कभी-कभी हो सकता है कि आप एक नया एक्सपीरिएंस शुरू करना तो चाहते हैं, लेकिन अपना समय बचाने के लिए पहले से मौजूद एक एक्सपीरिएंस को ही एडिट करना पसंद करें. आप अपने किसी एक्सपीरिएंस को किसी दूसरे अकाउंट में कॉपी करना भी चाह सकते हैं. फ़ॉलोइंग स्टेप्स आपको ऐसा करने में मदद करेंगे.
अपना खुद का एक्सपीरिएंस कैसे कॉपी करें
- Roblox Studio रन करें
- Studio में अपने अकाउंट में लॉग इन करें
- मेरा एक्सपीरिएंस को क्लिक करें
- आप जिस एक्सपीरिएंस को कॉपी करना चाहते हैं उसे ढूँढें, उसे क्लिक करें और फिर स्क्रीन के सबसे नीचे एडिट करें को क्लिक करें
- एक्सपीरिएंस को एडिट कर लेने के बाद आप दो तरीकों से कॉपी कर सकते हैं:
- अगर आप सिर्फ़ अपने कंप्यूटर पर बैकअप सेव करना चाहते हैं, तो फ़ाइल > इस रूप में सेव करें चुनें
- अगर आप एक्सपीरिएंस की एक कॉपी Roblox पर अपलोड करना चाहते हैं, तो फ़ाइल > Roblox पर इस रूप में पब्लिश करें चुनें और किसी मौजूदा एक्सपीरिएंस पर अपलोड करें या एक नया एक्सपीरिएंस क्रिएट करें
नोट करें: एक्सपीरिएंस को अपने किसी दूसरे अकाउंट में कॉपी करने के लिए स्टेप 5 का इस रूप में सेव करें तरीका चुनें. जब एक्सपीरिएंस सेव हो जाए, तब Studio से लॉग आउट करें और फिर अपने नए अकाउंट के रूप में वापस लॉग इन करें. फिर आप उस अकाउंट पर अपलोड करने के लिए Roblox पर इस रूप में पब्लिश करें का उपयोग कर सकते हैं.
किसी और के कॉपी करने की अनुमति है वाले एक्सपीरिएंस का टेम्पलेट के रूप में कैसे उपयोग करें
हो सकता है कि आपको कोई ऐसा एक्सपीरिएंस दिखाई दे जाए जो आपको लगता है कि आपके अपने एक्सपीरिएंस के लिए एक अच्छा शुरुआती पॉइंट होगा. अच्छी न्यूज़ ये है कि कुछ बिल्डर आपको इस उद्देश्य के लिए अपने एक्सपीरिएंस का उपयोग करने के लिए बढ़ावा देते हैं! हालाँकि, किसी एक्सपीरिएंस को सिर्फ़ तभी कॉपी किया जा सकता है जब "इस एक्सपीरिएंस के सोर्स को कॉपी किया जा सकता है" नोटिस उस एक्सपीरिएंस के बारे में टैब पर लिस्ट किया गया हो. कृपया ज़्यादा जानकारी के लिए हमारा हेल्प आर्टिकल देखें जिसमें बताया गया है कि अपने एक्सपीरिएंस को कॉपी करने की अनुमति देने या नहीं देने का क्या तरीका है.
अगर एक्सपीरिएंस को कॉपी करने की अनुमति है, तो फ़ॉलोइंग स्टेप्स आपको उसे अपने खुद के एक्सपीरिएंस के लिए एक शुरुआती पॉइंट के रूप में उपयोग करने में मदद करेंगे:
- एक्सपीरिएंस के डिटेल्स पेज पर जाएँ
- उसके टाइटल के ऊपर, दाईं तरफ़ दिए गए तीन डॉट्स जैसे दिखने वाले आइकॉन को क्लिक करें.
- जो मेन्यू पॉप-अप हो, उसमें एडिट करें को क्लिक करें
- इससे एक्सपीरिएंस Studio में खुल जाएगा जहाँ आप दो में से एक चीज़ कर सकते हैं:
- फ़ाइल > इस रूप में सेव करें चुनें और एक्सपीरिएंस को अपने कंप्यूटर पर सेव करें. फिर आप एक्सपीरिएंस को अपनी पसंद के अनुसार एडिट कर सकते हैं.
- फ़ाइल > Roblox पर इस रूप में पब्लिश करें चुनें और फिर किसी मौजूदा एक्सपीरिएंस पर अपलोड करें या एक नया एक्सपीरिएंस क्रिएट करें.
नोट करें: कॉपी किए गए एक्सपीरिएंस को पब्लिश करने का फ़ैसला लेने से पहले क्रिएटर से परमिशन ज़रूर ले लें. अगर प्लेयर के एक्सपीरिएंस को कॉपी करने की अनुमति नहीं है और आप अपना खुद का वर्ज़न बनाना चाहते हैं, तो पहले क्रिएटर से परमिशन ज़रूर ले लें. ये शिष्टता है.
अतिरिक्त मदद