फ़ॉन्ट के साथ डिस्ट्रीब्यूट किए जाने वाला कॉपीराइट स्टेटमेंट:
बिल्डर फ़ॉन्ट फ़ैमिली कॉपीराइट (c) 2024, Roblox कॉर्पोरेशन
लाइसेंस:
जिस व्यक्ति के पास बिल्डर फ़ॉन्ट फ़ैमिली की कॉपी हैै—जिसमें Builder Sans, Builder Extended, और Builder Mono (सभी मिलाकर “बिल्डर”) शामिल हैं, को बिना किसी पैसे के बिल्डर फ़ॉन्ट का इस्तेमाल पढ़ाई, कॉपी, मर्ज और एम्बेड करने की अनुमति होती है. बस इसे इस्तेमाल करते समय नीचे दी गई शर्तों का पालन करना ज़रूरी है:
- बिल्डर फ़ॉन्ट का इस्तेमाल करके, आप इस बात के लिए सहमति देते हैं कि आप इसे केवल Roblox प्लेटफ़ॉर्म पर उपयोगकर्ता से बने कंटेंट को (User Generated Content) बनाने, डेवलप करने, बदलाव करने, अपलोड करने और पब्लिश करने के उद्देश्य से ही इस्तेमाल करेंगे (जैसा कि Roblox को इस्तेमाल करने की शर्तों में बताया गया है).
- आप इस बात से सहमत हैं कि Roblox कॉर्पोरेशन की लिखित मंज़ूरी के बिना इस फ़ॉन्ट का किसी भी दूसरे काम के लिए इस्तेमाल या उसे शेयर नहीं करेंगे.
- आप समझते हैं और सहमत हैं कि बिल्डर फ़ॉन्ट “जैसा है” (AS IS) वैसा ही लाइसेंस के तहत इस्तेमाल करने के लिए दिया गया है. Roblox कॉर्पोरेशन इसकी गुणवत्ता या किसी विशेष काम के लिए इस्तेमाल होने की कोई गारंटी नहीं देता, और न ही यह सुनिश्चित करता है कि फ़ॉन्ट का इस्तेमाल किसी नियम या अधिकार का उल्लंघन नहीं करेगा.
- जहां यह लागू होती है वहां आपके लिए बिल्डर फ़ॉन्ट का इस्तेमालRoblox की सेवा की शर्तों के अनुसार ही लागू होगा.
बिल्डर, Roblox कॉर्पोरेशन का ट्रेड मार्क है.