Roblox डेवलपर फ़ोरम क्या है?
Roblox डेवलपर फ़ोरम एक ऐसी जगह है जहाँ डेवलपर्स Roblox प्लैटफ़ॉर्म और एक्सपीरिएंस डेवलपमेंट के बारे में टेक्निकल चर्चा करते हैं. ये क्रिएटर्स की एक ज़िन्दादिल कम्यूनिटी बनने का इरादा रखता है: ऐनिमेटर, आर्टिस्ट, बिल्डर, ड्रेस डिज़ाइनर, कंपोज़र, मॉडलर, स्क्रिप्टर और UI डिज़ाइनर. ये फ़ोरम इन क्रिएटर्स के लिए एक कम्यूनिटी जैसा है जहाँ वे Roblox पर बातचीत कर सकते हैं.
Roblox डेवलपर फ़ोरम में स्क्रिप्टिंग, बिल्डिंग, अपडेट और फ़ीचर्स के बारे में पब्लिक जानकारी के लिए भी एक सेक्शन है.
अगर आप Roblox डेवलपर फ़ोरम जॉइन करना चाहते हैं, तो इस बारे में जानकारी और रिसोर्स के लिए बस फ़ोरम को ब्राउज़ करना शुरू करें.
मैं डेवलपर फ़ोरम का उपयोग कैसे करूं?
आप Roblox पर एक्सपीरिएंस डेवलपमेंट से जुड़ी उपयोगी जानकारी की एक विस्तृत ऐरे देखने के लिए डेवलपर फ़ोरम को ब्राउज़ कर सकते हैं. अगर आप इस उलझन में है कि कहाँ से शुरू करूं, तो हमारा सुझाव है कि आप अपडेट कैटगरी को ब्राउज़ करें.
अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कहाँ से शुरू करना है, तो हमारा सुझाव है कि आप डिस्कोर्स ट्यूटोरियल बॉट का उपयोग करें, Roblox डेवलपर फ़ोरम के नियम पढ़ें और फ़ॉर्मैट और माहौल से परिचित होने के लिए टॉपिक ब्राउज़ करें.
डिस्कोर्स ट्यूटोरियल शुरू करने के लिए बस नेविगेट करके अपने मैसेज पर जाएँ (फ़ोरम के ऊपर, दाईं तरफ़ कोने में अपने अवतार आइकॉन को क्लिक करें और मेन्यू दिखाई देने पर उसमें मैसेज आइकॉन को क्लिक करें) और डिस्कोबॉट से अपना पहला मैसेज देखें.
मैं डेवलपर फ़ोरम कैसे जॉइन करूं?
आपको बस लॉग-इन बटन दबाना है और अगर आप Roblox पर किसी अकाउंट में लॉग इन किए हुए हैं, तो ये अपने आप ही एक डेवलपर फ़ोरम अकाउंट क्रिएट कर देगा.
आप सीमित व्यूइंग ऐक्सेस से शुरुआत करेंगे पूरा पोस्टिंग ऐक्सेस पाने के लिए बस आपको जानकारी और रिसोर्स के लिए फ़ोरम को पढ़ने में कुछ समय लगाना होगा.
Roblox डेवलपर फ़ोरम जॉइन करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए कृपया फ़ॉलोइंग पोस्ट देखें: Roblox डेवलपर फ़ोरम के नियम & अंतर्राष्ट्रीय कम्यूनिटीज़
अतिरिक्त मदद