अगर आप उन आइटम्स को ढूँढ रहे हैं जो आपने अपनी देश की करेंसी (जैसे, डॉलर, यूरो, पेसो, रियल, येन या वॉन वगैरह), क्रेडिट कार्ड, PayPal या गिफ़्ट कार्ड पेमेंट से खरीदी हैं, तो ज़्यादा जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पढ़ते रहें.
मेरे Roblox प्रोडक्ट्स कहाँ हैं?
अपने प्रोडक्ट ढूँढने के तरीके के बारे में जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक को फ़ॉलो करें. अगर आपको अभी भी अपने प्रोडक्ट नहीं मिल रहे हैं,तो ज़्यादा मदद के लिएमुझे अभी भी अपने Roblox प्रोडक्ट नहीं मिल रहे हैं देखें.
- मेरा Robux कहाँ है?
- वह आइटम कहाँ है जो मैंने अभी Robux से खरीदा है?
- मेरा गिफ़्ट कार्ड क्रेडिट कहाँ है?
- मेरा गिफ़्ट कार्ड एक्सक्लूसिव आइटम कहाँ है?
- मुझे Roblox गिफ़्ट कार्ड्स कहाँ मिल सकते हैं?
- एक्सपीरिएंस में मैंने जो फ़िज़िकल आइटम अभी-अभी खरीदी है, वह कहाँ है?
मुझे अभी भी अपने Roblox प्रोडक्ट नहीं मिल रहे हैं
- यह पक्का कर लें कि आप उसी Roblox अकाउंट में लॉग इन हैं जिसमें खरीदारी की गई थी.
- अगर आपके अकाउंट में खरीदे हुए प्रोडक्ट्स नहीं हैं, तो नीचे ट्रबलशूटिंग के स्टेप्स को फ़ॉलो करें.
- अगर आपने क्रेडिट, डेबिट या गिफ़्ट कार्ड से खरीदारी की है,तो नीचेमुझे अब भी मदद चाहिए देखें.
ट्रबलशूटिंग
मोबाइल ऐप्स: iTunes, Android, Kindle, और Windows
- अकाउंट से लॉग आउट करें
- Roblox ऐप को फ़ोर्स से बंद करें
- Roblox ऐप को दोबारा खोलें
- अपने अकाउंट में लॉग इन करें
Xbox One
- अपने अकाउंट से लॉग आउट न करें
- Roblox ऐप को बंद करें
- Roblox ऐप को दोबारा खोलें
वेब ब्राउज़र: क्रेडिट कार्ड, PayPal, या गिफ़्ट कार्ड पेमेंट्स
- हमसे कॉन्टैक्ट करने के लिए, मुझे अभी भी मदद की ज़रूरत है निर्देश को फ़ॉलो करें.
मुझे अभी भी मदद की ज़रूरत है.
अगर आपका प्रोडक्ट अब भी लागू नहीं हुआ है, तो हमें इस बारे में कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म के ज़रिए और जानकारी दें.
- Roblox यूज़रनेम
- अगर Xbox One ऐप: इसके अलावा, अपना Xbox गेमरटैग भी भेजें. नोट: गेमरटैग केस-सेंसिटिव होते हैं.
- वह डिवाइस जहाँ से खरीदारी की गई थी
- खरीदारी की तारीख
- प्रोडक्ट खरीदा गया
एक बार जब आपको अपने मैसेज के लिए कन्फ़र्म करने वाला ईमेल मिल जाए, तो अपनी खरीदारी की रसीद का स्क्रीनशॉट या फ़ॉरवर्ड की गई कॉपी भेजें. (यह .jpg या .png फ़ॉर्मैट में ही होनी चाहिए).
ज़रूरी जानकारी: Roblox मोबाइल ऐप का उपयोग करके, जेलब्रोकन डिवाइस पर प्रोडक्ट खरीदने या उनका उपयोग करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है