यह DevEx कहे जाने वाले डेवलपर एक्सचेंज के लिए सहायता और जानकारी पेज है.
DevEx का उपयोग करने की योग्यता से जुड़ी ज़रूरतें, डेवलपर्स के लिए जारी सेवा से जुड़ी ज़रूरतें और दूसरी संबंधित जानकारी डेवलपर एक्सचेंज प्रोग्राम की उपयोग की शर्तों पर देखी जा सकती हैं.
कैश आउट कैसे करें
अगर आपके (Roblox का यूज़र जिसकी उम्र 13 साल या उससे ज़्यादा है) अकाउंट में ज़रूरी कम-से-कम Robux अमाउंट है (जैसा DevEx प्रोग्राम की शर्तों में बताया गया है), तो आपको Roblox द्वारा सेट किए गए मौजूदा एक्सचेंज रेट पर अपने Robux को U.S. डॉलर से एक्सचेंज करने का विकल्प दिया जाएगा ("कैश आउट"). कैश आउट का वो विकल्प आपके अकाउंट पेज पर "कैश आउट" बटन के रूप में दिखाया जाएगा. कैश आउट रिक्वेस्ट शुरू करने के लिए "कैश आउट" बटन को क्लिक करें और सभी रिक्वेस्ट की गई जानकारी: पूरा नाम, ईमेल एड्रेस और Roblox पासवर्ड डालें. ऐसा करने के बाद वो Robux अमाउंट डालें जिसे आप कैश आउट करना चाहते हैं और कनेक्टेड चेकबॉक्स को क्लिक करके नियमों और शर्तों के लिए अपनी जारी सहमति जाहिर करें और फिर नीले "कैश आउट" बटन को क्लिक करें. फिर, हम रिक्वेस्ट का रिव्यू करेंगे.
अगर आपका अनुरोध स्वीकार कर लिया जाता है और अगर आप पहली बार कैश आउट कर रहे हैं, तो आपको एक ईमेल मिलेगा जिसमें आपको हमारे DevEx पोर्टल पर अकाउंट बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. अकाउंट क्रिएशन के समय आपको अपनी जानकारी डालने के लिए कहा जाएगा. पक्का करें कि DevEx पोर्टल में डाली जा रही आपकी जानकारी सटीक है और यह हमेशा अप-टू-डेट रहनी चाहिए. आपकी दी गई जानकारी का इस्तेमाल यह वेरिफ़ाई करने के लिए किया जाता है कि सभी पेमेंट लागू कानूनों और विनियमों का अनुपालन करते हैं. दी गई जानकारी में गलतियाँ होने पर आपके पेमेंट पर असर पड़ सकता है.
एक्सचेंज रेट
5 सितंबर, 2025 को सुबह 10 बजे PT के बाद कमाए हुए Robux हर कमाए हुए Robux के लिए $0.0038 के "नए रेट" पर कैश आउट किए जाएँगे. नोट करें कि सुबह 10 बजे PT या उसके बाद कमाए हुए Robux "नए रेट" का उपयोग करेंगे, जबकि उस समय से पहले कमाए हुए Robux के बैलेंस हर कमाए हुए Robux के लिए $0.0035 के "पुराने रेट" पर कैश आउट किए जाते रहेंगे.
- नया रेट. $0.0038 प्रति Robux (जो 30,000 कमाए हुए Robux के लिए $114 USD है). ये रेट 5 सितंबर, 2025 को सुबह 10 बजे PT या उसके बाद कमाए हुए सभी कमाए हुए Robux पर लागू होता है.
- पुराना रेट. $0.0035 प्रति Robux (जो 30,000 कमाए हुए Robux के लिए $105 USD है). ये रेट 5 सितंबर, 2025 को सुबह 10 बजे PT से पहले सभी कमाए हुए Robux पर लागू होता है.
-
US 18+ DevEx रेट. $0.0054 प्रति Robux (जो 30,000 कमाए हुए Robux के लिए $162 USD है). ये रेट 8 जून, 2026 से लागू होगा और संयुक्त राज्य अमेरिका में 18 साल से ज़्यादा उम्र के प्लेयर्स द्वारा गेम के अंदर किए गए योग्य खर्च पर लागू होगा. योग्यता के लिए यहां देखें.
एक्सचेंज रेट से संबंधित ज़रूरी बातें - कृपया पढ़ें
-
"पुराने रेट" वाले Robux बैलेंस को कैश आउट करें:5 sitmbr,सितंबर, 2025 सुबह 10 बजे PT से पहले कमाया हुआ आपका Robux $0.0035 प्रति Robux के "पुराने रेट" पर कैश आउट किया जाएगा. आप "नए रेट" पर कमाए गए किसी भी Robux को कैश आउट करने से पहले, सिर्फ़ सभी "पुराने रेट" वाले Robux को कैश आउट कर सकते हैं. कृपया ध्यान दें कि US 18+ DevEx रेट बाकी सभी रेट से पहले कैश आउट होगा.
- उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 सितंबर, 2025 से पहले 30,000 Robux कमाए हैं, तो आपको "नए रेट" पर कैश आउट शुरू करने से पहले उन 30,000 Robux का "पुराने रेट" पर कैश आउट करना होगा.
- ग्रुप फ़ंड्स कैश आउट करें: अगर आपको 5 सितंबर, 2025 सुबह 10 बजे PT से पहले किसी ग्रुप द्वारा कमाए हुए Robux के रूप में पेमेंट मिलता है, तो वो Robux "पुराने रेट" पर कैश आउट किए जाएंगे. अगर आपको ऐसे ग्रुप फ़ंड मिलते हैं, तो "पुराने रेट" पर आपका DevEx बैलेंस बढ़ सकता है. अगर पेमेंट US 18+ DevEx रेट की थी, तो आपको यही रेट मिलेगा.
- Robux खर्च करना: प्लैटफ़ॉर्म पर Robux खर्च करने (जैसे कि एक्सपीरिएंस में या अवतार के ऐसेट पर) से आपके "पुराने रेट" पर कमाए गए Robux बैलेंस में कोई कमी नहीं आती. आपके खर्च किए गए किसी भी Robux को आपके कुल बैलेंस से काट लिया जाएगा, लेकिन इसे आपके "पुराने रेट" वाले बैलेंस को पहले क्लियर करने के लिए नहीं गिना जाएगा.
रिसोर्सेज़
डेवलपर एक्सचेंज प्रोग्राम पर ज़्यादा जानकारी के लिए,Creator Hub पर विज़िट करें.