Roblox को सबके लिए सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए, हम प्रोफ़ाइल अवतार को पहले से ही चेक करते हैं ताकि यह देखा जा सके कि उनमें कोई ऐसा कॉन्टेंट तो नहीं है जो हमारे नियमों का उल्लंघन करता हो. अगर आपके अवतार की कॉन्फ़िगरेशन हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करती है, तो उसे अपने-आप डिफ़ॉल्ट लुक में रीसेट कर दिया जाएगा.
अवतार के रीसेट होने पर क्या होता है?
अगर हमारा सिस्टम किसी अवतार में नियमों का उल्लंघन पहचानता है, तो यह होगा:
डिफ़ॉल्ट लुक: आपका अवतार अपने-आप डिफ़ॉल्ट लुक में रिवर्ट हो जाएगा.
नोटिफ़िकेशन: आपको एक इन-ऐप मैसेज मिलेगा (Roblox ऐप या वेबसाइट पर), जिसमें बताया जाएगा कि आपका अवतार क्यों रीसेट किया गया.
आप क्या कर सकते हैं
नोटिफ़िकेशन पढ़ें: रीसेट होने की वजह समझने के लिए अपने Roblox मैसेज को चेक करें.
-
अपना लुक अपडेट करें: आप तुरंत अवतार एडिटर में जाकर आइटम दोबारा इक्विप कर सकते हैं और अपने अवतार को फिर से कस्टमाइज़ कर सकते हैं.
कम्यूनिटी स्टैंडर्ड को ध्यान से रिव्यू करें. अगर आप दोबारा ऐसा अवतार क्रिएट करते हैं जो फिर से नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे दूसरी बार भी रीसेट किया जा सकता है और आपके अकाउंट पर आगे ऐक्शन लिया जा सकता है.
गलती की रिपोर्ट करें: अगर नोटिफ़िकेशन मैसेज में "गलती की रिपोर्ट करें" का विकल्प दिखे, तो आप इसका उपयोग करके सीधे हमें फ़ीडबैक भेज सकते हैं, अगर आपको लगता है कि रीसेट गलती से हुआ है.
अकसर पूछे जाने वाले सवाल
मैं Roblox को कैसे बताऊँ कि यह गलती थी?
आपको जो नोटिफ़िकेशन मैसेज मिला है, उसमें "गलती की रिपोर्ट करें" लिंक या बटन ढूँढें. ऑटोमैटिक अवतार रीसेट्स पर फ़ीडबैक देने का यही तय चैनल है.
क्या Roblox कस्टमर सपोर्ट मेरा केस रिव्यू कर सकता है?
नहीं. Roblox कस्टमर सपोर्ट, अवतार सेफ़्टी रीसेट से जुड़े फ़ैसलों को मैन्युअल रिव्यू नहीं करता. कृपया ऊपर बताया गया “गलती की रिपोर्ट करें” विकल्प का ही उपयोग करें.
क्या Roblox कस्टमर सपोर्ट रिफ़ंड दे सकता है?
अवतार रीसेट के लिए रिफ़ंड नहीं दिया जाता. ज़्यादातर मामलों में आइटम आपके पास ही रहते हैं; बस आप उन्हें उस खास कॉम्बिनेशन या कॉन्फ़िगरेशन में पहन नहीं सकते.