फ़ॉलोइंग स्टेप्स आपको बताएँगे कि आपकी स्क्रीन पर जो भी हो रहा है, उसकी पिक्चर कैसे लें. मोबाइल डिवाइस पर एक्सपीरिएंस में स्क्रीनशॉट लेने के तरीके के बारे में जानकारी के लिए यह आर्टिकल चेक करें.
नोट करें: अगर आप कस्टमर सर्विस को कोई इमेज भेज रहे हैं, तो फ़ाइल को .png या .jpg फ़ॉर्मेट में सेव करें और उसे अपने ईमेल में अटैच करें.
इन-एक्सपीरिएंस स्क्रीनशॉट लेने के लिए
- ऊपरी बाएँ कोने में दिए गए मेन्यू बटन को क्लिक करें
- जो मेन्यू खुलता है उसमें रिकॉर्ड करें टैब को क्लिक करें
- स्क्रीनशॉट लें बटन को क्लिक करें
या पहले दो स्टेप्स छोड़ दें और अपने कीबोर्ड पर PrntScn (प्रिंटस्क्रीन) की (key) दबाएँ.
अगर आप ये चीज़ पहली बार कर रहे हैं, तो आपको एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी, जो आपको बताएगी कि आपने स्क्रीनशॉट ले लिया है और वो आपको कहाँ मिलेगा. नीचे, दाईं तरफ़ आपको उस मैसेज को फिर कभी डिसप्ले नहीं करवाने का विकल्प दिया गया है.
Windows के लिए अपनी पूरी स्क्रीन/वेबसाइट का स्क्रीनशॉट
Windows के लिए
- अपना शॉट सेट अप करें और ये कीज़ (keys) दबाएँ: PrntScn (प्रिंटस्क्रीन). ये आमतौर पर कीबोर्ड के सबसे ऊपर मौजूद होता है और कभी-कभी बहुत ही छोटे प्रिंट में दिया होता है. कुछ सिस्टम में PrntScn दबाते समय Ctrl की (key) को नीचे दबाए रखना ज़रूरी हो सकता है.
- पिक्चर को MS Paint या paint.net जैसे किसी पिक्चर प्रोग्राम में पेस्ट करने के लिए Ctrl + V का उपयोग करें या राइट क्लिक करें और फिर नई फ़ाइल में पेस्ट करें चुनकर पेस्ट करें.
Macs के लिए
स्क्रीनशॉट लेते समय आपके लिए कई कीबोर्ड कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं. ज़्यादा आम तरीकों में से दो तरीके फ़ॉलोइंग में दिए गए हैं.
- command-shift-3 दबाएँ: पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेता है.
- command-shift-4 दबाएँ: स्क्रीन का एक हिस्सा चुनने देता है.
मोबाइल
iOS/iPhone/iPad पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए
iDevice से स्क्रीनशॉट लेने के निर्देशों के लिए यहाँ क्लिक करें.
Android
स्क्रीनशॉट लेने के स्टेप्स डिवाइस और Android वर्ज़न के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं. ये स्टेप्स ढूँढने के लिए अपने खास डिवाइस के लिए Google सर्च करें.
अतिरिक्त मदद