Roblox में सपोर्टेड भाषाएँ
Roblox प्लैटफ़ॉर्म फ़िलहाल फ़ॉलोइंग भाषाओं को सपोर्ट करता है:
- अरबी
- चाइनीज़ (सिम्प्लिफ़ाइड)
- चाइनीज़ (ट्रेडिशनल)
- अंग्रेज़ी
- फ़्रेंच
- जर्मन
- हिंदी
- इंडोनेशियाई
- इटैलियन
- जापानी
- कोरियाई
- पोलिश
- पुर्तगाली
- स्पैनिश
- थाई
- तुर्की
- वियतनामी
अपने अकाउंट की भाषा आप अकाउंट सेटिंग्स से बदल सकते हैं. अगर आप सिर्फ़ एक गेम की भाषा बदलना चाहते हैं (पूरे अकाउंट की नहीं), तो गेम सेटिंग्स मेन्यू में जाकर "गेम भाषा" ड्रॉपडाउन का उपयोग कर सकते हैं.
वैसे तो ऑफ़िशियल Roblox कॉन्टेंट इन भाषाओं में ट्रांसलेट है, वहीं कुछ यूज़र-जेनरेटेड कॉन्टेंट (जैसे कि इन-गेम टेक्स्ट, अवतार मार्केटप्लेस आइटम्स या कम्यूनिटी पोस्ट्स) पूरी तरह ट्रांसलेट नहीं हो सकते.
ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन
Roblox में सभी सपोर्ट की जाने वाली भाषाओं के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन उपलब्ध है. डिफ़ॉल्ट तौर पर, सभी अकाउंट की "ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन" सेटिंग चालू होती है. इस सेटिंग के चालू होने पर, Roblox ऑटोमैटिक तरीके से सभी गेम के नाम, गेम के विवरण और इन-गेम कॉन्टेंट को आपकी भाषा में ट्रांसलेट कर देगा. अगर आप Roblox कॉन्टेंट को असली भाषा में देखना पसंद करते हैं तो आप इस आप अपनी अकाउंट सेटिंग्स में इस सेटिंग को बंद कर सकते हैं.
ध्यान दें कि ये ट्रांसलेशन Roblox द्वारा जेनरेट होंगी और इसमें गड़बड़ी हो सकती है और इनके लिए गेम क्रिएटर को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा.
ट्रांसलेशन फ़ीडबैक
अगर गेम के दौरान ट्रांसलेशन में कोई दिक्कत आती है, तो आप गेम की सेटिंग्स मेन्यू में ट्रांसलेशन फ़ीडबैक टूल से Roblox को बता सकते हैं कि क्या गलत है. फ़ीडबैक मोड में, आप किसी भी टेक्स्ट को चुन सकते हैं, उसमें दिख रही समस्या को चुनकर, एक सुझाया हुआ ट्रांसलेशन दे सकते है.