मोमेंट्स क्या होता है?
मोमेंट्स, एक नया प्लैटफ़ॉर्म एक्सपीरिएंस है जो कम्यूनिटी ड्रिवेन खोज को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और अब बीटा वर्ज़न में है. मोमेंट्स एक्सपीरिएंस डिस्कवरी के लिए एक इंजन की तरह काम करता है, जो आपको कम्यूनिटी द्वारा कैप्चर किए गए मज़ेदार और प्रेरक गेमप्ले में ले जाता है. एक मज़ेदार गेमप्ले वीडियो या स्क्रीनशॉट से, प्लेयर्स रिएक्शन दे सकते हैं और "जॉइन" पर क्लिक करके एक नए एक्सपीरिएंस में एंटर कर सकते हैं. मोमेंट्स अभी "सर्च" और "ज़्यादा टैब" से ऐक्सेस किया जा सकता है और आगे चलकर इसे "होम" पर भी उपलब्ध कराया जाएगा.
मैं मोमेंट्स को कैसे कैप्चर करूं?
आप इन-एक्सपीरिएंस कैप्चर टूल की मदद से अपने गेमप्ले का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या 30 सेकंड की वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.
- अपनी स्क्रीन के ऊपरी बाएँ कोने में इन-एक्सपीरिएंस मेन्यू पर नेविगेट करें.
- मेन्यू से कैप्चर चुनें.
- अब एक्सपीरिएंसेस के अंदर आपकी स्क्रीन की दाईं तरफ़ एक कैप्चर आइकॉन दिखाई देगा:
- एक्सपीरिएंस के अंदर स्क्रीनशॉट कैप्चर करने के लिए या कोई वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू करने के लिए कैप्चर आइकॉन को टैप करें. वीडियो रिकॉर्डिंग जारी है ये बताने के लिए एक छोटा इंडिकेटर दिखाई देगा. वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए आइकॉन को फिर से टैप करें. आपका कैप्चर फिर आपकी कैप्चर्स गैलरी में सेव हो जाता है.
वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने, मैनेज करने और अपने डिवाइस में उन्हें सेव कैसे करें, के बारे में डिटेल्ड स्टेप्स जानने के लिए एक्सपीरिएंसेस में वीडियो कैसे लें? को देखें आर्टिकल को चेक करें.
मैं वीडियो को मोमेंट्स पर कैसे एडिट और शेयर करूं?
वीडियो कैप्चर करने के बाद, आप उसे एडिट कर सकते हैं और Roblox कम्यूनिटी के साथ एक मोमेंट के रूप में शेयर कर सकते हैं.
- Roblox मोमेंट्स एक्सपीरिएंस को सर्च करके उसे जॉइन करें.
- अपनी स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर + बटन पर टैप करके अपनी कैप्चर्स गैलरी खोलें.
- कोई वीडियो चुनें.
- अब आप वीडियो को काट सकते हैं, म्यूज़िक जोड़ सकते हैं और विवरण लिख सकते हैं.
- पोस्ट पर टैप करके अपना मोमेंट शेयर करें. आप रोज़ाना 10 वीडियो तक अपलोड कर सकते हैं.
पोस्ट दबाने के बाद, अपने मोमेंट को सही तरह से पब्लिश होने देने के लिए थोड़ी देर मोमेंट्स एक्सपीरिएंस में रुकें. जब यह लाइव हो जाएगा, तो आपको एक प्रॉम्प्ट मिलेगा.
मोमेंट्स के ज़रिए मैं नए एक्सपीरिएंस कैसे खोजूं?
Roblox प्लैटफ़ॉर्म पर मोमेंट्स एक्सपीरिएंस आपको सर्च और ज़्यादा टैब सहित कई प्लेस पर मिलेगा. मोमेंट्स सेक्शन में प्लेयर द्वारा कैप्चर किए गए कॉन्टेंट की पूरी गैलरी देखने को मिलती है. अगर आपको कोई वीडियो अच्छा लगे, तो आप उस पर रिएक्शन दे सकते हैं और "जॉइन" बटन दबाकर उस एक्सपीरिएंस में एंटर हो सकते हैं. मोमेंट्स को इस तरह बनाया गया है ताकि आप नई और रोमांचक एक्सपीरिएंसेस खोज सकें.
क्या मोमेंट्स सभी के लिए सुरक्षित है?
हम एक सुरक्षित प्लैटफ़ॉर्म और बेहतर क्वालिटी वाले कॉन्टेंट पर पूरा ध्यान देते हैं, इसलिए हम Roblox मोमेंट्स को बीटा के तौर पर लॉन्च कर रहे हैं. इससे हम अपने मॉडरेशन सिस्टम को टेस्ट करके और बेहतर बना पाते हैं ताकि शुरुआत से ही सारा कॉन्टेंट उम्र के हिसाब से ठीक हो और हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड्स के अनुसार हो.
- पब्लिश करने के लिए कैप्चर की गई सभी वीडियो को मॉडरेट किया जाता है. और यूज़र्स कोई भी अनुचित लगने वाले कॉन्टेंट की आसानी से रिपोर्ट कर सकते हैं. Roblox मोमेंट्स एक्सपीरिएंस में मॉडरेट का कॉन्टेंट मैच्योरिटी लेबल होता है और यह लॉन्च पर सिर्फ़ 13 साल या उससे ज़्यादा उम्र के यूज़र्स के लिए खेलने लायक होता है.
