Roblox कस्टमर सपोर्ट टीम बिलिंग और अकाउंट से जुड़े सवालों में मदद करती है. हमसे कॉन्टैक्ट करने से पहले, हमारे Roblox हेल्प आर्टिकल्स को ज़रूर देख लें.
- अगर आपको और मदद चाहिए, तो नीचे दी गई जानकारी को देखें और सपोर्ट फ़ॉर्म भरें.
- अगर आपके मन में साइट फ़ीचर्स, एक्सपीरिएंस परफ़ॉर्मेंस, बिल्डिंग या स्क्रिप्टिंग से जुड़े सवाल हैं, तो ज़्यादा जानकारी के लिए हमारे क्रिएटर डॉक्यूमेंटेशन और DevForum पर जाएँ.
- अगर आपको किसी एक्सपीरिएंस में जॉइन होने, Roblox प्लैटफ़ॉर्म उपयोग करने या कोई एक्सपीरिएंस खेलने में दिक्कत आ रही है, तो Roblox स्टेटस पेज को ज़रूर देखें.
जब आप हमसे कॉन्टैक्ट करेंगे, तो हमें कौन-सी जानकारी चाहिए होगी?
जब आप हमसे कॉन्टैक्ट करें, तो कृपया हमे नीचे दी जानकारी उपलब्ध करवाएँ:
-
Roblox यूज़रनेम: वह यूज़रनेम जिसके लिए आपको मदद चाहिए.
नोट: अगर आपको एक से ज़्यादा यूज़रनेम के लिए मदद चाहिए, तो समस्या के विवरण फ़ील्ड में अपनी समस्या बताते समय उन सभी यूज़रनेम को ऐड करें. - आपको किस डिवाइस पर दिक्कत आ रही है?: उस डिवाइस को चुनें जिसके लिए आपको मदद चाहिए, जिस पर आपने ख़रीद की थी, (आदि).
- मदद की कैटगरी: वह टॉपिक चुनें जिसके लिए आपको मदद चाहिए
नोट: अगर हम आपसे स्क्रीनशॉट भेजने के लिए कह रहे हैं, तो आप मैं स्क्रीनशॉट कैसे लूँ? आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्क्रीनशॉट ले सकते हैं. आर्टिकल को चेक करें.
खास सवालों के लिए हमें और कौन-सी जानकारी चाहिए?
समस्या के विवरण फ़ील्ड में, यह जानकारी ज़रूर शामिल करें: इससे हमें आपकी जल्दी मदद करने में आसानी होती है. खास सवालों के लिए, हमें किस जानकारी की ज़रूरत है, यह जानने के लिए नीचे और दिए गए आर्टिकल्स में देखें.
बिलिंग के सवाल
- पेमेंट का टाइप
- तारीखें और अमाउंट
- गड़बड़ी मैसेज
- अनधिकृत शुल्क और रिफ़ंड रिक्वेस्ट
- जो आइटम मैंने अभी पैसे देकर खरीदा है वह कहाँ है?
गिफ़्ट कार्ड या टॉय कोड से जुड़े सवाल
- PIN या नंबर
- गड़बड़ी मैसेज
- गिफ़्ट कार्ड्स कैसे रिडीम करें
- मेरा गिफ़्ट कार्ड एक्सक्लूसिव आइटम कहाँ है?
- मुझे टॉय, कोड या वर्चुअल आइटम से जुड़ी दिक्कत है
तकनीकी समस्याओं से जुड़े सवाल
- iOS ऐप: तकनीकी समस्याएँ
- Android ऐप: तकनीकी और खरीदारी से जुडी समस्याएँ
- Xbox One ऐप: सामान्य ट्रबलशूटिंग
- Mac: ट्रबलशूटिंग
- Chromebook: ट्रबलशूटिंग
- सामान्य वेबसाइट से जुडी समस्याएँ
- सामान्य Roblox Studio से जुडी समस्याएँ
- कनेक्शन से जुड़ी सामान्य दिक्कतें
नोट: अगर आप Windows PC उपयोग करते हैं, तो हमारे सामान्य इशू आर्टिकल्स को देखें.