राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट क्या है?
'राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट' एक ऐसी फ़ाइल है जिसे आप डेटा प्राइवेसी कानूनों के तहत Roblox से रिक्वेस्ट कर सकते हैं. इस रिपोर्ट में वह पर्सनल जानकारी शामिल होती है, जिसे Roblox ने इकट्ठा किया है और आपके अकाउंट से लिंक किया है, जैसे अकाउंट डिटेल्स, लॉग इन हिस्ट्री और पेमेंट हिस्ट्री. यह रिपोर्ट आपको यह रिव्यू करने में मदद करती है कि आपके अकाउंट से किस तरह का डेटा जुड़ा हुआ है.
मैं राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट की रिक्वेस्ट कैसे करूं?
'राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट' की रिक्वेस्ट करने के लिए, अपने Roblox अकाउंट में लॉग इन करें, अपनी Roblox प्राइवेसी सेटिंग्स पर जाएं, और अकाउंट डेटा, डीएक्टिवेशन और डिलीशन के तहत 'अकाउंट डेटा का रिक्वेस्ट करें' के लिए रिक्वेस्ट करें विकल्प चुनें. इसके बाद Roblox आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करेगा और आपकी रिपोर्ट तैयार करेगा. आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए, रिपोर्ट तैयार करने से पहले हम आपकी पहचान को वेरिफ़ाई भी कर सकते हैं. आपके अकाउंट में एक वेरिफ़ाई किया गया ईमेल एड्रेस होना ज़रूरी है. अगर आप इस तरह से रिक्वेस्ट नहीं कर पा रहे हैं, तो मदद के लिए सपोर्ट फ़ॉर्म के ज़रिए Roblox से संपर्क कर सकते हैं.
मुझे मेरी राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट कहाँ दिखाई देगी? मैं अपनी राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट कैसे डाउनलोड करूं?
एक बार आपकी रिपोर्ट तैयार हो जाने पर, Roblox आपके Roblox अकाउंट के मैसेज इनबॉक्स और आपके अकाउंट में सेव किए गए वेरिफ़ाइड ईमेल एड्रेस पर एक मैसेज भेजेगा. अपनी राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट खोलने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
क्या मेरी राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट का डाउनलोड लिंक एक्स्पायर हो जाता है?
हाँ, आपकी राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट का डाउनलोड लिंक आपको भेजे जाने के 7 दिनों के बाद एक्स्पायर हो जाता है. उस समय के बाद, अगर आपको अभी भी अपने डेटा का ऐक्सेस चाहिए, तो आपको एक नई रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी.
क्या अपनी राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट के लिए कोई समय-सीमा चुनी जा सकती है?
नहीं, राइट टू ऐक्सेस रिक्वेस्ट करते समय आप अपने डेटा के लिए कोई खास समय-सीमा नहीं चुन सकते. Roblox आपको वही पर्सनल जानकारी और डेटा देगा, जिसे Roblox आपके अकाउंट से कनेक्ट करके रखता है.
Roblox अकाउंट डिलीट करने की रिक्वेस्ट करने के बाद भी मेरे अकाउंट के लिए कुछ डेटा क्यों स्टोर रहता है?
Roblox अकाउंट डिलीट करने की रिक्वेस्ट करने के बाद भी कुछ डेटा कुछ समय तक स्टोर रह सकता है. ऐसा तब हो सकता है जब Roblox को टैक्स, कानूनी या सुरक्षा कारणों से रिकॉर्ड्स रखना ज़रूरी हों. अगर आपने Roblox सपोर्ट पेज के ज़रिए अपना Roblox अकाउंट हटाने की रिक्वेस्ट की है, तब भी आप अपनी 'राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट' की कॉपी की रिक्वेस्ट कर सकते हैं.
जो डेटा मुझे लगता है कि मेरी राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट में होना चाहिए, वह मुझे क्यों नहीं दिख रहा?
आपकी राइट टू ऐक्सेस रिपोर्ट में सिर्फ़ आपकी अपनी पर्सनल जानकारी ही शामिल होगी. इसमें अन्य यूज़र्स की पर्सनल जानकारी शामिल नहीं होती. अगर आपको लगता है कि आपका अपना कुछ डेटा रिपोर्ट में मौजूद नहीं है, तो इसका कारण यह हो सकता है कि Roblox अब उस डेटा को प्रोसेस नहीं कर रहा है, या वह डेटा हमारे सिस्टम से डिलीट कर दिया गया है. अगर आपके पास कोई सवाल है कि आपकी रिपोर्ट में क्या शामिल है, तो कृपया Roblox से संपर्क करें.