गियर Roblox द्वारा क्रिएट किए गए किसी भी संख्या में आइटम होते हैं जिनका उपयोग इन-एक्सपीरिएंस में किया जा सकता है, जैसे कि कोई वेपन या ट्रांसपोर्टेशन का मोड. गियर पर ज़्यादा जानकारी के लिए और ये भी जानने के लिए कि किसी एक्सपीरिएंस में किस टाइप के गियर की अनुमति है, कृपया यहाँक्लिककरें.
गियर का उपयोग करना
जब कोई एक्सपीरिएंस लोड होता है, तब ये स्क्रीन के सबसे नीचे दिए गए इनवेंट्री बार को भरने के लिए अपने आप ही आपके उस गियर का उपयोग करेगा जो अनुमति दिए गए गियर टाइप्स का है. दस में से हर इनवेंट्री स्लॉट के ऊपरी बाएँ कोने में एक हॉटकी होगी जो ये बताएगी कि आइटम को उपयोग के लिए इक्विप करने के लिए आपके कीबोर्ड पर कौन-सा नंबर दबाना पड़ेगा. बेसिक गियर फ़ंक्शन को एक्टिवेट करने के लिए अपने बाएँ माउस बटन को क्लिक करें. वैसे कुछ गियर में खास फ़ंक्शन हो सकते हैं जो आपको आमतौर पर आइटम के डिटेल पेज पर विवरण में मिल जाएँगे.
गियर हॉटकीज़ को ऐडजस्ट करना
ये ऐडजस्ट करने के लिए कि कौन-से गियर खास हॉटकीज़ को असाइन किए जाएँ या उन दूसरे अनुमति दिए गए आइटम का उपयोग करने के लिए जो इनवेंट्री बार में अपने आप नहीं जोड़े गए थे, स्क्रीन के ऊपरी बाएँ कोने में दिए गए हैमबर्गर मेन्यू को क्लिक करें और फिर इनवेंट्री को क्लिक करें:
इससे आपका बैकपैक खुल जाएगा और आप अपनी इनवेंट्री को फिर से अरेंज कर सकेंगे. आप ये काम किसी आइटम को क्लिक करके और उसे किसी नई पोज़ीशन पर ड्रैग करके कर सकते हैं. इस मोड से बाहर निकलने के लिए, बैकपैक आइकॉन को फिर से क्लिक करें.
अतिरिक्त हेल्प