- जिन एक्सपीरिएंस पर कॉन्टेंट मैच्योरिटी लेबल नहीं हैं, या जिन पर प्रतिबंधित कॉन्टेंट मैच्योरिटी लेबल हैं, उन्हें Roblox मोमेंट्स एक्सपीरिएंस पर अपलोड करने से अपने आप ब्लॉक कर दिया जाएगा.
- आपकी पहचान को सुरक्षित रखने के लिए, अवतार के ऊपर दिखने वाले इन-एक्सपीरिएंस UI और यूज़रनेम अपने आप वीडियो कैप्चर्स से हटा दिए जाते हैं. अपना असली नाम या एड्रेस जैसी पर्सनल जानकारी शेयर करना भी हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन है.
- जो भी वीडियो मोमेंट्स में पब्लिश होते हैं, उनका अपने आप मॉडरेशन होता है. अगर आपका वीडियो हमारे स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हुए मिलता है, तो हम उसे रिजेक्ट कर सकते हैं. अगर वीडियो रिजेक्ट हो जाता है, तो आपको उस एक्सपीरिएंस में टेम्पररी नोटिफ़िकेशन मिलेगा जहाँ आपने उसे पब्लिश किया था और साथ ही 'मेरा कॉन्टेंट' सेक्शन में रिजेक्टेड कॉन्टेंट का प्लेसहोल्डर भी नज़र आ सकता है. हमारा सुझाव हैं कि अपने कॉन्टेंट को हमारी गाइडलाइन के अनुसार बनाए रखने के लिए Roblox के कम्यूनिट स्टैंडर्ड्स ज़रूर देखें.
FAQ
सवाल: क्या मोमेंट्स, Roblox के मौजूदा कॉन्टेंट फ़िल्टर को पूरी तरह बदल देता है? जवाब: नहीं, मोमेंट्स यूज़र द्वारा बनाए गए वीडियो कॉन्टेंट के लिए एक और टूल है और यह Roblox के मौजूदा कॉन्टेंट फ़िल्टर को बदलता नहीं है. सभी पोस्ट अब भी कम्यूनिट स्टैंडर्ड्स का पालन करती हैं.
सवाल: क्या Roblox के किसी भी गेम का वीडियो कैप्चर किया जा सकता है? जवाब: डेवलपर्स चाहें तो अपने एक्सपीरिएंस में गेम के प्लेयर कैप्चर फ़ीचर को बंद कर सकते हैं. अगर डेवलपर ने यह फ़ीचर बंद कर दिया है, तो उस एक्सपीरिएंस में आप वीडियो कैप्चर नहीं कर पाएँगे.
सवाल: क्या मेरे पब्लिश किए गए वीडियो Roblox पर हर जगह दिखेंगे? जवाब: नहीं, किसी भी मोमेंट्स एक्सपीरिएंस में कैप्चर पब्लिश करने से वह कॉन्टेंट उस एक्सपीरिएंस के कॉन्टेंट कंज़म्पशन सरफ़ेस पर सिर्फ़ दिखाई देने के योग्य हो जाता है. इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी एक एक्सपीरिएंस से कोई कॉन्टेंट पब्लिश करते हैं, तो वह सिर्फ़ उसी खास एक्सपीरिएंस में ही दिखाई देगा.
सवाल: क्या बाहर के टूल्स से बनाए गए वीडियो को एडिट करके Roblox में अपलोड किया जा सकता है? जवाब: फ़िलहाल, प्लेयर्स सिर्फ़ अपनी Roblox कैप्चर गैलरी से ही कैप्चर को एडिट कर सकते हैं. यूज़र्स बाहर की फ़ाइल अपलोड नहीं कर सकते है.
सवाल: वीडियो कैप्चर करते समय मेरी वॉइस भी रिकॉर्ड होगी? जवाब: नहीं, कैप्चरिंग के दौरान, रिकॉर्डिंग करने वाले प्लेयर के लिए दूसरे प्लेयर्स की वॉइस म्यूट कर दी जाएगी और कैप्चर से यूज़रनेम और चैट UI जैसी जानकारी हटा दी जाएगी.
सवाल: अगर मेरा पब्लिश किया हुआ कॉन्टेंट रिजेक्ट हो जाता है तो क्या होगा? जवाब: अगर आपका कॉन्टेंट रिजेक्ट हो जाता है, तो उस एक्सपीरिएंस में जहाँ आपने उसे पब्लिश किया था, आपको एक छोटा "टोस्ट" नोटिफ़िकेशन मिलेगा जिससे पता चल जाएगा कि आपका कॉन्टेंट रिजेक्ट हो गया है. आपको "मेरे कॉन्टेंट" में रिजेक्ट किए गए कॉन्टेंट के लिए एक प्लेसहोल्डर दिख सकता है.
सवाल: मेरे कॉन्टेंट के अपलोड नहीं होने पर क्या होगा? जवाब: अगर आपका मोमेंट अपलोड नहीं होता तो यह अकसर कनेक्शन की टेम्पररी समस्या की वजह से होता है. हम सुझाव देते हैं कि आप अपना मोमेंट दोबारा अपलोड करने की कोशिश करें. अगर दिक्कत जारी रहती है, तो अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें और देख लें कि ऐप अपडेटेड है या नहीं.