यह एक सामान्य FAQ है जो DevEx की योग्यता और अस्वीकार होने की वजह, पिछली मॉडरेशन और DevEx रिक्वेस्ट को कैंसिल करने की रिक्वेस्ट के बारे में हैं.
मेरे रिक्वेस्ट सबमिट करने से पहले क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मैं DevEx के लिए योग्य हूँ या नहीं?
माफ़ करें, हम पहले से योग्यता की गारंटी नहीं दे सकते क्योंकि सभी DevEx रिक्वेस्ट को सबमिट करने के बाद ही रिव्यू किया जाता है.
DevEx रिक्वेस्ट अस्वीकार होने की क्या वजह है?
DevEx रिक्वेस्ट के अस्वीकार होने के कई कारण हो सकते हैं. DevEx अस्वीकार होने के आम कारण नीचे बताए गए हैं:
- DevEx पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा न करना, टैक्स फ़ॉर्म और/या पेमेंट के तरीके की जानकारी सबमिट न करना
- कमाए हुए Robux कम होने पर (कृपया DevEx प्रोग्राम की उपयोग की शर्तों को रिव्यू करें)
- उपयोग की शर्तों के उल्लंघन में ये शामिल हैं लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है:
- स्कैम करना
- अकाउंट की चोरी
- DevEx के अलावा किसी दूसरे तरीके से Robux को असली करेंसी में एक्सचेंज करने की कोशिश करना
- अन्य संदिग्ध ऐक्टिविटी जो दूसरे Roblox यूज़र्स या Roblox फ़ीचर्स को एक्सप्लॉइट करने के लिए की जाती है
- कोई भी गैरकानूनी या अनैतिक ऐक्टिविटी
कृपया ध्यान दें कि अगर आपकी रिक्वेस्ट उपयोग की शर्तों के उल्लंघन की वजह से अस्वीकार की जाती है, तो हम आपको अस्वीकार होने की सही वजह नहीं बता पाएँगे, बल्कि सिर्फ़ सामान्य जानकारी ही दे पाएँगे.
मेरी पिछली DevEx रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई थी, लेकिन मेरी रीसेंटDevEx रिक्वेस्ट को अस्वीकार कर दिया गया. क्यों?
आपकी पिछली DevEx रिक्वेस्ट का अप्रूवल किसी भी रूप में यह गारंटी नहीं देता कि आपके भविष्य के DevEx रिक्वेस्ट भी प्रोसेस किए जाएँगे. सभी DevEx रिक्वेस्ट को सबमिट करने के बाद योग्यता के लिए रिव्यू किया जाता है.
अगर किसी भी समय ऐसी कोई ऐक्टिविटी पाई जाती है जो उपयोग की शर्तों या प्रोग्राम की भावना का उल्लंघन करती है, तो Roblox के पास DevEx रिक्वेस्ट को अस्वीकार करने का अधिकार है.
क्या मेरे नाम में अंतर होने की वजह से मेरी रिक्वेस्ट को अस्वीकार किया गया? इसका क्या मतलब है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है?
अगर नाम में अंतर होने की वजह से आपकी रिक्वेस्ट अस्वीकार होती है, तो कृपया करके दूसरी रिक्वेस्ट सबमिट न करें. अस्वीकार होने का मतलब है कि हमने पाया है कि आपकी मौजूदा DevEx रिक्वेस्ट का नाम पिछली रिक्वेस्ट और/या आपके DevEx पोर्टल में लिस्ट किए गए नाम से अलग है. कृपया कोई और रिक्वेस्ट सबमिट करने से पहले, सपोर्ट फ़ॉर्म का उपयोग करके हमसे कॉन्टैक्ट करें, क्योंकि यूज़र इसे खुद ठीक नहीं कर सकते. इसमें शामिल किसी भी पार्टी को हमारी वेरिफ़िकेशन प्रोसेस फ़ॉलो करना होता है, जिसके बारे में और जानकारी हमारे ID वेरिफ़िकेशन हेल्प आर्टिकल में दी गई है.
3 साल पहले मेरे अकाउंट पर मॉडरेशन ऐक्शन लिया गया था, क्या इसका मतलब है कि अब DevEx के लिए रिक्वेस्ट सबमिट नहीं की जा सकती?
छोटे मॉडरेशन के उल्लंघन या मॉडरेशन हिस्ट्री के होना का मतलब यह नहीं है कि आपका अकाउंट DevEx के लिए योग्य नहीं है. हम रिव्यू प्रोसेस के दौरान उल्लंघन के टाइप और उसके समय को ध्यान में रखते हैं.
कुछ ऐसे उपयोग की शर्तों के उल्लंघन होते हैं जो विशेष रूप से गंभीर होते हैं और जिनकी वजह से आपकी DevEx रिक्वेस्ट को अस्वीकार किया जा सकता है, चाहे उल्लंघन कभी भी हुआ हो.
कितनी बार कैश आउट किया जा सकता है?
DevEx पार्टिसिपेंट्स महीने में सिर्फ़ एक बार अपनी DevEx रिक्वेस्ट को पूरा कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए:अगर आपने जनवरी में अपनी DevEx रिक्वेस्ट को पूरा किया (आपको पेमेंट मिल गई), तो अगली बार आप फ़रवरी में ही नई रिक्वेस्ट सबमिट कर पाएँगे.
क्या मेरी DevE रिक्वेस्ट कैंसिल हो सकती है?
माफ़ करें, DevEx रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद, हम उसे कैंसिल नहीं कर सकते. हमारा सुझाव हैं कि आप DevEx रिक्वेस्ट शुरू करने से पहले DevEx के प्रोसेस को जान लें.
मैंनेरिक्वेस्ट सबमिट की और मेरे Robux गायब हो गए, वे कहाँ चले गए?
जब आप DevEx रिक्वेस्ट सबमिट करते हैं, तो आपके सबमिशन में चुना गया Robux अमाउंट आपके अकाउंट से हटा दिया जाता है और DevEx रिव्यू प्रोसेस के दौरान रोक दिया जाता है. अगर आपकी DevEx रिक्वेस्ट अस्वीकार हो जाती है, तो Robux तुरंत वापस कर दिए जाएँगे.
________
रिसोर्सेज़
सामान्य DevEx सवालों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए,Creator Hub पर विज़िट करें.