प्रतिभाशाली क्रिएटर्स द्वारा क्रिएट किए और बनाए रखे गए बहुत-से शानदार Roblox एक्सपीरिएंसेस खेलते समय आपके पास ऐसी बहुत सारी जानकारी उपलब्ध होगी जो आपको इस बारे में जानने में मदद करेगी कि क्या चल रहा है और एक्सपीरिएंस में और कौन है. नीचे कुछ जानकारी के बारे में बताया गया है.
लीडरबोर्ड
लीडरबोर्ड एक बॉक्स है जो एक्सपीरिएंस विंडो के ऊपरी दाएँ कोने में मौजूद होता है. इसी जगह आपको उन लोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिनके साथ आप खेल रहे हैं. इसे चालू करने या बंद करने के लिए स्क्रीन के ऊपर, बाएं कोने में दिए गए हैमबर्गर मेन्यू से लीडरबोर्ड चुनें. इसमें वो टीम जिन पर ये हैं, एक्सपीरिएंस में उनका मौजूदा स्कोर और स्टेटस आइकॉन शामिल हो सकते हैं. आप बस किसी प्लेयर के नाम पर क्लिक करके फ़्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकते हैं, किसी को ब्लॉक कर सकते हैं या दुर्व्यवहार की रिपोर्ट कर सकते हैं. लीडरबोर्ड कुछ ऐसे दिखेंगे:
Roblox डेवलपर्स इन-एक्सपीरियंस लीडरबोर्ड आर्टिकल से अपने एक्सपीरिएंस के लिए लीडरबोर्ड को सबसे बढ़िया तरीके से उपयोग करना सीख सकते हैं.
लीडरबोर्ड आइकॉन
तो हो सकता है कि आपको अच्छी तरह से ये समझ हो कि लीडरबोर्ड होते क्या हैं, लेकिन हो सकता है कि आप सोच रहे हों कि लोगों के नाम के बगल में बने उन छोटे आइकॉन का क्या मतलब है. आइए इनमें से हरेक के बारे में जानें:
-
- Roblox एडमिन
-
- मौजूदा एक्सपीरिएंस का क्रिएटर
-
- Premium मेंबर
-
- आपके फ़्रेंड्स
-
- वो प्लेयर्स जिन्होंने आपसे उनका फ़्रेंड बनने की रिक्वेस्ट की है
इन-एक्सपीरिएंस फ़्रेंड रिक्वेस्ट
कोई एक्सपीरिएंस खेलते समय हो सकता है कि आप देखें कि ऐसा एक और प्लेयर है जिसके साथ आप फ़्रेंड बनना चाहेंगे. अगर ऐसा है, तो ये प्रोसेस शुरू करने के लिए एक्सपीरिएंस छोड़ने की कोई ज़रूरत नहीं है. किसी को फ़्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के लिए बस लीडरबोर्ड में उसके नाम को क्लिक करें और फ़्रेंड रिक्वेस्ट भेजें चुनें.
अगर आपका कोई साथी प्लेयर आपको फ़्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है, तो आपकी स्क्रीन के नीचे, दाएं कोने में एक नोटिफ़िकेशन दिखाई देगा. स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए संबंधित बटन को क्लिक करें. या आप लीडरबोर्ड में उसके नाम को क्लिक करके वहाँ से इसे स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं.
इन-एक्सपीरिएंस दुर्व्यवहार को ब्लॉक करना और रिपोर्ट करना
अगर कोई आपको परेशान कर रहा है, डरा-धमका रहा है या स्पैम कर रहा है, तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं या एक्सपीरिएंस के अंदर हमारे मॉडरेटर्स को रिपोर्ट भी कर सकते हैं. कृपया किसी दूसरे यूज़र को कैसे ब्लॉक करें पर हेल्प आर्टिकल और नियमों के उल्लंघनों की रिपोर्ट कैसे करें पर हेल्प आर्टिकल पढ़ें.
इन-एक्सपीरिएंस नोटिफ़िकेशन
आपको ऐसे तीन टाइप के नोटिफ़िकेशन पॉप-अप होते दिखाई पड़ सकते हैं जो एक्सपीरिएंस में हुई चीज़ों को दिखाते हैं. ये नीचे, दाएं कोने में ग्रे बॉक्स में दिखाई देंगे (जैसा कि ऊपर दिए गए पिक्चर में देखा जा सकता है) और आपको बैज कमाए जाने या आपके किसी साथी प्लेयर से फ़्रेंड रिक्वेस्ट मिलने के बारे में अलर्ट करेंगे. इन्हें फ़ॉलोइंग इमेज से दिखाया गया है:
-
- फ़्रेंड रिक्वेस्ट प्लेयर के अवतार के एक आइकॉन से दिखाई जाएगी
-
- ये आइकॉन तब दिखाई देता है जब आपने बैज कमाया हो