम्र का विश्लेषण करके उसे आपके ID में दिए गए जन्मतिथि से तुलना करता है. यह आपकी पहचान, जैसे कि आपकी उम्र, को सुरक्षित तरीके से वेरीफ़ाई करने और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए किया जाता है.
- कुछ सीमित Roblox कर्मचारी, अनुपालन उद्देश्यों के लिए, Persona द्वारा सुरक्षित रखी गई आपकी ID और सेल्फ़ी की फोटो को ऐक्सेस कर सकते हैं.
- यूरोप में रहने वाले यूज़र्स के लिए, आपकी पहचान वेरीफ़ाई करने के उद्देश्य से डेटा प्रोसेसिंग GDPR (जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेग्युलेशन) के आर्टिकल 9 सेक्शन 2 अनुच्छेद (a) के तहत की जाती है.
हम आपका बायोमेट्रिक डेटा कब तक रखते हैं?
- Roblox को आपके बायोमेट्रिक डेटा की न तो कोई कॉपी मिलती है और न ही उसका ऐक्सेस होता है.
- हमारा सर्विस प्रोवाइडर, Persona, आपका बायोमेट्रिक डेटा इकट्ठा करने के 30 दिनों के अंदर उसे डिलीट कर देगा. हालांकि, अगर कानून (जैसे कि वारंट या सम्मन) के तहत उस डेटा को ज़्यादा समय तक रखने की ज़रूरत पड़ती है, तो यह नियम लागू नहीं होगा.
रिटेंशन पीरियड (डेटा रखने की अवधि) समाप्त होने पर आपके बायोमेट्रिक डेटा का क्या होता है?
- हमारा सर्विस प्रोवाइडर, Persona, उपरोक्त वर्णित रिटेंशन पीरियड समाप्त होने पर आपके बायोमेट्रिक डेटा को स्थायी रूप से हटा देता है, ताकि उसे न तो वापस प्राप्त किया जा सके और न ही दोबारा तैयार किया जा सके.
दूसरा फ़ेशियल मीडिया प्रोसेसिंग
Roblox दूसरी तरह की फ़ेशियल मीडिया जैसे कि इमेज या वीडियो भी इकट्ठा कर सकता है. इनका इस्तेमाल सुरक्षा, आश्वासन या फ़ीचर से जुड़े ख़ास कामों के लिए किया जाता है, जैसा कि Roblox फ़ेशियल ऐनिमेशन प्राइवेसी नोटिस और उससे जुड़े कामों में बताया गया है. Roblox आपके व्यक्तिगत पहचान के लिए ऐसे फ़ेशियल मीडिया इस्तेमाल नहीं करता. फिर भी, आपकी लोकेशन के आधार पर, लागू कानून इस डेटा को बायोमेट्रिक आइडेंटिफायर या बायोमेट्रिक जानकारी के रूप में परिभाषित कर सकते हैं.
नीचे बताई गई सुरक्षा, आश्वासन, या अन्य फ़ीचर्स और सेवाओं का उपयोग करके, आप इस सूचना में वर्णित प्रक्रियाओं के लिए अपनी सहमति देते हैं.
हम किस टाइप के दूसरे फ़ेशियल मीडिया प्रोसेस करते हैं?
- सुरक्षा या आश्वासन के लिए कहने पर, या फिर कोई दूसरे फ़ीचर्स इस्तेमाल करते वक़्त जब आप तस्वीरें या वीडियो सबमिट करते हैं, तो Roblox उन्हें इकट्ठा और प्रोसेस कर सकता है.
हम फ़ेशियल मीडिया प्रोसेस कैसे करते हैं?
- Roblox या इसके सर्विस प्रोवाइडर आपकी सुरक्षा या आश्वासन के उद्देश्य से आपकी तस्वीर या वीडियो एकत्र कर सकते हैं. Roblox इन कामों के लिए इकट्ठा की गई तस्वीरों या वीडियो का इस्तेमाल आपकी पहचान करने के लिए नहीं करता है. Roblox द्वारा तस्वीरों या वीडियो की प्रोसेसिंग आपके डिवाइस पर भी हो सकती है, और ऐसे मामलों में, Roblox को वे तस्वीरें या वीडियो नहीं मिलते हैं.
- अगर आप किसी ऐसे फ़ीचर का उपयोग करते हैं जो आपको तस्वीर या वीडियो शेयर करने की अनुमति देता है, तो Roblox आपकी तस्वीरें या वीडियो भी एकत्र कर सकता है.
इस प्राइवेसी नोटिस के तहत एकत्र किए गए अन्य फ़ेशियल मीडिया को हम कितनी देर तक रखते हैं?
- अगर Roblox या इसके सर्विस प्रोवाइडर ऊपर बताए गए कामों के लिए आपकी तस्वीरें या वीडियो इकट्ठा करके स्टोर करते हैं, तो Roblox उन्हें सिर्फ़ थोड़े समय के लिए ही रखता है, ताकि उन्हें इकट्ठा करने और प्रोसेस करने का सीमित मक़सद पूरा हो सके.
अतिरिक्त प्राइवेसी खुलासे और आपके अधिकार
For more information about how we process your personal information, as well as your rights and choices concerning our data practices, please review our Privacy Policy available at https://www.roblox.test1709.icu/info/privacy. For more information about Persona’s data practices, please review Persona’s Privacy Policy available at https://withpersona.com/legal/privacy-policy.
प्रभावी तिथि: 30 जून, 2025