मुझे वर्चुअल आइटम का कोड कहाँ मिलेगा?
- Jazwares के ऐक्शन फ़िगर्स के लिए: ये कोड पैकेज के सामने के हिस्से पर एक टोकन पर या प्लास्टिक पैकेजिंग के अंदर चिपके कोड कार्ड पर मौजूद होता है. वर्चुअल आइटम कोड कहाँ मिलेगा, इसके लिए Jazwares वीडियो देखें.
- Nerf ब्लास्टर्स और Monopoly के लिए: ये कोड पैकेज में कोड कार्ड इन्सर्ट पर मौजूद होता है.
- कोड कार्ड इन्सर्ट कैसे दिखते हैं इसके उदाहरण:

- कोड कार्ड इन्सर्ट कैसे दिखते हैं इसके उदाहरण:
- दूसरे सभी वर्चुअल आइटम कोड (जैसे, Prime Gaming, Verizon, वगैरह) के लिए नीचे दिए गए रिडेम्पशन निर्देशों पर जाएँ.
मैं वर्चुअल आइटम के लिए अपना कोड कैसे रिडीम करूं?
नोट करें: अगर आपके पास कोई डिजिटल कोड है, तो स्टेप 2 पर जाएँ.
- अगर आपका कोड कवर है, तो धीरे से कवरिंग को स्क्रैच करें.
- पक्का करें कि आप अपने उस Roblox अकाउंट में लॉग इन किए हुए हैं जिस पर आप कोड रिडीम करना चाहते हैं.
- कोड रिडेम्पशन पेज पर जाएँ.
- बॉक्स में अपना कोड एंटर करें.
-
रिडीम करें पर क्लिक करें
- अपने अकाउंट की इनवेंट्री में अपने शानदार नए आइटम को देखें. पक्का करें कि आप सही इनवेंट्री कैटगरी (जैसे हैट, बैकपैक, सिर, ऐक्सेसरीज़, वगैरह) पर सही का निशान लगाएं.
नोट करें: वर्चुअल आइटम कोड को एक व्यक्ति के अकाउंट में सिर्फ़ एक ही बार रिडीम किया जा सकता है. अगर आपके पास किसी वर्चुअल आइटम का कोड है जो आपके अकाउंट में पहले से ही मौजूद है, तो आप उस कोड को किसी दूसरे यूज़र के साथ शेयर कर सकते हैं. इन आइटम को ट्रेड किया या बेचा नहीं जा सकता.
अतिरिक्त हेल्प
Roblox Star Code हेल्प आर्टिकल
गिफ़्ट कार्ड कोड कैसे रिडीम और उपयोग करें से जुड़े हेल्प आर्टिकल