अपने अवतार का लुक बदलने के लिए अवतार टैब पर जाएँ और जो भी अवतार आपको पसंद आए उसे चुन लें. यहाँ कई फ़्री अवतार उपलब्ध हैं और बहुत से अवतार Robux से खरीदने के लिए भी उपलब्ध हैं.
आप अवतार एडिटर से अपने Xbox अवतार को और भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं. इसे ऐक्सेस करने के लिए:
- Xbox ऐप से अपने Roblox अकाउंट में लॉग इन करें
- अवतार टैब पर नेविगेट करें
- Y बटन दबाएँ
इस स्क्रीन पर आप अपने अवतार के लुक के अलग-अलग पहलुओं, जैसे कि ड्रेस, बॉडी, ऐनीमेशन और ऑउटफिट को एडिट कर सकते हैं.