'अवतार रीसेट करें' से आप फिर से दिखाई दे सकते हैं और किसी स्पॉन पॉइंट पर एक नए सिरे से शुरू कर सकते हैं. ये तब फ़ायदेमंद होता है जब आपका अवतार एक बांह (खास तौर पर आपकी वेपन वाली बांह) खो देता है या आप किसी वॉल में फ़ंस जाते हैं.
अपना अवतार रीसेट करने के लिए
- मेन्यू खोलने के लिए स्क्रीन के ऊपरी बाएँ कोने में हैमबर्गर मेन्यू को क्लिक करें.
- रीस्पॉन करें को क्लिक करें या अपने कीबोर्ड पर R की (key) दबाएँ.
- एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी, जो आपसे ऐक्शन को कन्फ़र्म करने को कहेगी. रीसेट करें को क्लिक करें और आपका अवतार एक स्पॉन पॉइंट पर फिर से दिखाई देगा.