ये सेटिंग्स आपको Roblox पर अपने ऐड एक्सपीरिएंस को कस्टमाइज़ करने की अनुमति देती हैं, जिससे आप ऐड की पर्सनलाइज़ेशन सेटिंग्स और हम जो जानकारी थर्ड पार्टी के साथ शेयर करते हैं, उसे मैनेज कर सकते हैं. आप प्राइवेसी सेटिंग पेज पर अपनी ऐड प्राथमिकताएँ देख सकते हैं और किसी भी समय अपनी प्राथमिकताएँ अपडेट कर सकते हैं.
Roblox पर पर्सनलाइज़ किए गए ऐड सिर्फ़ 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूज़र्स को ही दिखाए जाते हैं. जो यूज़र पर्सनलाइज़ किए गए विज्ञापनों या डेटा शेयर करने और बेचने के लिए योग्य नहीं हैं, उन्हें अपनी सेटिंग में ऐड से जुड़ी प्राथमिकताएँ नहीं दिखाई देंगी और वे ऑप्ट इन नहीं कर सकेंगे.
पर्सनलाइज़ किया गया ऐड कंट्रोल
जब अपने ऐड पर्सनलाइज़ करें सेटिंग चालू होती है, तो ऐडवरटाइज़र Roblox पर यूज़र्स तक उनकी दिलचस्पियों और जनसांख्यिकी के आधार पर पहुँच सकते हैं, जैसे कि वे किस तरह के एक्सपीरिएंस पसंद करते हैं. ऐड को पर्सनलाइज़ करना देश और क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.
आप पर्सनलाइज़ ऐड को को पूरी तरह से बंद भी कर सकते हैं. अगर आप ऐड को पर्सनलाइज़ करने की सुविधा बंद कर देते हैं, तो आपको अभी भी ऐड देखेंगे, लेकिन वे आपके दिलचस्पियों के अनुसार कम ज़रूरी हो सकते हैं.
डेटा बेचना और शेयर करने के लिए कंट्रोल
जब आपकी डेटा बेचना और शेयर करना सेटिंग चालू होती है, तो Roblox कुछ पर्सनल जानकारी अपने एडवरटाइजर पार्टनर्स के साथ शेयर करेगा, ताकि आपको ज़्यादा से ज़्यादा पर्सनलाइज़ किया गया ऐड एक्सपीरिएंस दिया जा सके और हमारे ऐड की प्रभावशीलता बढ़ सके. यह सेटिंग Roblox द्वारा दिखाए जाने वाले ऐड और Roblox की ओर से दूसरी कंपनियों द्वारा दिखाए जाने वाले ऐड पर लागू होती है. हम अठारह साल से कम उम्र के यूज़र्स की पर्सनल जानकारी को बेचते या शेयर नहीं करते हैं.
ग्लोबल प्राइवेसी कंट्रोल
जहाँ उपलब्ध हो, आप अपने ब्राउज़र में ग्लोबल प्राइवेसी कंट्रोल का उपयोग करके अपने डेटा शेयर करने और बेचने से संबंधित ऑप्ट-आउट प्राथमिकताएँ अपने-आप हमारे साथ शेयर कर सकते हैं. अगर आप Roblox पर डेटा बेचने और शेयर करने का विकल्प चुनते हैं, तो यह सेटिंग आपके ब्राउज़र की प्राथमिकताओं को ओवरराइड कर देगी.
रिसोर्सेज़
Roblox पर अपनी पर्सनल जानकारी अपडेट करना
आप अपने अकाउंट में जगह, जेंडर और उम्र सेटिंग्स > अकाउंट > जानकारी में जाकर अपडेट कर सकते हैं.
यदि आप अपनी पर्सनल जानकारी का ऐक्सेस देने या उसे डिलीट करने जैसे अपने डेटा संबंधी अधिकारों का उपयोग करना चाहते हैं, तो कृपया हमारी कस्टमर सपोर्ट टीम से यहाँ कॉन्टैक्ट करें.
अतिरिक्त रिसोर्स
हमारी प्राइवेसी पॉलिसी, हमारी US स्टेट प्राइवेसी पॉलिसी अडेंडम और Roblox ऐड सुरक्षा और प्राइवेसी को पढ़ें.